Our social:

Friday, February 10, 2017

खोरठा गीतकार विनय तिवारी का उलगुलान

खोरठा गीतकार विनय तिवारी हमेशा से ही खोरठा भाषा के हक़ के लिए आंदोलन करते आ रहें हैं।एक बार फिर से विनय तिवारी 21 फरवरी को खोरठा अधिकार महारैली का नेतृत्व करने जा रहें हैं।यह महारैली खोरठा कला साहित्य संस्कृति मंच के बैनर तले किया जा रहा हैं।इस महारैली के संरक्षक पूर्व मंत्री मथुरा प्रसाद महतो हैं।पुरे झारखण्ड में खोरठा भाषियों की एक बड़ी संख्या हैं।साथ ही खोरठा भाषी कलाकर भी लगातार सक्रिय रहें हैं।झारखण्ड में न ही अनुभवी खोरठा भाषी कलाकारों की कमी हैं।फिर भी झारखण्ड फिल्म तकनिकी सलाहकार समिति में एक भी खोरठा भाषी कलाकार को जगह न देना।यह सभी खोरठा भाषियों का अपमान हैं।इसी के विरोध और हक़ के लिए विनय तिवारी 18 ज़िलों के कलाकारों के साथ 21 फरवरी को खोरठा अधिकार महारैली करने जा रहे हैं।इस महारैली में पूरे झारखण्ड के खोरठा भाषी कलाकार एकजुट होंगे।धनबाद सर्किट हाउस से लेकर रणधीर वर्मा चौक तक सभी खोरठा भाषी रैली में शामिल होंगे।इस रैली के माध्यम से विनय तिवारी के नेतृव में सभी कलाकार झारखण्ड सरकार से यह माँग करेंगे कि फिल्म तकनिकी सलाहकार समिति में खोरठा भाषी कलाकार को भी जगह दिया जाना चाहिए।अगर समिति में जगह नही दिया गया तो सभी कलाकार अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

0 comments: