Our social:

Latest Post

Showing posts with label हिंदी लेख. Show all posts
Showing posts with label हिंदी लेख. Show all posts

Wednesday, May 17, 2017

दहेज लेना और देना कानून अपराध हैं,लेकिन फिर भी समाज में यह प्रथा जारी है।


दहेज निषेध अधिनियम, 1961 के अनुसार दहेज लेने, देने या इसके लेन-देन में सहयोग करने पर 5 वर्ष की कैद और 15,000 रुपए के जुर्माने का प्रावधान है।

दहेज के लिए उत्पीड़न करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 498-ए जो कि पति और उसके रिश्तेदारों द्वारा सम्पत्ति अथवा कीमती वस्तुओं के लिए अवैधानिक मांग के मामले से संबंधित है, के अन्तर्गत 3 साल की कैद और जुर्माना हो सकता है।

धारा 406 के अन्तर्गत लड़की के पति और ससुराल वालों के लिए 3 साल की कैद अथवा जुर्माना या दोनों, यदि वे लड़की के स्त्रीधन को उसे सौंपने से मना करते हैं।

यदि किसी लड़की की विवाह के सात साल के भीतर असामान्य परिस्थितियों में मौत होती है और यह साबित कर दिया जाता है कि मौत से पहले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था, तो भारतीय दंड संहिता की धारा 304-बी के अन्तर्गत लड़की के पति और रिश्तेदारों को कम से कम सात वर्ष से लेकर आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। क्या कसूर था रजनी का? 30 वर्षीया रजनी मिश्रा मुम्बई के एक कार्यालय में नौकरी करती थी। अपने हंसते-खेलते परिवार के साथ रहने वाली रजनी ने अपने आई.ए.एस. पति की हर मांग को अपने परिवार वालों से कहकर पूरा कराने की कोशिश की। लेकिन आखिर वह भी कहां तक सहती? अपने ससुराल वालों और पति के तानों और उनकी रोज-रोज की मांगों से तंग आकर रजनी ने एक दिन अपनी इह लीला समाप्त कर ली। रजनी की कहानी अपनी तरह की एकमात्र कहानी नहीं है। सौराष्ट्र की संजना मिश्रा, बरेली की विभा आर्या, भिवानी की कल्पना मित्तल और न जाने कितनी ही लड़कियों की कहानी रजनी जैसी ही है। ग्वालियर की 22 वर्षीया तारा वर्मा की विवाह के एक साल बाद ही मौत हो गई। कारण? तारा के पिता विवाह के समय किए गए कार देने के अपने वायदे को पूरा नहीं कर पाए थे। ससुराल वालों ने तीन दिन तक तारा को भूखा-प्यासा रखकर उसे मरने को मजबूर कर दिया।

कहा जाता है कि आजादी के इन 55 सालों में भारत ने बहुत प्रगति की है, लेकिन क्या इस प्रगतिशील देश में महिला की स्थिति में कुछ बदलाव आया है? एक ओर तो नारी सेना, प्रशासनिक सेवाओं, राजनीति और न जाने कहां-कहां कदम रख रही है और दूसरी ओर, दहेज के लोभी महिषासुर उसी नारी को जिन्दा जला डालते हैं। उपभोक्तावाद के इस दौर ने क्या विवाह को एक मण्डी नहीं बना दिया है जहां हर कोई अपनी बोली लगवाने के लिए सजा-धजा खड़ा है? लड़की चाहे पढ़ी-लिखी क्यों न हो, दहेज न दे पाने की सूरत में उसे यातनाएं सहनी पड़ती हैं। दहेज प्रथा की जिस अग्नि में अब तक सैकड़ों लड़कियां जल चुकी हैं, उस अग्नि की ताप कभी न कभी हर व्यक्ति को महसूस होती है। लेकिन कब? शायद तब जब बात “अपनी बेटी’ की हो।

दहेज की इस कुप्रथा को खत्म करने के लिए सरकार ने भी कई कानून बनाए। लेकिन क्या कानूनों से मानसिकता बदली है? और वैसे भी क्या ये कानून अपने आप में इतने सक्षम, इतने प्रभावी हैं कि वे वास्तव में उन दहेज लोलुप लड़के वालों के हाथों में हथकड़ियां लगवा सकें जो किसी की बेटी को नोटों की थैली से अधिक कुछ नहीं समझते?

1961 में संसद में दहेज निषेध अधिनियम पारित किया था। आज कहां है वह कानून और कहां हैं उसका पालन करने वाले? क्या वह सिर्फ पन्नों पर उकेरे कुछ शब्द मात्र बनकर नहीं रह गया? इस अधिनियम में दिए गए अधिकतर प्रावधान वर्तमान समय में अव्यावहारिक और एक दृष्टि से अनुचित हैं। दहेज विरोधी जितने कानून अब तक बनाए गए हैं-उनमें मुख्य है दहेज निषेध अधिनियम, 1961। इस अधिनियम के आंकड़ों का सच नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, इस शताब्दी में दहेज के कारण होने वाली मौतों की संख्या में 4.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इनमें से 31.8 प्रतिशत मामले अकेले उत्तर प्रदेश के हैं।

कर्नाटक में रोजाना दहेज की मांग के कारण कम-से-कम तीन लड़कियां जिन्दा जला दी जाती हैं। दिसम्बर 2002 से मार्च 2003 तक बंगलौर में 80-100 प्रतिशत जली हुई अवस्था में 150 से अधिक लड़कियों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

 

गैर अधिकारिक सूत्रों के अनुसार अब तक दहेज के लिए प्रताड़ना झेलते हुए लगभग 25,000 महिलाएं अपनी जान गवां चुकी हैं।

 

अन्तर्गत दहेज लेने, देने या इसके लेन-देन में सहयोग को कानूनी अपराध घोषित किया गया है। दहेज की परिभाषा स्पष्ट करते हुए इसमें लिखा गया कि विवाह के समय, उससे पहले अथवा उसके बाद प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से विवाह के निमित्त दी गई अथवा देने की सहमति की गई ऐसी किसी भी सम्पत्ति या मूल्यवान प्रतिभूति को दहेज माना जाएगा जो विवाह में शामिल किसी भी एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष को दी जाती है। सीधे शब्दों में कहा जाए तो विवाह के निमित्त एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष को दिया गया नकद पैसा, जेवर, कपड़े और अन्य उपहार दहेज माना जाएगा। उल्लेखनीय है कि यहां पर किसी तरह की कोई मूल्य-सीमा नदहेज से सम्बंधित किसी भी कानून को प्रभावी बनाने के लिए सरकार को अपनी पहल पर कदम उठाने होंगे। विडम्बना है कि अब तक ऐसा एक भी मामला नहीं आया है जहां सरकार ने अपनी तरफ से किसी पर दहेज विरोधी कानून का उल्लंघन करने के लिए मुकदमा किया हो। क्या मंत्रियों, प्रतिष्ठित व्यवसायियों या समाज के उच्च तबके में बजने वाले विवाहों के ढोल सरकार के कानों को सुनाई नहीं देते? दहेज के विरुद्ध जितनी शिकायतें और जितने मुकदमे दायर होते हैं, उनमें से 5 प्रतिशत मामलों में भी अभियुक्तों को सजा नहीं हो पाती। अधिकतर मामले तो न्यायालय के बाहर ही आपसी समझौता करके निपटा लिए जाते हैं। चिंताजनक विषय तो यह है कि इस कानून का दुरुपयोग भी बढ़ता जा रहा है। हाल ही में दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारतीय दंड संहिता में दहेज से सम्बंधित दो अपराधों को जमानती और समझौता योग्य बनाने का सुझाव दिया है। न्यायालय ने कहा कि ये धाराएं (406 तथा 498 ए) विवाह की आधारशिला को हिला रही हैं, जो समाज के लिए लाभकारी नहीं है। महिलाएं तथा उनके माता-पिता आदतन पति के परिवार के सभी सदस्यों, यहां तक कि बच्चों को भी दहेज के मामले में लपेट लेते हैं। परिवार के एक सदस्य की गिरफ्तारी के साथ पति-पत्नी के बीच समझौते की सभी संभावनाएं समाप्त हो जाती हैं। न्यायालय ने राय दी कि यदि नाबालिग बच्चों का नाम अभियुक्त के रूप में दिया गया है, तो उन्हें गिरफ्तार न करके, उनका मामला अदालत भेज देना चाहिए।

 

दहेज की इस कुप्रथा का सबसे बड़ा शिकार लड़की ही होती है। लेकिन क्या इसमें कुछ दोष उन पिताओं का नहीं है जो अपनी पुत्रियों के विवाह में खर्च इसलिए करते हैं ताकि वे अपनी नाक ऊंची कर सकें? एक तरफ समाज में वह परिवार है जो बेटी के विवाह के कारण पूरी जिन्दगी कर्ज में डूबा रहता है और दूसरी तरफ वह परिवार है जो चमक-दमक के अंधे खेल में पानी की तरह पैसा बहाता है।

 

प्रश्न उठता है दिखावे और मजबूरी का। लक्ष्य एक ही है-दहेज। यह प्रश्न कितना गूढ़ और असमंजस पैदा करने वाला है और इसका निदान क्या हो, यह खोजना समाज का काम है।

इसी अधिनियम के खण्ड 3 के अन्तर्गत दहेज देने, लेने या उसमें सहयोग करने वालों को कम से कम 5 वर्ष की कैद और 15,000 रुपए का जुर्माना हो सकता है। हालांकि इसी अधिनियम में आगे यह भी उल्लेख किया गया है कि यह उपरोक्त सजा उन उपहारों के लेन-देन पर लागू नहीं होती जो कि वधु को बिना किसी मांग के दिए गए हैं, बशर्ते उन उपहारों को इस अधिनियम के नियमों के अनुसार बनाई गई उपहारों की एक सूची में दर्ज कर, उस सूची पर दोनों पक्षों व वर-वधु के हस्ताक्षर करवाए जाएं। साथ ही पारम्परिक रीति-रिवाजों के प्रतीक स्वरूप दिए जाने वाले उपहार जैसे पलंग, बर्तन आदि भी इस नियम के अन्तर्गत नहीं आते बशर्ते इन उपहारों की कीमत उपहार देने वाले पक्ष की आर्थिक स्थिति के अनुरूप हो। प्रश्न उठता है कि क्या यह प्रमाणित करना संभव है कि दिया जाने वाला सामान वर पक्ष की मांग के दबाव में दिया जा रहा है अथवा स्वेच्छा से या फिर समाज में नाक ऊंची दिखाने के लिए एक दिखावे की तरह? दूसरा, सूची में दर्ज करने वाले उपहारों की क्या कोई मूल्य-सीमा है? उदाहरण के लिए यदि कोई व्यक्ति 8,000 रुपए नकद न देकर, इतनी ही कीमत की एक साड़ी उपहार में दे दे, तो क्या उस पर कोई प्रश्न चिन्ह नहीं लगना चाहिए?

 

अधिनियम के ही एक और खण्ड में विवाह से सम्बंधित विज्ञापन में विवाह के बदले में सम्पत्ति अथवा व्यवसाय में किसी तरह के अंशदान या पैसे का आ·श्वासन देना प्रतिबंधित है। ऐसे विज्ञापनदाता, प्रकाशक व मुद्रक के लिए 6 माह से पांच वर्ष तक की सजा और 15,000 रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान है। लेकिन क्या कोई बताएगा कि “शालीनतापूर्ण विवाह का आश्वासन’ (डीसेन्ट मैरिज इज प्रोमिस्ड) के वाक्य वाले वैवाहिक विज्ञापन क्या अपने आप में अच्छे-खासे दहेज की “गारंटी’ नहीं देते?

 

दहेज नामक इस कुरीति की जड़ें हमारे समाज में इस गहराई तक फैली हुई हैं कि इन्हें हटाने के लिए केवल कानून बनाना ही काफी नहीं है। यह एक संवेदनशील क्षेत्र है जहां कानून को लागू करना एक बहुत ही टेढ़ी खीर है। मानव बुद्धि बहुत विलक्षण है। वह हर कानून का तोड़ निकाल लेती है और इसीलिए कानून किसी भी सामाजिक बुराई को दूर करने के लिए सबसे कमजोर हथियार सिद्ध होता रहा है। इस अधिनियम के कुछ अन्य प्रावधानों पर नजर डालें-

 

हिमाचल प्रदेश, पंजाब आदि कुछ राज्यों ने सन् 1976 में इस अधिनियम में संशोधन के माध्यम से खण्ड 4 में कुछ बातें शामिल कीं। इसमें सगाई, मिलनी, विवाह आदि के उपलक्ष्य में शगुन के रूप में दी जाने वाली रकम को 11 रुपए तक सीमित किया गया। साथ ही बारात में 25 से अधिक लोगों को ले जाना भी कानूनी रूप से प्रतिबंधित घोषित किया गया (इसमें बाजे वाले और अव्यस्क शामिल नहीं हैं)। साथ ही इसका उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को 6 माह की कैद अथवा 5,000 रुपए तक जुर्माना अथवा दोनों ही से दण्डित किए जाने का प्रावधान रखा गया।

 

ये दोनों प्रावधान किस समाज को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं, यह कहना कठिन लगता है। जहां तक 11 रुपए तक मूल्य सीमा निर्धारित करने की बात है, आज निम्न वर्ग में होने वाली शादियों में ही विवाह का खर्च 2-3 लाख रुपए के बीच आ जाता है। यहां एक प्रश्न यह भी है कि सीमा केवल उपहार खर्च पर लगाई गई है, जबकि ध्यान देने वाली बात यह है कि आज विवाह समारोहों में साज-सज्जा पर ही एक मोटी रकम खर्च कर दी जाती है। क्या कानून बनाने वाले यह मानकर चलते हैं कि जो पिता कुछ घंटों की सजावट पर लाखों रुपए खर्च करता है, वह अपनी बेटी के जीवनभर के दहेज के लिए ग्यारह रुपए देगा? महानगरों में “फार्म हाउसों’ पर होने वाले किसी भी विवाह समारोह में जाकर देखें तो वहां 500 तो गाड़ियां ही खड़ी मिल जाएंगी। जब कभी किसी “फार्म हाउस’ में शादी होती है तो यह इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि वहां दहेज निषेध कानून का उल्लंघन हो रहा है।

 

दहेज की इस कुरीति का उपचार केवल कानून द्वारा नहीं हो सकता। मुख्य बात है समाज में जागृति उत्पन्न करना। इस सामाजिक बुराई के पीछे कई गहरे कारण होते हैं, जैसे- वर पक्ष और वधु पक्ष के बीच आर्थिक विषमता थ् लड़के और लड़की दोनों के अकेले जीवन चलाने की क्षमता में अन्तर थ् फैशनपरस्त वातावरण का प्रभाव थ् आधुनिक समाज की मूलभूत मान्यताओं में परिवर्तन।

 

आज जीवन विलासी होता जा रहा है। जो सामान लड़के पहले 15-20 साल काम करके इकट्ठा कर पाते थे, वही सामान आज लड़के विवाह के समय बटोर लेना चाहते हैं। यह उपभोक्तावादी प्रवृत्ति भारतीय सभ्यता और संस्कृति के नितान्त विरुद्ध है। आज इन पवित्र परम्पराओं के प्रति हमारा दृष्टिकोण दूषित होता जा रहा है। गत दिनों दिल्ली स्टडी ग्रुप द्वारा दहेज के विरोध में खुलकर सामने आने वाली सुश्री निशा शर्मा के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गय।

Thursday, April 27, 2017

आखिर कब तक सड़कों पर भीख माँग कर गुज़ारा करेंगें असहाय लाचार और वृद्ध जन।

जब कभी भी आप घर से बाहर निकलते हैं।तो,हर जगह सड़क के किनारे,रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म सार्वजनिक जगहों पर असहाय बेबस लाचार और वृद्ध लोग भीख माँगते हुए मिल ही आपको मिल ही जातें हैं।भीख माँगना मजबूरी हैं और बहुतों के लिए जीने का एक रोज़गार।जो लोग शरीर से दुर्बल कमजोर और असहाय होते हैं।उनके लिए यह मजबूरी हैं।पर,उन लोगों के लिए एक रोज़गार हैं।जो शरीर से स्वस्थ हट्टे-कट्टे होते हैं।बात कोई भी हो,भीख माँगते हुए असहाय लोगों के लिए हर जिले स्तर पर सरकारी सुविधा मुहैया करानी चाहिए।ताकि ये आराम से जीवन जी सकें।साथ जो लोग जान बूझकर भीख माँगते हैं।उनके खिलाफ कार्रवाई कर,उन्हें काम काज पर ध्यान देने के निर्देश जारी किए जाए।या जिन्हें काम नहीं मिल रहा हो।उन्हें कम से कम मनरेगा के तहत कोई काम मिलनी चाहिए।जो भी हो,पर सरकार को भीख माँगने वालों से सभी सार्वजनिक जगहों को स्वच्छ और साफ रखने के प्रति सोचना चाहिए।खास कर वृद्ध असमर्थ और अपंग लोगों के लिए जिला स्तर पर सुचारू रूप से कुछ व्यवस्था करनी चाहिए।

Sunday, April 23, 2017

युवा बेरोजगारी के लिए ज़िम्मेदार कौन हैं? सरकार, समाज या शिक्षा।

""युवा बेरोजगारी के लिए ज़िम्मेदार कौन सरकार समाज या शिक्षा""आज के आधुनिक समाज में युवा बेरोजगारी एक बड़ी समस्या हैं।रोटी कपड़ा और मकान के जुगाड़ के लिए रोजगार का होना बहुत ही जरूरी हैं।जैसे-जैसे जनसंख्या बढ़ रही हैं,बेरोजगारी की समस्या आम बात होती जा रही हैं।लेकिन,सबसे बड़ा सवाल यह हैं कि आखिर युवा बेरोजगारी के लिए ज़िम्मेदार कौन हैं?सरकार,समाज या शिक्षा।जो भी हो,पर यह समस्या बड़ा रूप ले।उससे पहले व्यवस्था में बदलाव लाना होगा।आमतौर पर सबसे पहला सवाल शिक्षा को लेकर ही उठता हैं।क्या हमारे सरकारी स्कूलों,कॉलेजों और  विश्वविद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं।या कुछ बदलाव सख्ती से लाने की जरूरत हैं।निजी शिक्षण संस्थानों की तो अभी बात ही छोड़ दीजिए।निजी शिक्षण संस्थान वालें शिक्षा की दुकान चलाते हैं।छात्रों से इतनी मोटी रकम वसूली जाती हैं।जिससे निजी शिक्षण संस्थान वालों की दिन दुगुनी और रात चौगुनी तरक्की कर रहें हैं।हर साल लाखों युवा सरकारी व निजी स्कूल कॉलेज और विश्वविद्यालय से पढ़ कर निकल रहें हैं।पर,उनमें से कितने रोजगार पातें हैं।अधिकतर छात्रों के साथ यही होता हैं कि वे जिस विषय को चुनकर पढ़ाई किये हैं।वे उन क्षेत्रों में रोजगार न कर।कुछ अलग ही कर रहें होते हैं।जैसे मान लीजिये अगर किसी ने इंजिनीरिंग की पढ़ाई की।पर,बैंक में आकर नौकरी कर रहें हैं।अब जिसनें बैंकिंग के लिए पढ़ाई की हैं।वो क्या करेंगे।क्षेत्र की अदला बदली करने से प्रतियोगिता बढ़ जाती हैं।अब जरा सोचिए,अगर बैंकिंग के लिए सिर्फ वही युवा भर सकता था।जो बैंकिंग की पढ़ाई की या यूँ कहे कि कॉमर्स से पढ़ाई की हो।इस तरह से क्या होता कि एक क्षेत्र में एक ही तरह के कैंडिडेट होने से प्रतियोगिता कम होती।अब जरा ये सोचिये कि अगर रेलवे की परीक्षा में दसवीं इंटर ग्रेजुएशन यानी की एक तरह से कहे कि सभी तरह के लोगों ने फॉर्म भर दिया।अब इससे क्या होगा?प्रतियोगिता में फाइट में भीड़ होगी।अब जो नौकरी दसवीं पास के लिए होनी चाहिए थी।वो मालूम चलेगा अधिक शिक्षा योग्यता वालों ने ले लिया।तो,यह एक बड़ी समस्या हैं।जिसमें सरकार को एक निर्धारण करना चाहिए कि हर क्षेत्र की नौकरी के लिए सिर्फ उसी केटेगरी के लोग फॉर्म भर सकते हैं।दूसरी बात आती हैं शिक्षा व्यवस्था की।हमारे सरकारी स्कूल कॉलेज व विश्विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था का हाल सभी जानते हैं।जिस विषय को लेकर लड़के लड़कियाँ पढ़ाई करती हैं।वही आगे चलकर बेकार हो जाती हैं।शिक्षा व्यवस्था में कुछ ऐसा परिवर्तन आना चाहिए कि जो जिस विषय से पढ़े।स्कूल,कॉलेज व यूनिवर्सिटी से निकलकर वह उसी क्षेत्र में रोजगार को प्राप्त करें।सरकार को इसके लिए सख्त कदम उठाने चाहिए।अब कॉलेज में पढ़ाई हो रही हैं या नहीं।शिक्षक स्कूल आते हैं या नहीं।इन सब पर भी कड़ी नजर होनी चाहिए।हर विभाग में आज आलसीपन आ चुका हैं।जब तक किसी को ऊपर से दबाव नहीं पड़ता हैं।कोई एक्टिव होता ही नहीं हैं।हमारा समाज भी बहुत हद तक ज़िम्मेदार हैं।आज के समाज मे एक बहुत बड़ी धरना फैली हैं।वह हैं ईर्ष्या की।लोग एक दूसरे से बहुत ईर्ष्या करते हैं।कोई कहता हैं मेरे बेटे यह काम करते हैं।तो कोई कहता हैं कि अरे यह काम करता हैं।ठीक नहीं हैं।काम कभी भी छोटा बड़ा नहीं होता हैं।बस सही होना चाहिए।जिससे मेहनत और ईमानदारी से पैसा कमाया जा सके ।घर परिवार सुख शांति से चलें।साथ ही स्कूल कॉलेज लाइफ में अभिभावक ज़रा भी ध्यान नहीं देते हैं।जिससे लड़के लड़कियाँ गलत रास्तों में भटक जाते हैं।जब गलत राह चुनते हैं।तो फिर भविष्य बर्बाद ही होता हैं।बेरोजगारी का निदान समाज शिक्षा और सरकार सभी के सहयोग से ही हो सकता हैं।

दहेज़ प्रथा एक बड़ी समस्या हैं,बेटी बचाओ बेटी पढाओ लेकिन दहेज़ भी मिटाओ सुने मोदी जी से फ़रियाद करती रो पड़ी यह लड़की.

दोस्तों,दहेज़ प्रथा भारत देश में सदियों से चली आ रही रुढ़िवादी विचारधारा हैं.जो आज के सामाजिक माहौल में भी पनप रहा हैं.इसे बढ़ावा हमारे समाज के लोग ही डे रहे हैं.पढ़े लिखे लोग हो,अनपढ़ हो या गरीब अमीर सभी इसी टाक में रहते हैं.कब उसका बीटा जवान हो.वह भी मोती रकम दहे में ले सके.घर में बेटी हो.तो भी लोगो की सोच नहीं बदलती हैं.लेना देना सब सही समझते हैं.दहेज़ के विषय में इस लड़की ने जो कहा महाराज जी के संग अन्य भी रो पड़े.

Tuesday, February 21, 2017

सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला कवि व् साहित्यकार

हिंदी के छायावादी कवि व् साहित्यकार सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला का जन्म 21 फरवरी 1896 को पश्चिम बंगाल के मिदनापुर ज़िले में हुआ था।निराला की औपचारिक शिक्षा हाई स्कूल तक ही हुई।इन्होंने संस्कृत और अंग्रेजी भाषाओं का अध्ययन किया।इन्होंने समन्वय,मतवाला,सुधा आदि पत्रिकाओं का संपादन भी किया।इनकी रचना जूही की कली बहुत प्रसिद्ध हुई।इलाहाबाद में पत्थर तोड़ती महिला पर लिखी इनकी कविता आज भी सामाजिक यथार्थ का एक आईना मानी जाती हैं।इनका निधन 15 अक्टूबर 1961 को प्रयाग में गया।

Monday, February 20, 2017

पृथ्वी का पहला चक्कर

""जॉन ग्लेन ने पृथ्वी का पहला चक्कर लगाया"":-20 फरवरी 1962 को अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री जॉन ग्लेन ने अंतरिक्ष यान में बैठकर पहली बार पृथ्वी का चक्कर लगाया था।उन्होंने अपनी अंतरिक्ष यात्रा की शुरुआत फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से की थी।अमेरिका में इस कार्यक्रम के बाद जॉन ग्लेन हीरो बन गए।क्योंकि,उस समय अंतरिक्ष कार्यक्रम में रूस से प्रतिस्पर्धा बहुत ज़्यादा ही थी।साथ यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि थी।पृथ्वी से 162 मील की ऊँचाई पर इस यान ने तीन चक्कर काटे।सफलतापूर्वक यान 4 घण्टे 55 मिनट 23 सेकंड के बाद अपनी यात्रा पूरी कर पृथ्वी पर लौट आया।

Saturday, February 4, 2017

डब्लूडब्लुई के पहले भारतीय पहलवान दी ग्रेट खली

द ग्रेट खली के नाम से मशहूर दलीप सिंह राणा आज भले ही दौलत और शोहरत की बुलंदियों पर हैं, लेकिन एक वह भी समय था जब उन्हें रोजाना पांच रुपये कमाने के लिए दिहाड़ी मजदूरी करनी पड़ती थी। एक-एक पैसे को मोहताज उनके माता-पिता बेटे की पढ़ाई के लिए ढाई रुपये की स्कूली फीस चुकाने में भी असमर्थ थे। लिहाजा महज आठ साल की उम्र में खली स्कूल की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर गांव के खेतों में मजदूरी करने पर मजबूर हो गए। खेतों में दिनभर पौधों की रोपाई करने की एवज में उन्हें पांच रुपये मिलते थे। बचपन में बेहद खराब दौर से गुजरे दलीप सिंह राणा एक समय अपने कद के कारण लोगों के बीच उपहास का पात्र भी बने।
कुश्ती में पदार्पण...
वह सब कुछ कर दिखाया जो उनसे पहले किसी भारतीय ने नहीं किया था। वह डब्ल्यूडब्ल्यूई में पदार्पण करने वाले पहले भारतीय पहलवान बने। खेतों में दिनभर पौधों की रोपाई करने की एवज में उन्हें पांच रुपये मिलते थे। बचपन में बेहद खराब दौर से गुजरे दलीप सिंह राणा एक समय अपने कद के कारण लोगों के बीच उपहास का पात्र भी बने। बाद में खली ने कुश्ती में पदार्पण किया और वह सब कुछ कर दिखाया जो उनसे पहले किसी भारतीय ने नहीं किया था। वह डब्ल्यूडब्ल्यूई में पदार्पण करने वाले पहले भारतीय पहलवान बने। खली और विनीत के बंसल द्वारा संयुक्त रूप से लिखी गई किताब ‘द मैन हू बिकेम खली’ में विश्व हैवीवेट चैंपियनशिप जीतने वाले इस धुरंधर के जीवन के कई पहलुओं को छुआ गया है।
फीस के कारण 1979 में स्कूल से निकाल दिया..
फसल सूख जाने के कारण माता-पिता फीस नहीं भर पाए, तो क्लास टीचर ने उन्हें पूरी क्लास के सामने अपमानित किया और छात्रों ने भी उनका मजाक उड़ाया। इसके बाद उन्होंने तय कर लिया कि कभी स्कूल नहीं जाएंगे। खली ने कहा, ‘स्कूल से मेरा नाता हमेशा के लिए टूट गया। मैं काम में जुट गया ताकि परिवार की मदद कर सकूं। एक दिन मैं अपने पिता के साथ था, तो पता चला कि गांव में दिहाड़ी मजदूरी के लिए एक आदमी की जरूरत है। मैं पांच रुपये रोजाना पर दिहाड़ी मजदूरी करने लगा। मेरे लिए उस समय पांच रुपये बहुत बड़ी रकम थी। मुझे ढाई रुपये नहीं होने के कारण स्कूल छोड़ना पड़ा था और पांच रुपये तो उससे दुगुने थे।’

Friday, February 3, 2017

सबसे ज़्यादा बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड मोरारजी देसाई के नाम

मोरारजी देसाई ने सबसे ज़्यादा  कुल 10 बार बजट पेश किया ।इनके बाद प्रणव मुखर्जी,पी चिदंबरम,यशवंत सिन्हा,वाईबी चौहान और सीडी देशमुख हैं।इन सब ने कुल 7 बार बजट पेश किया।मनमोहन सिंह और टीटी कृष्णामाचारी ने 6 बार बजट पेश किया हैं।

वसंत ऋतु साल की शुरुआत और प्रारम्भ

वसंत ऋतू उत्तर भारत तथा समीपवर्ती देशों की छह ऋतुओं में से एक है।यह फरवरी मार्च और अप्रैल के मध्य में अपना सौंदर्य बिखेरती है। ऐसा माना गया है कि माघ महीने की शुक्ल पंचमी से वसंत ऋतु का आरंभ होता है। फाल्गुन और चैत्र मास वसंत ऋतु के माने गए हैं। फाल्गुन वर्ष का अंतिम मास है और चैत्र पहला।  हिंदू पंचांग के वर्ष का अंत और प्रारंभ वसंत में ही होता है। इस ऋतु के आने पर सर्दी कम हो जाती है। मौसम सुहावना हो जाता है। पेड़ों में नए पत्ते आने लगते हैं। आम बौरों से लद जाते हैं और खेत सरसों के फूलों से भरे पीले दिखाई देते हैं ।अतः राग रंग और उत्सव मनाने के लिए यह ऋतु सर्वश्रेष्ठ मानी गई हैऔर इसे ऋतुराज कहा गया है।

वसन्त ऋतु वर्ष की एक ऋतु है जिसमें वातावरण का तापमान प्रायः सुखद रहता है। भारत में यह फरवरी से मार्च तक होती है। अन्य देशों में यह अलग समयों पर हो सकती है। इस ऋतु की विशेष्ता है मौसम का गरम होना, फूलो का खिलना, पौधो का हरा भरा होना और बर्फ का पिघलना। भारत का एक मुख्य त्योहार है होली जो वसन्त ऋतु मे मनाया जाता है। यह एक सन्तुलित मौसम है। इस मौसम मे चारो ओर हरियाली होती है। पेडो पर नये पत्ते उगते है। इस ऋतू में कइ लोग उद्यनो तालाबो आदि मै घूमने जाते है।

वसंत के रागरंग
'पौराणिक कथाओं के अनुसार वसंत को कामदेव का पुत्र कहा गया है। कवि देव ने वसंत ऋतु का वर्णन करते हुए कहा है कि रूप व सौंदर्य के देवता कामदेव के घर पुत्रोत्पत्ति का समाचार पाते ही प्रकृति झूम उठती है। पेड़ों उसके लिए नव पल्लव का पालना डालते है, फूल वस्त्र पहनाते हैं पवन झुलाती है और कोयल उसे गीत सुनाकर बहलाती है। भगवान कृष्ण ने गीता में कहा है ऋतुओं में मैं वसंत हूँ।

वसंत ऋतु में वसंत पंचमी, शिवरात्रि तथा होली नामक पर्व मनाए जाते हैं। भारतीय संगीत साहित्य और कला में इसे महत्वपूर्ण स्थान है। संगीत में एक विशेष राग वसंत के नाम पर बनाया गया है जिसे राग बसंत कहते हैं। वसंत राग पर चित्र भी बनाए गए हैं।

Wednesday, February 1, 2017

युवाओं का बदलता नजरिया

शीर्षक:-त्यौहार मनाने का युवा अंदाज़
लेखक:- युधिष्ठिर महतो (कुमार यूडी)

आज का आधुनिक दौर प्रोधोगिकी का हैं।समाज में बदलाव बहुत ही तेजी से हो रहे हैं।खास कर युवा वर्ग कई नये बदलाव समाज में ला रहे हैं।चाहे कोई भी क्षेत्र हो।युवाओं की सोच और जीवन जीने का सलीका,हर चीज बदल रही हैं।भारत में पूरे साल त्यौहार बड़ी धूम-धाम से मनाए जातें हैं।साल के शुरुआत से त्यौहार मनाने का सिलसिला शुरू हो जाता हैं।लेकिन,सबसे बड़ा बदलाव जो आया हैं।वह युवा वर्ग हैं।युवा वर्ग की सोच बदलते नज़रिये के कारण,आज हर त्यौहार सिर्फ और सिर्फ मनोरंजन के लिए मनाये जाते हैं।कोई भी त्यौहार हो।आज युवा वर्ग जुट कर चन्दा करते हैं।ढ़ेर सारा पैसा जुटाकर गली मोहल्ले में उत्सव की तैयारी करते हैं।पर,अधिकतर युवा त्योहारों में फिजूलखर्ची करते हैं।कई बार तो लड़ाई झगड़े भी हो जाते हैं।त्यौहार इसलिए नहीं मनाया जाना चाहिए कि सिर्फ मनोरंजन हो।यह त्यौहार जो मनाया जाता हैं।वह लोगों की आस्था,श्रद्धा और भक्ति से जुड़ा हैं।हर त्यौहार का अपना एक इतिहास हैं।लेकिन,युवा वर्ग धीरे-धीरे करके इस चीज को भूलते जा रहे हैं।आज एक दूसरे के दिखावे और मनोरंजन के लिए त्यौहार मनाने का रिवाज़ रह गया हैं।समाज में पढ़े लिखे होने के बावजूद,आज का युवा वर्ग बहुत कम ही सभ्य हो पा रहा हैं।भाषा संस्कृति सभ्यता को भूलकर पश्चिमी सभ्यता की ओर आकर्षित होते जा रहे हैं।किसी भी त्यौहार को मनाना बड़े ही गर्व की बात हैं।क्योंकि,त्योहारों के मनाने से पूर्वजों की परंपरा बनी रहेगी।लेकिन,कुछ बदलाव जो हो रहा हैं।वह धीरे-धीरे समाज से सभ्यता संस्कृति को विलुप्त कर रही हैं।इसके साथ ही युवा वर्ग और आने वाली पीढ़ी की मानसिकता बदल रही हैं।

Monday, January 2, 2017

भारत रत्न -देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

""भारत रत्न-देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान"" 2 जनवरी 1954 भारत में एक ऐतिहासिक दिन।देश में सर्वोच्च नागरिक सम्मान की शुरुआत हुई।इसकी घोषणा  भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने की।इसका स्वरुप एक तांबे के बने पीपल के पत्ते का होता हैं।इस पर प्लैटिनम का चमकता सूर्य बना हुआ होता हैं।इसके नीचे चाँदी में भारत रत्न लिखा रहता हैं।इसे सफ़ेद फ़ीते के साथ गले में पहना जाता हैं।शुरुआत में यह सम्मान मरणोउपरांत नहीं दिया जाता था।लेकिन,1955 के बाद से इसे मरणोउपरांत भी दिया जाने लगा।13 जुलाई 1977 से 26 जनवरी 1980 तक इस पुरस्कार को स्थगित कर दिया गया था।

Thursday, December 1, 2016

राष्ट्रहित में राजनीती होनी चाहिए

राजनेता और राजनीती ये दो शब्द ऐसे हैं।जिन पर सम्पूर्ण देशवासी निर्भर करते हैं।किसी भी देश की प्रगति और लोगों का विकास राजनेता व् राजनीती पर निर्भर होते हैं।शिक्षा,व्यवसाय,रोज़गार इस तरह के कई विषय हैं।जिन पर वर्षो से चर्चा होती रहीं हैं।पर लोगों के जीवन में कितना बदलाव आया है?यह आज भी हर किसी को नज़र आ रहा हैं।जब कभी भी चुनाव आता हैं।सभी राजनेता सक्रिय हो जाते हैं।वे अपने क्षेत्र का दौरा इस प्रकार करने लगते हैं।मानो अब जनता की तक़दीर बदल देंगे।सभी बड़े-बड़े वादे करते हैं।कई लोगों में जरुरी चीजों का वितरण करते हैं।लेकिन,जैसे ही चुनाव खत्म होता हैं।सभी राजनेता जनता को भूल जाते हैं।कई कभी-कभी अपने कार्यालयों में लोगों की समस्याएं सुनते हैं।तो कई यह कहकर पल्ला झाड़ देते हैं कि अभी उनके पास समय नहीं हैं।जब आपके पास लोगों के लिए ही समय नहीं हैं।तो फिर आप राजनेता क्यों बने हैं?आज राजनीती भी एक व्यवसाय बन गया हैं।जो भी राजनेता एक बार सत्ता में आते हैं।उनका बस एक ही उद्देश्य होता हैं कि जब तक वे सत्ता में रहें।वे खुद और अपने सगे संबंधियों का अधिक से अधिक लाभ कर सकें।राजनेता जिन मुद्दों का ऐलान कर चुनाव जीतते हैं।राजनेता बदल जाते हैं।पर मुद्दे वही के वही रह जाते हैं।बस थोडा बहुत अगर कुछ हो गया।तो उसे जनता अपना सौभाग्य समझती हैं।क्योंकि आम जनता अपनी ज़िन्दगी अपने तरीके से जी ही लेती हैं।राजनेता और राजनीति इन दो चीजों में जब तक बदलाव नहीं आएगा।तब तक देश और जनता की प्रगति संभव नहीं हो सकती हैं।हर बदलाव जनता की जागरूकता से ही हुआ हैं।इस बदलाव की शुरुआत भी देशवाशियों को ही करनी चाहिए।हर इंसान अपनी जीविका चलाने के लिए कुछ न कुछ मेहनत का काम करता ही हैं।पर समय आज इतना बदल गया हैं कि अगर आप मजदूर से लेकर कोई भी बड़े पद का काम चाहते हैं।तो आपको शिक्षित होना जरूरी हैं।जैसा काम करने का पद होता हैं।उस हिसाब से शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गयी हैं।लेकिन,अगर आप एक राजनेता बनना चाहते हैं।तो कोई शैक्षणिक योग्यता का निर्धारण नहीं किया गया हैं।आखिर ऐसा क्यों?क्या देश चलाना नौकरी करने से ज़्यादा आसान हैं?अगर ऐसा नहीं हैं।तो फिर हर एक राजनितिक पद के लिए एक शैक्षणिक योग्यता का निर्धारण होना चाहिए।चाहे वो पद एक पंचायत स्तर का हो या एक विधायक मंत्री अन्य का।सभी के लिए एक  शैक्षणिक योग्यता का निर्धारण होना चाहिए।क्योंकि जब देश में अब शिक्षा का स्तर बढ़ चूका हैं और पढ़े-लिखे युवाओं की कोई कमी नहीं हैं।इस वजह से राजनीती में भी अब जरुरत हैं कि शैक्षणिक योग्यता का निर्धारण होना चाहिए।लगभग लगभग देश का हर राजनेता आज राजनीती लाभ के उद्धेश्य से ही कर रहा हैं।इसमें जनता की भूमिका सबसे अहम हैं।जब कभी भी चुनाव आता हैं।लोग लालच करते हैं।कई बार इस कारण से धन से सम्पन्न राजनेता जीत जाते है और जिनमे राजनीती का ज्ञान तनिक भी नहीं रहता हैं।जिसका खामियाज़ा जनता अपनी गलती का भोगती हैं।इसलिए हमेशा ईमानदारी से ईमानदार राजनेता का चुनाव करें।जब कभी भी आप चुनाव में मतदान करते हैं।तो आप सदैव एक ईमानदार और शिक्षित राजनेता का चुनाव करें।

पश्चिमी सभ्यता की और बढ़ते लोग

विश्व में भारत की पहचान एक आध्यात्मिक गुरु के रूप में होती हैं।यहाँ की सभ्यता संस्कृति सम्पूर्ण संसार में प्रसिद्ध हैं।लेकिन,आज के समाज में रहने वाले आधुनिक लोग शायद धीरे-धीरे पश्चिमी सभ्यता की ओर खींचे जा रहें हैं।सभी अपनी संस्कृति सभ्यता और रीति-रिवाज़ को भुला कर एक अलग ही शुरुआत कर रहें हैं।भारत शुरू से ही सभी देशों का धार्मिक गुरु रहा हैं।सभी देश के लोग धर्म आस्था और मौक्ष की प्राप्ति के लिए भारत आते हैं।वे यहाँ मानसिक शांति के लिए भी आते रहे हैं।पर,आज यहाँ के वासी ही अपनी पहचान भूल कर औरों की संस्कृति को अपना रहे हैं।हमारे देश के लोगों का जीवन आज जिस तेजी से बदल रहा हैं।जिसमे कोई ठहराव ही नहीं हैं।मानो सभी को जल्दी-जल्दी सब कुछ पाने की अभिलाषा हैं।लोगो के खान-पान से लेकर बोलचाल पहनावा तक हर चीज में बदलाव आ चूका हैं।किन्तु,जो हमारा हैं ही नहीं।उस चीज को अपना कर अपनी पहचान खोना एक प्रकार की मूर्खता ही हैं।हमें अपनी सभ्यता संस्कृति को बढ़ाना चाहिए।ताकि खुद की पहचान बनी रहें।हमारें संस्कार परम्परा सब कुछ विलुप्त हो रहा हैं।एक दूसरे के संग रिश्तों में मिठास ग़ुम सी हो रहीं हैं।लोग वेद पुराण उपनिषद आदि धर्मग्रंथो का पठन पाठन कम कर रहे हैं।इस आधुनिक समाज में बड़े छोटो का कोई ताल मेल ही नहीं हो पा रहा हैं।इन सबका एक ही कारण हैं।लोगो का पश्चिमी सभ्यता की ओर झुकाव।हमे अपनी सभ्यता संस्कृति का प्रचार प्रसार करना चाहिए।साथ ही जो सही हैं।जिससे समाज के हित में कुछ अच्छा हो।उन्हीं तथ्यों को महत्व देना चाहिए।हमे ऐसी संस्कृति को नहीं अपनाना चाहिए।जो समाज को खोखला कर रही हो।जो हमारे अस्तित्व को मिटा रही हो।