Latest Post
Friday, June 9, 2017
Saturday, June 3, 2017
कंगना हाई फाई गुजराती गर्ल बन लूटेगी बैंक।
मो. रफी ने बिना तैयारी के ही अपने पहले स्टेज शो को हिट करा दिया था।
Friday, June 2, 2017
सलमान खान के साथ असीम मिश्रा की चौथी फ़िल्म।
कॉल सेन्टर में काम कर बॉलीवुड में बनाई अपनी पहचान।
जीशान कादरी का जन्म 18 मार्च 1983 को वासेपुर धनबाद में हुआ।पिता सयेद इमरान कादरी एक इंजीनियर हैं।बॉलीवुड में आज इनके नाम के चर्चे एक्टर डायरेक्टर प्रोड्यूसर और राइटर के रूप में होती ही रहती हैं।स्कूल तक की पढ़ाई लिखाई वासेपुर से ही करने के बाद मेरठ दीनदयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज से बीबीए किया।फिर दिल्ली चले गए।यहाँ कई सालों तक कॉल सेन्टर में काम करते रहें।लेकिन,लेखनी के जुनून ने जीशान के कदम मुम्बई की ओर चल दिये।मुम्बई में कई डायरेक्टर प्रोड्सर से मुलावत भी किये।।पर,बात नह नहीं बनी।एक दिन अचानक जीशान की मुलाक़ात अनुराग कश्यप से होती हैं।जीशान की कहानी अनुराग को बहुत पसंद आती हैं।फिर एक दौर शुरू होता हैं।जीशान का फिल्मी सफर चल पड़ता हैं।
2012 में गैंग्स ऑफ वासेपुर फ़िल्म बनी।फिल्म के कलाकारों को सम्मानित भी किया गया।इसके बाद मेरठिया गैंगस्टर,रिवाल्वर रानी जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया।साथ ही कई फिल्मों में अभिनय भी किया।
Monday, May 29, 2017
किशोर कुमार बायोपिक फ़िल्म में रणबीर कपूर नहीं दिखेंगे।
Monday, May 22, 2017
किसी ने कुली वॉचमैन वेटर कंडक्टर तो कोई सड़कों पर बेचता था सामान,पर आज हैं बॉलीवुड फिल्मों की जान.
देखें यह पूरी विडियो.............
Friday, May 19, 2017
टाइगर श्रॉफ का एक्शन सुपरहिट हॉलीवुड फिल्म रैंबो के हिन्दी रीमेक में दिखेगा अब।
हाफ गर्लफ्रैंड ज्यादा बेहतर भी नहीं तो औसत से थोड़ा कम ही हैं फ़िल्म।
Tuesday, May 16, 2017
मॉलीवुड की ऐश्वर्या राय करेगी बॉलीवुड फिल्मों की शुरुआत, फ़िल्म जल्द ही होगी रिलीज़।
Tuesday, May 9, 2017
बॉलीवुड के पर्दे के पीछे छुपी कुछ राज की बातें,बहुत कुछ होता हैं पर्दे के पीछे।
Friday, May 5, 2017
बॉलीवुड में क्रिएटिव लेखक और निर्देशक के लिए अपार संभावनायें हैं-साईं कबीर
बॉलीवुड क्रिकेट की पाँच जोड़ियाँ,किसी ने शादी सगाई तो कोई कर रहा हैं डेट।

1.युवी हेजल प्रीमियर लीग
आप सोच रहें होंगे युवी हेजल प्रीमियर लीग कोई खेल टूर्नामेंट का नाम होगा।तो आप बिलकुल गलत हैं।यह नाम युवराज और हेजल की शादी को दिया गया था।युवराज और हेजल ने साल 2016 नवंबर में ही चंडीगढ़ गोआ में शादी कर ली हैं।इसके लिए दिल्ली में भव्य रिसेप्सन का भी आयोजन किया गया था।शादी बहुत ही धूमधाम से की गई थी।

ज़हीर और सागरिका युवी हेजल की शादी में दोनों साथ ही दिखे थे।दोनों में काफी करीबियां बढ़ी।इसी साल सागरिका की रिलीज़ हुई फ़िल्म इरादा का भी ज़हीर ने खूब प्रचार प्रसार किया था।दोनों ने हाल ही में सगाई की और बहुत जल्द ही शादी भी करने वाले हैं।
अभी सबसे ज़्यादा चर्चित जोड़ी अनुष्का और विराट की हैं।होने की खास वजह दोनों का सोशल मीडिया प्यार।2013 से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहें हैं।पहले तो दोनों ही एक दूसरे को एक आम युवा जोड़े ही मानते थे।साथ ही एक दूसरे के रिश्ते को छुपाते भी थे।मगर वैलेंटाइन डे दिन एक दूसरे के रिश्ते को सार्वजनिक किया।
5.शर्मिला टैगोर और नवाब मसूर अली खान पटौदी का प्यार
Friday, April 28, 2017
आखिरकार दर्शकों का इंतज़ार खत्म हुआ,जवाब मिल ही गया बाहुबली में जो अधूरी थी वह बाहुबली 2 ने पूरी की।
फिल्म का नाम: बाहुबली 2: द कन्क्लूजन
डायरेक्टर: एस एस राजामौली
स्टार कास्ट: प्रभास , राणा दग्गुबत्ती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया , सथ्यराज, राम्या कृष्णन ,
अवधि: 2 घंटा 47 मिनट
सर्टिफिकेट: U/A
रेटिंग: 4.5 स्टार
साउथ की फिल्में अब बॉलीवुड हॉलीवुड हर किसी से ज़्यादा दर्शक पसन्द कर रहें हैं।हिंदी में रूपांतरित की गयी तमिल तेलुगु फिल्में अब काफी धूम भी मचा रहीं हैं।बाहुबली भी उन्हीं में से एक थी।जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया था।बाहुबली 2 को भी काफी पसंद किया जा रहा हैं।सिनेमाघरों से अच्छी प्रतिक्रिया भी आ रही हैं।डायरेक्टर एस एस राजामौली एक ऐसा नाम जो आते ही 'मगाधीरा' और 'ईगा' और अब 'बाहुबली: द बिगिनिंग' जैसी फिल्में आंख के सामने आ जाती हैं, बाहुबली की भव्यता के बाद पूरे विश्व के लोग सिर्फ इस बात का इंतजार कर रहे थे कि आखिरकार 'बाहुबली 2' कब रिलीज होगी और ये पता चलेगा की कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? अब वो घड़ी आ चुकी है, क्या है इस सवाल का राज और कैसी बनी है यह फिल्म आइए फिल्म की समीक्षा करते हैं.
कहानी
यह कहानी वहीं से शुरू होती है जहां बाहुबली 1 की कहानी खत्म हुई थी, और शिवा उर्फ महेंद्र बाहुबली (प्रभास) को कटप्पा (सत्यराज) ये बताने की कोशिश करता है की आखिरकार महाराजा अमरेंद्र बाहुबली (प्रभास) की हत्या कैसे हुई थी. कहानी फ्लैशबैक में जाती है और उस समय का जिक्र होता है जब महिष्मति के साम्राज्य में अमरेंद्र बाहुबली का राज्याभिषेक होने वाला होता है और लोग खुश थे, लेकिन ये बात भल्लाल देव (राणा दग्गुबत्ती) को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं थी. जिसकी वजह से वो अपने पिता के साथ मिलकर अमरेंद्र बाहुबली को मारने का प्लान बनाता है, जिसमें कटप्पा को आगे रख दिया जाता है और महारानी शिवागामी (राम्या कृष्णन) को भी गलत शलत बोलकर विश्वासघात करता है. साथ ही कहानी में देवसेना (अनुष्का शेट्टी) की एंट्री होती है. अब किन परिस्थितियों के अंतर्गत बाहुबली का कत्ल होता है, इसका पता आपको फिल्म देखकर ही लगाना पड़ेगा, क्योंकि ये ऐसा सरप्राइज है जिसे मेकर्स ने 2 साल से छुपा कर रखा है और उसे यहां रिव्यू लिखते वक्त खोल देना, अच्छा काम नहीं होगा लेकिन बस ये बता देना चाहूंगा कि कटप्पा और बाहुबली के जोक को तो आपने सुना होगा पर उस सीन के फिल्मांकन के दौरान आप इमोशनल भी होते हैं. खैर कहानी आगे बढ़ती है, आखिरकार भल्लाल और बाहुबली के बीच प्रचंड युद्ध होता है.
देश को मिला जवाब- कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?
जानिए आखिर फिल्म को क्यों देख सकते हैं?
फिल्म की कहानी बहुत ही उम्दा है जो आपको बांधे रखती है साथ ही स्क्रीनप्ले दमदार है. फिल्म का डायरेक्शन लाजवाब है और डायरेक्शन के साथ-साथ वीएफएक्स जबरदस्त है जो आपको 2डी में 3डी का आनंद देता है. और यही कारण है की फिल्म विजुअली काफी रिच है. हर एक सीन में कुछ न कुछ खास जरूर देखने को मिलता है. बहुत ही अद्भुत फिल्मांकन है जिसकी तारीफ जितनी भी की जाए कम है.
फिल्म का इंतजार कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा के लिए किया जा रहा था, लेकिन फिल्मांकन के दौरान और भी सरप्राइजेज सामने आते हैं, सुपर स्टार सुदीप का किरदार भी काफी दिलचस्प है.
प्रभास ने शारीरिक रूप से बहुत ही बेहतरीन काम किया है, तालियां भी बटोरते हैं साथ ही उनके अपोजिट राणा दग्गुबत्ती का काम भी काबिल ऐ तारीफ है जिनसे आपको घृणा भी होने लगती है साथ-साथ राम्या कृष्णन और अनुष्का शेट्टी के अलग अलग रूप, तमन्नाह भाटिया का पराक्रम, सत्यराज की गुत्थियां और बाकी किरदारों की सहज एक्टिंग है, जो देखने योग्य है.
फिल्म का संगीत और खासतौर पर बैकग्राउंड स्कोर कमाल का है जो आपको बांधे रखता है. फिल्म के द्वारा फिक्शन की कहानी काफी रीयल लगती है जो की इक्कीसवीं सदी में डायरेक्टर एस एस राजामौली की जीत है. क्लाईमैक्स की जंग के दौरान ताबड़तोड़ एक्शन है जिसकी परिकल्पना कर पाना भी मुश्किल है , तालियों की गड़गड़ाहट थिएटर में गूंजती है.
कमजोर कड़ियां
फिल्म को हिंदी में डब किया गया है , जिसकी वजह से रेगुलर लिप सिंक आपको देखने को नहीं मिलता और गाना कोई और होता है पर आर्टिस्ट कुछ और ही तरह से लिप्स हिलाता हुआ दिखाई पड़ता है, हालांकि टीवी पर ऐसी डब की हुई फिल्मों की भरमार है और अब तो आदत भी हो चुकी है, इक्का दुक्का चीजें, इस फिल्म की भव्यता के सामने काफी कम हैं.
बॉक्स ऑफिस
वैसे ट्रेड के मुताबिक बाहुबली के दोनों पार्ट्स का बजट लगभग 400 करोड़ का है और बाहुबली 1 ने पहले से ही आंकड़ों के मुताबिक 419 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वैसे बाहुबली 1 ने लगभग 419 करोड़ रुपये की कमाई की थी जो की टॉप ग्रॉसर की लिस्ट में 'दंगल' और 'पीके' के साथ शुमार हो गई थी. ओवरसीज में भी 'पीके' और 'दंगल' ने सुपर बिजनेस किया था, तो एक तरह से नंबर 1 पर 'पीके' , नंबर 2 पर 'दंगल' और नंबर 3 पर 'बाहुबली' थी. ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूटर्स की मानें तो फिल्म ओपनिंग के दिन 7-8 मिलियन डॉलर का बिजनेस हिंदी तमिल और तेलुगु भाषा में कर सकती है. पूरे देश में लगभग 7700 स्क्रीन में यह फिल्म रिलीज की जाने वाली है. यह तीन भाषाओं तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज की जाएगी. तो एक तरह से बम्पर ओपनिंग के साथ साथ दमदार ओपनिंग वीकेंड और रिकॉर्ड कमाई का होना लाजमी है.
Thursday, April 27, 2017
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना के निधन पर धनबाद के सांसद व विधायक सहित भाजपा नेताओं ने गहरा शोक प्रकट किया।
धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह जी ने पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री और फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना का 70 साल की उम्र में निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है ।सांसद पशुपति नाथ सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा कि आज देश ने एक अच्छा इंसान तथा एक अच्छा अभिनेता खो दिया ।अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता और भाजपा सांसद विनोद खन्ना के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायी है।सर्वशक्तिमान ईश्वर से अभिनेता विनोद खन्ना की आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की करबद्ध प्रार्थना करता हूँ।
शोक प्रकट करते हुए धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने कहा सुप्रसिद्ध अभिनेता, वरिष्ठ सांसद और भाजपा नेता विनोद खन्ना जी के निधन के विषय मे जानकर अपार दुःख हुआ। ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।विनोद खन्ना जी चार बार सफल सांसद सदस्य रहे ।
शोक प्रकट करते हुए भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला के अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह ने कहा कि विनोद खन्ना के निधन का समाचार अत्यंत कष्टदायी है ।कोयलांचल में भी उनके लाखों प्रशंसक हैं ।एक बेहतरीन अभिनेता के साथ साथ देश के विदेश राज्य मंत्री,पर्यटन और संस्कृति मंत्री का दायित्व सफलता पूर्वक निभाया ।शोक प्रकट करने वालों में भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला के महामंत्री संजय झा,रामप्रसाद महतो,नीतिन भट्ट, प्रिय रंजन, मिल्टन पार्थ सारथी,मोहन कुम्भकार,स्वरूप भट्टाचार्य,अमलेश सिंह,अभिमन्यु कुमार,राजकुमार मंडल,पंकज सिन्हा,उमेश सिंह,निर्मल प्रधान,दीलिप सिंह,प्रीतपाल सिंह अजमानी ,बबलू फरीदी,अमृत दास,पप्पू साव,ललन मिश्रा,डॉ सी पी सिंह,सुरेश महतो,नरेन्द्र त्रिवेदी,तमाल राय,राम जी मिश्रा,श्रवण झा,रामदेव महतो शामिल थे ।
-धनबाद से सरताज खान की रिपोर्ट
Wednesday, April 26, 2017
रियल एक्टिंग की वजह से सभी अभिनेत्री डरती थी,विनोद खन्ना के साथ काम करने से।
बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना काफी लोकप्रिय रहें है। बॉलीवुड को कई हिट मूवीज भी दे चुके है। विनोद खन्ना की एक्टिंग काफी रियल लगती थी। ऐसा इसलिए लगता हैं।दरअसल वे जिस भी मूवी को करते थे उसकी एक्टिंग में पूरी तरह खो जाते थे और अपने आप को रियलिटी में वैसा ही महसूस करने लगते थे। ऐसे में वे मूवी में कोई भी सीन देते थे तो वह रियल ही लगता था। क्यूंकि विनोद रियल समझकर सब चींजो को निभाते है।
लेकिन उनके रियलिटी प्रदर्शन की वजह से कई एक्ट्रेस ने उनके साथ काम करने से इंकार कर दिया था एक्ट्रेस उनके साथ काम करने से डरने लगी थी।
बात यह थी की विनोद सभी सीन रियलिटी समझकर देते थी फिर वो फाइटिंग हो, किसिंग हो या इंटिमेट हो। ऐसे में एक बार माधुरी दीक्षित के साथ एक मूवी के दौरान विनोद शर्मनाक हरकत भी कर चुके है क्यूंकि उस समय वह सीन में पूरी तरह खो गए थे और बेकाबू हो गए थे।
इसी के बाद उन्होंने डिम्पल कपाड़िया के साथ एक फिल्म की थी प्रेम धरम इस मूवी में उन्हें डिम्पल को किस करना था और जब यह किस सीन शूट किया गया तो डाइरेक्टर के कट कहने के बाद भी विनोद डिम्पल को किस करते रहें।
जिससे वे डर गई थी और वहां से भाग गई थी साथ ही शूट के लिए मना कर दिया था।
Monday, April 24, 2017
बॉलीवुड की इस अभिनेत्री ने एक साल में 14 फिल्में कर रच दिया इतिहास।
बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या भारती का नाम आते ही सभी के जेहन में एक अलग ही तरह की छवि उभरती होगी।लेकिन,बहुत कम ही लोग ऐसे होंगे।जो उनसे जुड़ी ये खास बातें जानते होंगे। आज उनसे जुड़ी कुछ खास बात बताने जा रहे है । बॉलीवुड में दिव्या भारती की एक अलग ही जगह है। महज 16 साल की उम्र में फिल्मी कैरियर की शुरुआत की थी।
इसके बाद इस अदाकारा ने बेहद कम समय में पूरे बॉलीवुड पर नाम दर्ज कर दिया था। दिव्या का कैरियार बॉलीवुड में दो साल का रहा है। जिसमें उसने एक साल में करीब 14 फिल्में की। जोकि आज भी एक रिकॉर्ड है। दिव्या ने अपने करियर की शुरुआत साल 1990 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म 'बोबली राजा' से की थी।
हॉलीवुड फिल्मों की कॉपी कर शाहरुख खान बना बॉलीवुड का किंग खान।
हिंदी सिनेमा में प्लेजरिज्म यानी क्रिएटिविटी की चोरी बहुत आम है. कई बार ये सीधे-सीधे बहुत ही फूहड़ तरीके से की जाती है. कभी इंस्पायर होने के नाम पर कहानी का बड़ा हिस्सा उठा लिया जाता है.
शाहरुख खान निसंदेह बॉलीवुड के बादशाह हैं. उनकी तमाम फिल्मों ने 90 के दशक में पली-बढ़ी पीढ़ी के दिलों पर राज किया है. मगर उन्हें किंग खान का दर्जा देने वाली फिल्मों में कई हॉलीवुड फिल्मों से इंस्पायर रही हैं.
हालांकि शाहरुख ने अपने स्टाइल और ग्लैमर से इन फिल्मों को एक अलग स्तर तक पहुंचाया है मगर फिर भी कहीं न कहीं कुछ बातें अखर जाती हैं. एक बात ये भी है कि शाहरुख ने भी अलग-अलग तरह से हॉलीवुड को इंस्पायर किया है. बात करते हैं शाहरुख खान की 5 ऐसी ही फिल्मों की जिनकी जड़ें किसी और फिल्म से जुड़ी हुई हैं.
चमत्कार
इसमें कोई दो राय नहीं कि इस चमत्कार में मार्को (नसीरुद्दीन शाह) और सुंदर (शाहरुख खान) की जोड़ी ने हमारा खूब मनोरंजन किया. मगर ये फिल्म 1986 की अंग्रेजी फिल्म ‘ब्लैक बियर्ड घोस्ट’ से बहुत ज्यादा प्रेरित थी. एक भूत जो सिर्फ स्पोर्ट्स कोच बने हीरो को दिखता है. भूत की मुक्ति तभी होगी जब वो कुछ अच्छा काम करे.
डर
‘डर’ फिल्म के साथ काफी मजेदार वाक्ये जुड़े हैं. 1962 में ग्रेगरी पैक (इन्हें आप हॉलीवुड का देवानंद कह सकते हैं) की फिल्म आई थी ‘केप फियर’. 1991 में राबर्ट डि नीरो को मुख्य भूमिका में लेकर इसका इसी नाम से रीमेक बना. ‘केप फियर’ की कहानी को आधार बना कर 'डर' का प्लॉट लिखा गया.
फिल्म में राहुल के रोल के लिए सनी देओल को अप्रोच किया गया मगर उन्होंने निगेटिव रोल न चुनकर हीरो (उनके हिसाब से) का किरदार चुना. राहुल के रोल के लिए संजय दत्त, सुदेश बेरी, अजय देवगन और अंत में आमिर खान को चुना गया था.
हिरोइन की पहली पसंद रवीना टंडन थीं और बाद में दिव्या भारती फाइनल हुई. 'डर' की पहली फाइनल स्टार कास्ट थी- सनी देओल, आमिर खान और दिव्या भारती.
आमिर की इच्छा दिव्या की जगह जुही चावला को लेने की थी. यश चोपड़ा ने उनकी ये मांग मान ली. मगर बाद में यश चोपड़ा और आमिर के बीच ही कुछ असहमति हो गई और आमिर ने फिल्म छोड़ दी.
वैसे एक मजेदार बात और राहुल के किरदार को सायको स्टॉकर बनाने का आइडिया और फिल्म का टाइटल ‘डर’ हृतिक रौशन ने उदय चोपड़ा को दिया था. बाद में 'डर' को हॉलीवुड में ‘फियर’ नाम से भी कॉपी किया गया.
बाजीगर
हार कर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं, मगर बाज़ीगर को अंग्रेज़ी में देखें तो ‘किस बिफोर डाइंग’ कहते हैं. 1991 में आई मैट डिलन की इस फिल्म से 1993 में आई बाजीगर इतना ज्यादा मिलती है कि लिखने वाला थक जाए. बस अंग्रेजी वाली फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन खराब रहा था. अब इसका कारण आप अनु मलिक के 'तू मिली, मैं मिला, दुनिया जले तो जले' रैप को मत समझ लीजिएगा.
मोहब्बतें
सिर्फ लड़कों की पढ़ाई का एक पारंपरिक विचारों वाला स्कूल. वहां हर चीज़ से ऊपर अनुशासन है. इस स्कूल में एक टीचर आता है. कविता की बात करता है. परंपरागत तौर तरीकों से परे दिल की सुनने की बात करता है. नतीजा प्रिंसिपल और टीचर का टकराव.
यहां 'मोहब्बतें' नहीं लेजेंड्री ऐक्टर रॉबिन विलियम्स की फिल्म ‘डेड पोएट सोसायटी’ की बात हो रही है. इस फिल्म को हॉलीवुड के तमाम क्रिटिक्स सबसे इंस्पिरेश्नल फिल्मों में से एक मानते हैं.
इसी के मोहब्बत से भरे भारतीय वर्जन में यशराज फिल्म्स ने अपने तमाम मसाले डाले थे और फिल्म की थीम काफी बदल दी गई थी. फिर भी समानताएं साफ दिख जाती हैं. मौका लगे तो एक बार रॉबिन विलियम की ये मोटिवेश्नल फिल्म जरूर देखिएगा.
फैन
एक बार फिर रॉबर्ट डि नीरो, शाहरुख खान, यशराज फिल्म्स और परेशान करने वाला सायको. 'डर' के बाद ये समानताएं फिर से रॉबर्ट डि नीरो की 1996 में आई फिल्म ‘फैन’ से मिलती हैं.
एक जैसे नाम होने के अलावा दोनों फिल्में आइडिया के लेवल पर लगभग एक सी हैं. शाहरुख वाली ‘फैन’ को अलग आयाम देने के लिए भरपूर मेहनत की गई है. किंग खान का डबल रोल इसकी एक मिसाल है.
चक दे इंडिया
यकीन मानिए इस फिल्म का नाम यहां लिखना कतई अच्छा नहीं लग रहा. स्पोर्ट्स पर बनी फिल्मों में यकीनन ‘चक दे’ की एक खास जगह है. कोच कबीर खान और उनकी वानर सेना की सारी लड़कियां. 'या अल्लाह, ये तो सीधा शॉट लेगी' सब कुछ क्लासिक है मगर फिल्म का आइडिया 2004 में अमेरिकन मेन्स हॉकी पर बनी ‘मिरैकल’ से हूबहू लिया गया है.
'मिरैकल' 1980 की अमेरिकी आइस हॉकी टीम और उनके पूर्व खिलाड़ी से कोच बने कोच की सफलता की असली कहानी है. अंग्रेजी फिल्म में विद्या शर्मा इंडिया वाला इंट्रो भी है, और मैच से पहले एक मोटिवेश्नल स्पीच भी है.
सुकून की बस एक बात है कि बाद में आई एक और हॉलीवुड फिल्म ‘मनी बॉल’ में ब्रैड पिट ने जो किरदार निभाया हैं उसमें कपड़ो से लेकर बॉडी लैंग्वेज तक कोच कबीर खान की झलक दिखती है.
Sunday, April 23, 2017
मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल 1000 करोड़ के बजट से बॉलीवुड की सबसे महँगी फिल्म महाभारत बनाने जा रहें हैं।
बॉलीवुड साइट की रिपोर्ट के अनुसार, मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल 'महाभारत' पर 1000 करोड़ की सबसे महंगी फिल्म बनाने जा रहे हैं। उन्होंने फिल्म 'महाभारत' को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया है कि वो जल्द ही 5 पांडवों में से एक भीम के एंगल से महाभारत की कहानी चालू करेंगे। हम बचपन से महाभारत सीरियल टीवी पर देखते आ रहे है। परन्तु सबसे ज्यादा पॉपुलर बीआर चोपड़ा की महाभारत (1988) रही है। सोचिए अगर महाभारत के कैरेक्टर यानी कृष्ण, भीष्म, दुर्योधन, अर्जुन और शकुनी जैसे किरदार बॉलीवुड स्टार्स निभाए तो कौन इनके रोल में सही बैठेगा।
इस आर्टिकल में हमने 'महाभारत' के बॉलीवुड वर्जन में सबसे सटीक बैठने वाले चेहरों को चुना है। अब आप खुद तय कर सकते हैं कि वे इस किरदार में कितने सही बैठते हैं। मसलन, महाभारत में भीष्म पितामह की भूमिका में मुकेश खन्ना ने किया था। यदि इसके बॉलीवुड वर्जन की बात करें तो इसके लिए सबसे परफेक्ट नाम अमिताभ बच्चन ही हो सकते हैं।
महाभारत के बॉलीवुड वर्जन की बात की जाए तो इसमें कृष्ण के रोल के लिए सबसे परफेक्ट चेहरा आमिर खान हो सकते हैं। असल में यह किरदार नीतिश भारद्वाज ने निभाया था।
द्रौपदी के किरदार के लिए सबसे परफेक्ट फिट विद्या बालन हो सकती हैं। विद्या का चेहरा और फिजीक बहुत हद तक रूपा जैसा है।
भीम के रोल में केवल एक शख्स ही जंचता है और वो नाम है सनी देओल का। वैसे, ऑरिजिनल महाभारत में भीम का कैरेक्टर एक्टर प्रवीण कुमार ने निभाया था।
महाभारत में आचार्य द्रोण का रोल एक्टर सुरेन्द्र पाल निभाया था। इसके बॉलीवुड वर्जन के लिए सबसे सही रजनीकांत हो सकते हैं।
अर्जुन के रोल में सबसे परफेक्ट फिट बैठते हैं ऋतिक रोशन। ऋतिक फिल्म 'जोधा अकबर' में राजा का रोल कर चुके हैं और वो अर्जुन की तरह ही किसी योद्धा से कम नजर नहीं आते है।
दुर्योधन के भूमिका के लिए सबसे सटीक कोई है तो वो हैं एक्टर मनोज वाजपेयी। मनोज ने कई फिल्मों में महाभारत के दुर्योधन की तरह ही नेगेटिव रोल प्ले किया है। यही कारण है कि दुर्योधन के किरदार के लिए उनका नाम फिट बैठता है। वैसे, महाभारत में दुर्योधन का किरदार एक्टर पुनीत इस्सर ने निभाया था।
कर्ण का रोल सीरियल में पंकज धीर ने निभाया था। हालांकि, महाभारत के बॉलीवुड वर्जन के लिए सबसे सटीक चेहरा अजय देवगन का हो सकता है। क्योंकि, अजय की पर्सनैलिटी कर्ण के रोल से ज्यादा मैच करता है।
अभिमन्यु के रोल के लिए रणबीर कपूर परफेक्ट मैच हैं। 'रॉकस्टार' में रणबीर द्वारा निभाया गया। उन्हें इस रोल के लिए बेस्ट बनाता है। बता दें, महाभारत में अभिमन्यु का किरदार मयूर वर्मा ने निभाया था।
महाभारत में युधिष्ठिर का रोल गजेंद्र चौहान ने प्ले किया था। हालांकि, यदि इसके बॉलीवुड वर्जन की बात करें तो इसमें सबसे बेहतर अनिल कपूर लगते हैं। अनिल की डिसेंटपर्सनैलिटीऔर गैर-विवादित लाइफ उनके इस रोल के लिए फिट बैठता है।
असल में महाभारत में शकुनी का रोल गूफी पेंटल ने निभाया था। हालांकि, महाभारत के बॉलीवुड वर्जन के लिए सबसे फिट कैरेक्टर गुलशन ग्रोवर हो सकते हैं।



