Latest Post
Wednesday, June 7, 2017
Sunday, May 21, 2017
धनबाद क्रिकेट संघ की वार्षिक बैठक रणधीर वर्मा स्टेडियम स्थित संघ के कार्यालय में संपन्न हुई।
Saturday, May 20, 2017
झारखंड राज्य हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए पूर्वी सिंहभूम पुरुष व महिला हैंडबॉल टीम बोकारो पहुँची।
Wednesday, May 17, 2017
गौतम गंभीर को बॉलीवुड अभिनेत्रियों में सबसे ज़्यादा पसंद हैं यामी गौतम।
Tuesday, May 16, 2017
धनबाद क्रिकेट संघ ने विभिन्न आयु वर्गों के क्रिकेट टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दस खिलाडियों की सूची जारी की।
भारत और आयरलैंड के बीच चल रहे चतुष्कोणीय सीरीज के आठवें मैच में भारत ने आयरलैंड को 249 रनों से पराजित किया।
आईपीएल में खेले,रातों रात लोकप्रिय हुए,पर अभी करते हैं खेतों में काम।
Tuesday, May 9, 2017
आईपीएल के चल रहे मुकाबलों के बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दिउड़ी मंदिर पहुंचे।
Monday, May 8, 2017
आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी के लिए इंडिया टीम की घोषणा,गंभीर पंत को जगह नहीं मिली।
Friday, May 5, 2017
बॉलीवुड क्रिकेट की पाँच जोड़ियाँ,किसी ने शादी सगाई तो कोई कर रहा हैं डेट।

1.युवी हेजल प्रीमियर लीग
आप सोच रहें होंगे युवी हेजल प्रीमियर लीग कोई खेल टूर्नामेंट का नाम होगा।तो आप बिलकुल गलत हैं।यह नाम युवराज और हेजल की शादी को दिया गया था।युवराज और हेजल ने साल 2016 नवंबर में ही चंडीगढ़ गोआ में शादी कर ली हैं।इसके लिए दिल्ली में भव्य रिसेप्सन का भी आयोजन किया गया था।शादी बहुत ही धूमधाम से की गई थी।

ज़हीर और सागरिका युवी हेजल की शादी में दोनों साथ ही दिखे थे।दोनों में काफी करीबियां बढ़ी।इसी साल सागरिका की रिलीज़ हुई फ़िल्म इरादा का भी ज़हीर ने खूब प्रचार प्रसार किया था।दोनों ने हाल ही में सगाई की और बहुत जल्द ही शादी भी करने वाले हैं।
अभी सबसे ज़्यादा चर्चित जोड़ी अनुष्का और विराट की हैं।होने की खास वजह दोनों का सोशल मीडिया प्यार।2013 से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहें हैं।पहले तो दोनों ही एक दूसरे को एक आम युवा जोड़े ही मानते थे।साथ ही एक दूसरे के रिश्ते को छुपाते भी थे।मगर वैलेंटाइन डे दिन एक दूसरे के रिश्ते को सार्वजनिक किया।
5.शर्मिला टैगोर और नवाब मसूर अली खान पटौदी का प्यार
Thursday, May 4, 2017
मिशन 2018 की तैयारी में जुटा धनबाद क्रिकेट संघ,खिलाड़ी फॉर्म भरकर आवेदन जमा करें।
Tuesday, April 18, 2017
जेएससीए इंटर जिला स्तरीय अंडर 16 मैच में धनबाद ने राँची को हराया।
JSCA Inter District U-16 (elite)
match between Dhanbad Vs Ranchi
played at Jealgora Stadium
Toss : Ranchi, batting.
Result : Dhanbad won by 1 wicket.
Man of the match : Sangam Kumar
Ranchi : 154/10 (37)
Ram Raushan Sharan : 34
Md. Monish : 53
Adarsh Giri : 18
Rahul Lohra : 13
Mohit Kumar Rai : 8-1-20-4
Sangam Kumar : 7-1-30-3
Roshan Kumar Nirala : 4-0-23-2
Pranay Chakladhar : 8-1-26-1
Dhanbad : 155/9 (37.4)
Konain Quraishi : 46 (8 fours)
Sangam Kumar : 28 (3 fours, 2 sixes)
Roshan Kumar Nirala : 12
Aditya Singh : 11
RR Sharan : 8-2-26-3
Akshat Jain 8-2-29-2
Friday, April 7, 2017
सट्टा बाजार ने किया अनुमानित घोषणा कि इस बार आईपीएल 10 की चैंपियन ट्रॉफी रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के नाम होने वाली हैं।
सट्टा बाजार ने किया अनुमानित घोषणा कि इस बार आईपीएल 10 की चैंपियन ट्रॉफी रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के नाम होने वाली हैं।
भारत का सबसे ज़्यादा प्रसिद्ध क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 10वां संस्करण बुधवार से हैदराबाद में शुरू हो चुका हैं और इसी के साथ ही सम्पूर्ण संसार यानी कि देश-विदेश के सट्टा बाजार में भी रफ्तार का माहौल बना हुआ हैं। सट्टा बाजार के अनुमान के अनुसार इस बार आईपीएल की ट्रॉफी रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के नाम होने की संभावना सबसे ज़्यादा बन रही है। सट्टा बाजार को यहाँ तक कह रही हैं कि आरसीबी इस बार अपना खिताबी सूखा खत्म कर के ही दम लेगा।
आरसीबी के द्वारा इस टी20 लीग में कई बार खिताब का प्रबल दावेदार होने के बावजूद खिताब पर कब्जा नहीं जमा पाया है। लेकिन, सटोरियों को यह जरूर लगता है कि इस बार का आईपीएल में उसके जीत के अवसर मजबूत है। कप्तान विराट कोहली शुरुआती मैचों में नहीं खेल रहें हैं।फिर भी टीम की जीत का भाव 9/2 है। सट्टा बाजार के अनुसार रोहित शर्मा की नेतृत्व वाली टीम मुंबई इंडियंस आईपीएल खिताब के लिए दूसरी प्रबल दावेदार है। रोहित की टीम का इस समय 11/2 का भाव चल रहा है।जैसा कि आप सभी जानते हैं कि मुंबई इंडियंस पिछली बार प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई थी।इसके बावजूद भी इस बार उसे खिताब की कतार में दावेदार माना जा रहा है।
सट्टा बाजार के अनुसार पिछली बार विजेता रही सनराइजर्स हैदराबाद 6/1 के भाव के साथ खिताब के दावेदारों की लिस्ट में तीसरे क्रम पर है। डेविड वॉर्नर के नेतृत्व में टीम ने पिछले संस्करण में सभी को आश्चर्यचकित करते हुए खिताब जीता था।पर,इस बार मुकाबला काफी कठीन हैं और उसका इसे बरकरार रख पाना थोड़ा मुश्किल माना जा रहा है। इसके बाद अगर सुरेश रैना की गुजरात लॉयंस की बात करें।तो यह (13/2) के भाव के साथ चौथे दावेदार के रूप में उभरी है।
ग्लेन मैक्सवेल के नेतृत्व वाली किंग्स इलेवन पंजाब की दावेदारी इस आईपीएल में सबसे कमजोर मानी जा रही है।जिस कारण से उसका भाव 10/1 रखा गया है। स्टीव स्मिथ की टीम राइजिंग पुणे सुपरजायंट (8/1) को पांचवां स्थान मिला हैं। दिल्ली डेयरडेविल्स (17/2) को छठा स्थान और अब तक आईपीएल की इस श्रृंखला में दो बार की चैंपियन गौतम गंभीर की कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) को 17/2 के भाव के साथ ही दावेदार के रूप में सातवें स्थान पर रखा गया है।बहरहाल,जो भी हो आईपीएल के मज़ा हर किसी को आने वाला हैं।लोग बढ़ चढ़ कर मजें लेंगे।साथ ही कुछ नए रिकार्ड्स भी बनेंगे।कुछ ऐसा भी देखने को मिलेगा।जो अब तक नहीं हुआ हैं।क्रिकेट का जुनून हर किसी के सर चढ़कर बोलेगा।आईपीएल के ये दस साल काफी मजेदार रहा।
Wednesday, April 5, 2017
Tuesday, April 4, 2017
डब्लूडब्लूइ स्टार रेसलर दी अंडरटेकर का रेसलिंग सफर,27 साल के कैरियर में 23 मुकाबले।
डब्लूडब्लूइ के स्टार रेसलर दी अंडरटेकर के नाम से मशहूर मार्क विलियम कैलावे का जन्म 24 मार्च 1965 को अमेरिका के टेक्सास राज्य में हुआ था।अपने कॉलेज के दिनों से ही बास्केटबॉल प्लेयर बनना चाहते थे।लेकिन,फिर रेसलिंग से जुड़े और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।1984 में रेसलिंग की दुनिया मे कदम रखें।वर्ल्ड क्लास चैंपियनशिप रेसलिंग से जुड़ने के बाद 1989 में मीन मार्क के रुप मे वर्ल्ड चैंपियनशिप रेसलिंग में पहुँचे।यहाँ कई सफलताएं अर्जित करने के बाद 1990 से डब्लूडब्लूइ रेसलिंग में अपनी उपस्तिथि दर्ज करवाई।पहली फाइट ब्रुसर बॉडी से हार गए।लेकिन,दोबारा कभी भी ब्रुसर बॉडी से नहीं हारे।27 साल के इस रेसलिंग लाइफ में 3 बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रह चुके हैं।साथ 23 मुकाबलों में सिर्फ 2 ही बार हारें।अंडरटेकर के नाम 100 से भी अधिक खिताब हैं।इन्होंने लगातार 21 फाइट में जीत हासिल की हैं।जो अपने आप मे एक रिकॉर्ड हैं।अपनी आखरी फाइट 2017 रेसलमेनिया में रोमन रिंग से हारने के बाद रेसलिंग से सन्यास ले लिया।
अंडरटेकर की पारिवारिक ज़िन्दगी की अगर बात करें।तो,इन्होंने 3 शादियां की हैं।जिनसे इनके 4 बच्चें हैं।पहली शादी 1989 में हुई,1999 में तलाक लिए।दूसरी शादी सारा से हुई।जिनसे दो बेटियां चासे और ग्रेसी हुई।2007 में दोनों ने तलाक ले लिया।तीसरी शादी मिचेल से 2010 में हुई।जो आज तक बरकरार हैं।
इनके फैन्स काफी उदास होंगे।क्योंकि अब अंडरटेकर का आतंक डब्लूडब्लूइ में नहीं दिखेगा।
Friday, February 24, 2017
आईपीएल में बोली नहीं लगने से भावुक हुए इरफ़ान पठान
आईपीएल में बोली नहीं लगने से भावुक हुए इरफ़ान पठान.....
इरफ़ान पठान ऑल राउंडर क्रिकेटर। 29 टेस्ट खेले और 100 विकेट झटके। 1105 रन बनाए।124 वनडे मैच खेले 173 विकेट लेकर 1544 रन बनाए।मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी में नॉर्थ ज़ोन के खिलाफ़ 10 रन पर 3 विकेट झटके. जिसमें शिखर धवन, युवराज सिंह और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी शामिल थे. आईपीएल सीजन-10 के लिए बाज़ार सजा। पर इस बार कोई ऐसा नहीं आया ।जो इरफ़ान पठान के लिए बोली लगाता।जबकि इरफ़ान का बेस प्राइस महज़ 50 लाख रुपये था। बोली न लगाए जाने से इरफ़ान पठान दुखी हो गए और उन्होंने अपने फैन के लिए एक पोस्ट लिखा।जिसमें अपना दुःख बयान किया है.।उनका ये पोस्ट भावुक कर देने वाला है।इस पोस्ट को उन्होंने फेसबुक और ट्विटर पर शेयर किया है।
इरफान ने लिखा है, ‘2010 में मैंने पांच फ्रैक्चर का सामना किया था. फिजियो ने मुझे कहा था कि शायद मैं दोबारा कभी क्रिकेट नहीं खेल पाऊंगा और सपना देखना छोड़ देना चाहिए. उस वक्त मैंने उनसे कहा था कि मुश्किल से मुश्किल दर्द सह लूंगा, लेकिन अपने मुल्क के लिए इस शानदार खेल को नहीं खेलने का दर्द, नहीं झेल पाऊंगा. मैंने कड़ी मेहनत की और न केवल क्रिकेट खेलना शुरू किया, बल्कि टीम इंडिया में वापसी भी की।
32 साल के इरफान पठान ने आगे लिखा है, ‘मैंने अपने जिंदगी और करियर में बहुत सी मुश्किलों का सामना किया है, लेकिन कभी भी हार नहीं मानी. यही मेरी पहचान है और आगे भी इसी के साथ बढ़ूंगा. अभी मेरे सामने यह मुश्किल आई है, लेकिन आपकी दुआएं मेरे साथ हैं. मैं इसे उन सभी फैन्स के साथ साझा करना चाहता था, जो हर मुश्किल वक़्त में मेरे साथ खड़े रहे. और सपोर्ट करते रहे.’
इरफ़ान पठान पिछले सीज़न में पुणे की टीम के साथ थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका बहुत कम मिला. ज्यादातर टीम से बाहर ही रखा गया. इरफ़ान ने 14 में से महज़ 4 मैच खेले थे. जिसमें एक भी विकेट नहीं मिला था और रन भी 11 ही बने थे. इस सीज़न के लिए ईशांत शर्मा के साथ उन्हें टीम ने रिलीज़ कर दिया था. लेकिन दोनों ही खिलाड़ियों को कोई खरीदार नहीं मिला.
ईशांत शर्मा के लिए तो कह दिया गया कि उनका बेस प्राइस ज्यादा था. ईशांत का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था. इसपर गौतम गंभीर ने कहा था, ‘मैं हैरान था ईशांत का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था. मुझे लगता है ये बहुत ही ज्यादा था. कोई भी टीम ऑनर आपको 4 ओवर बॉल करने के लिए 2 करोड़ रुपये नहीं दे सकता.’
खैर ईशांत का तो बेस प्राइस ज्यादा बता दिया गया, लेकिन इरफ़ान का बेस प्राइस कम होने के बावजूद कोई खरीदार नहीं मिला.








