Our social:

Latest Post

Showing posts with label रोजगार समाचार. Show all posts
Showing posts with label रोजगार समाचार. Show all posts

Sunday, April 23, 2017

बैंक ऑफ इंडिया में ऑफिसर पोस्ट के लिए भर्ती,5 मई तक कर सकते हैं आवेदन।

बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) ने ऑफिसर पोस्‍ट के भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 5 मई, 2017 तक आवेदन कर सकते हैं. बैंक ऑफ इंडिया ने ऑफिसर (क्रेडिट), मैनेजर, सिक्‍युरिटी ऑफिसर, तकनीकी (मूल्यांकन) और तकनीकी (परिसर)  के 702 पदों पर भर्ती  के लिए आवेदन मंगाए हैं. इन पदों पर आवेदन करने के इच्‍छुक उम्‍मीदवार 5 मई 2017 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

महत्‍वपूर्ण तिथियां :
बैंक ऑफ इंडिया के ऑफिसर (क्रेडिट) पोस्‍ट के लिए आवेदन 20 अप्रैल 2017 से शुरू हो गया है और 5 मई 2017 तक आवेदन कर सकते हैं. ऑफिसर (क्रेडिट) के अलावा अन्‍य पदों के लिए आवेदन  की प्रक्रिया 26 अप्रैल 2017 से शुरू होगी.

इन पदों के लिए कैसे करें आवेदन :
- बैंक ऑफ इंडिया के ऑफिशियल वेबसाइट (bankofindia.co.in) पर जाएं.
- वेबसाइट पर करियर टैब पर क्‍लिक करें.
- इसके बाद ऑनलाइन अप्‍लिकेशन सब्‍मिशन पेज पर जाएं.
- अप्‍लिकेशन फॉर्म में डीटेल भरें और डॉक्‍यूमेंट अपलोड करें.
- आवेदन शुल्‍क का भुगतान भी ऑनलाइन माध्‍यम से किया जा सकता है.

शैक्षणिक योग्यता :
इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आवेदक के पास देश के किसी भी बोर्ड, विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन या पोस्‍ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.

चयन प्रक्रिया :
इन पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और इंटरव्‍यू के आधार पर किया जाएगा. 150 नंबर के ऑनलाइन एग्‍जाम में इंग्‍लिश लैंग्‍वेज, जनरल अवेयरनेस, बैंकिंग और फाइनेशियल मैनेजमेंट के सवाल होंगे. इसके लिए कैंडिडेट को 120 मिनट का समय मिलेगा.

Thursday, April 20, 2017

EMPLOYMENT NEWS, JOB HIGHLIGHTS, 15th - 21st APRIL, 2017

EMPLOYMENT NEWS, JOB HIGHLIGHTS, 15th - 21st APRIL, 2017,FOR DETAILS CLICK EMPLOYMENT NEWS, JOB HIGHLIGHTS, 15th - 21st APRIL, 2017,FOR DETAILS CLICKEMPLOYMENT NEWS, JOB HIGHLIGHTS, 15th - 21st APRIL, 2017,FOR DETAILS CLICK


Sunday, April 9, 2017

अगर आप दसवीं पास हैं,तो नौकरी करने का दे रही हैं मौका टाटा मोटर्स।

10वीं पास युवाओं के लिए टाटा मोटर्स ने निकाली वैकेंसी,अगर आप दसवीं पास हैं तो जल्द करें आवेदन।

टाटा मोटर्स ने कुछ दिन पहले ही नोटिफिकेशन जारी कर कई पदों पर दसवीं पास युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं.
नौकरी की तलाश कर रहे 10वीं पास से लेकर इंजीनियर तक के लिए टाटा मोटर्स में नौकरी की संभावना है. समय रहते अगर आप आवेदन करें तो हो सकती यह नौकरी आपकी।
आवेदन और योग्यता से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी दी जा रही है...

संस्थान का नाम
टाटा मोटर्स
पदों के नाम
ड्राइवर, कोर फिनिशर, इलेक्ट्र‍िशियन, ग्र‍िडर, इलेक्ट्रोनिक टेस्टर, पेंटर, ऑटो मेकेनिक और अन्य
पदों की संख्या
2545
योग्यता
किसी भी मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट या यूनिवर्सिटी से 10वीं, आईटीआई (12th), ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन आदि करने वाले आवेदक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

उम्र
18 साल से हो ज्यादा उम्र
चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा
- इंटरव्यू
- स्क‍िल टेस्ट
महत्वपूर्ण तारीख
विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए अंतिम तारीख नहीं बताई गई है, पर इन पदों पर आप जितनी जल्दी आवेदन करेंगे, नौकरी मिलने की संभावना उतनी ही ज्यादा होगी.

ऑनलाइन आवेदन
- टाटा मोटर्स की ऑफिशियल वेबसाइट www.tatamotors.com पर जाकर नोटिफिकेशन के अनुसार किसी भी पोस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन करें.
- फॉर्म भरने से पहले नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी को सावधानी से पढ़ें.
- वेबसाइट पर दिए गए रजिस्ट्रेशन पर क्ल‍िक करें और खुद को पोस्ट के लिए रजिस्टर करें. आपका रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल फोन नंबर पर आ जाएगा.

- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से वेबसाइट पर आसानी से लॉगइन करें.
- एप्ल‍िकेशन भरें और उसे जमा कर दें. ध्यान रहे कि भरे हुए एप्ल‍िकेशन की एक कॉपी आप प्रिंट कर अपने पास रख लें. भविष्य में इसकी जरूरत पड़ सकती है.

Saturday, February 25, 2017

ग्राम समाचार को जरूरत हैं न्यूज़ रिपोर्टर और विज्ञापन प्रतिनिधि की

धनबाद में कुल आठो प्रखण्ड से ग्राम समाचार न्यूज़ पोर्टल एप्प को न्यूज़ रिपोर्टर व् विज्ञापन प्रतिनिधि की जरूरत हैं।अगर आप में से कोई युवा जो निम्न प्रखंड के निवासी हैं।साथ पत्रकारिता में रूचि रखते हैं।तो जरूर संपर्क करें।हमारा कॉल और व्हाट्सअप नंबर 8507209276 हैं।
1.बाघमारा-71 पंचायत
2.बलियापुर-21 पंचायत
3.धनबाद-67 पंचायत
4.गोविन्दपुर-40 पंचायत
5.झरिया-63 पंचायत
6.निरसा-68 पंचायत
7.तोपचांची-28 पंचायत
8.टुंडी-25 पंचायत