Latest Post
Friday, May 19, 2017
Thursday, May 18, 2017
रीमा लागू का धारावाहिक से लेकर फिल्मी सफर पूरी जीवन कहानी।
Saturday, May 13, 2017
कैसे बना एक गरीब का बेटा टाईगर,जानिए ढुल्लू महतो की पूरी जीवन कहानी।
Friday, April 28, 2017
हौसले बुलंद हो तो कुछ भी कर दिखाना असंभव नहीं होता हैं-निधि जायसवाल
हौसले बुलंद हो तो कुछ भी कर दिखाना नामुमकिन नहीं।
धनबाद। मिसेस इंडिया में मिसेस फोटोजेनिक का खिताब जीतने वाली निधि जायसवाल की अपनी एक अलग पहचान हैं।धनबाद के छोटे से कस्बे में जन्मी निधि जायसवाल को बचपन से ही मॉडल बनने का शौक था। मिसेस इंडिया में जाना चाहती थी ।लेकिन,कुछ कारण के चलते मिसेस इंडिया में वो हिस्सा नही ले पाई। पर निधि ने हार नही मानी।उनको तो कुछ कर दिखाने का जुनून था।उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई डीनोबली मैथन से पूरी की है और कॉलेज की पढ़ाई बीएसएस मैथन से पूरी की। 2007 में बोर्ड पास करने वाली एक छोटे से कस्बे की लड़की जो कोई नही सोचा था कि यह लड़की 10 साल बाद मिसेस फोटोजेनिक का खिताब जीत जायेगी।शादी के बाद भारतीय महिला एक बंधन में बन्द जाती है।उस समय उसकी मर्जी नही चलती है।निधि जायसवाल भी एक भारतीय नारी होने के नाते बंधन में बंध गई थी। लेकिन,निधि जायसवाल के पति ने पूरा साथ निभाया ।उन्होंने अपने पति को बोली में मिसेस इंडिया में जाना चाहती हूँ। निधि के पति ने बिना सोचे समझे अपने पत्नी का साथ दिया और उसके साथ कदम से कदम मिला कर निधि को मिसेस इंडिया के लिए लेकर गए।निधि ने अपनी प्रॉफेशन ट्रैनिंग दुनिया की सबसे मशहूर ट्रैनिंग स्कूल टिअरा से की हैं।जिसकी संचालिका रितिका रामत्री हैं।
निधि जायसवाल के पापा 2015 में दुनिया को अलविदा कह दिए ।उससे निधि बहुत टूट गई। पापा की लाडली बेटी थी।अगर आज उनके पापा दुनिया मे होते तो अपनी बेटी की इस उपलब्धि से काफी खुश होते।आज उनकी बेटी मिसेस फोटोजेनिक का खिताब अपने नाम कर ली है।धनबाद नगर निगम की ब्रांड अम्बेसडर भी बन गयी।पूरे धनबाद का नाम रौशन करने वाली महिला बनी।
-धनबाद से सरताज खान की रिपोर्ट.
Monday, April 24, 2017
उस्ताद बड़े गुलाम अली खान का संगीतमय सफर।
उस्ताद बड़े ग़ुलाम अली ख़ां (2 अप्रैल 1902- 25 अप्रैल 1968) हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के पटियाला घराने के गायक थे। उनकी गणना भारत के महानतम गायकों व संगीतज्ञों में की जाती है। इनका जन्म लाहौर के निकट कसूर नामक स्थान पर पाकिस्तान में हुआ था,पर इन्होने अपना जीवन अलग समयों पर लाहौर, बम्बई, कोलकाता और हैदराबाद में व्यतीत किया। प्रसिद्ध ग़जल गायक गुलाम अली इनके शिष्य थे। इनका परिवार संगीतज्ञों का परिवार था। बड़े गुलाम अली खां की संगीत की दुनिया का प्रारंभ सारंगी वादक के रूप में हुआ बाद में उन्होंने अपने पिता अली बख्श खां, चाचा काले खां और बाबा शिंदे खां से संगीत के गुर सीखे। इनके पिता महाराजा कश्मीर के दरबारी गायक थे और वह घराना "कश्मीरी घराना" कहलाता था। जब ये लोग पटियाला जाकर रहने लगे तो यह घराना "पटियाला घराना" के नाम से जाना जाने लगा। अपने सधे हुए कंठ के कारण बड़े गुलाम अली खां ने बहुत प्रसिद्ध पाई। सन १९१९ के लाहौर संगीत सम्मेलन में बड़े गुलाम अली खां ने अपनी कला का पहली बार सार्वजनिक प्रदर्शन किया। इसके कोलकाता और इलाहाबाद के संगीत सम्मेलनों ने उन्हें देशव्यापी ख्याति दिलाई। उन्होंने अपनी बेहद सुरीली और लोचदार आवाज तथा अभिनव शैली के बूते ठुमरी को एकदम नये अंदाज में ढाला जिसमें लोक संगीत की मिठास और ताजगी दोनों मौजूद थी। संगीत समीक्षकों के अनुसार उस्ताद खां ने अपने प्रयोगधर्मी संगीत की बदौलत ठुमरी की बोल बनाव शैली से परे जाकर उसमें एक नयी ताजगी भर दी। उनकी इस शैली को ठुमरी के पंजाब अंग के रूप में जाना जाता है। वे अपने खयाल गायन में ध्रुपद, ग्वालियर घराने और जयपुर घराने की शैलियों का खूबसूरत संयोजन करते थे।बड़े गुलाम अली खां के मुँह से एक बार "राधेश्याम बोल" भजन सुनकर महात्मा गाँधी बहुत प्रभावित हुए थे। मुगले आजम फिल्म में तानसेन पात्र के लिए उन्होंने ही अपनी आवाज़ दी थी। भारत सरकार ने 1962 ई. में उन्हें "पद्मभूषण" से सम्मानित किया था। 25 अप्रैल 1968 ई. को बड़े गुलाम अली खां का देहावसान हो गया।
Sunday, April 23, 2017
राज कुमार बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता जिन्होंने अपने अभिनय से इतिहास रच दिया।
राज कुमार जन्म: 8 अक्टूबर, 1926 निधन: 3 जुलाई, 1996 हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे।इनकी मौत की वजह गले का कैंसर थी|
व्यक्तिगत जीवन
राजकुमार का जन्म पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आठ अक्टूबर 1926 को एक मध्यम वर्गीय कश्मीरी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद राजकुमार मुंबई के माहिम पुलिस स्टेशन में बतौर सब इंस्पेक्टर काम करने लगे। राजकुमार मुंबई के जिस थाने में कार्यरत थे वहां अक्सर फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों का आना-जाना लगा रहता था। एक बार पुलिस स्टेशन में फिल्म निर्माता कुछ जरूरी काम के लिए आए हुए थे और वह राजकुमार के बातचीत करने के अंदाज से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने राजकुमार को यह सलाह दी कि अगर आप फिल्म अभिनेता बनने की ओर कदम रखे तो उसमें काफी सफल हो सकते है। राजकुमार को फिल्म निर्माता की बात काफी अच्छी लगी। इसके कुछ समय बाद राजकुमार ने अपनी नौकरी छोड़ दी और फिल्मों में बतौर अभिनेता बनने की ओर अपना रूख कर लिया।
कैरियर
वर्ष 1952 में प्रदर्शित फिल्म रंगीली में सबसे पहले बतौर अभिनेता राजकुमार को काम करने का मौका मिला। वर्ष 1952 से वर्ष 1957 तक राजकुमार फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष करते रहे। फिल्म रंगीली के बाद उन्हें जो भी भूमिका मिली वह उसे स्वीकार करते चले गए। इस बीच उन्होंने अनमोल सहारा- 1952, अवसर- 1953, घमंड- 1955, नीलमणि- 1957, कृष्ण सुदामा- 1957 जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया लेकिन इनमें से कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई।
वर्ष 1957 में प्रदर्शित महबूब खान की फिल्म मदर इंडिया में राजकुमार गाँव के एक किसान की छोटी सी भूमिका में दिखाई दिए। हालांकि यह फिल्म पूरी तरह अभिनेत्री नरगिस पर केन्द्रित थी फिर भी राजकुमार अपनी छोटी सी भूमिका में अपने अभिनय की छाप छोड़ने में कामयाब रहे। इस फिल्म में उनके दमदार अभिनय के लिए उन्हें अंतर्राष्ट्रीय ख्याति भी मिली और फिल्म की सफलता के बाद राजकुमार बतौर अभिनेता फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित हो गए। वर्ष 1959 में प्रदर्शित फिल्म पैगाम में उनके सामने हिन्दी फिल्म जगत के अभिनय सम्राट दिलीप कुमार थे लेकिन राजकुमार ने यहां भी अपनी सशक्त भूमिका के जरिये दर्शकों की वाहवाही लूटने में सफल रहे। इसके बाद राजकुमार दिल अपना और प्रीत पराई-1960, घराना- 1961, गोदान- 1963, दिल एक मंदिर- 1964, दूज का चाँद- 1964 जैसी फिल्मों में मिली कामयाबी के जरिये राज कुमार दर्शकों के बीच अपने अभिनय की धाक जमाते हुए ऐसी स्थिति में पहुंच गये जहां वह फिल्म में अपनी भूमिका स्वयं चुन सकते थे। वर्ष 1965 में प्रदर्शित फिल्म काजल की जबर्दस्त कामयाबी के बाद राजकुमार बतौर अभिनेता अपनी अलग पहचान बना ली। वर्ष 1965 बी॰ आर॰ चोपड़ा की फिल्म वक्त में अपने लाजवाब अभिनय से वह एक बार फिर से अपनी ओर दर्शक का ध्यान आकर्षित करने में सफल रहे। फिल्म वक्त में राजकुमार का बोला गया एक संवाद चिनाय सेठ जिनके घर शीशे के बने होते है वो दूसरों पे पत्थर नहीं फेंका करते या फिर चिनाय सेठ ये छुरी बच्चों के खेलने की चीज नहीं हाथ कट जाये तो खून निकल आता है दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ। फिल्म वक्त की कामयाबी से राज कुमार शोहरत की बुंलदियों पर जा पहुंचे। ऐसी स्थिति जब किसी अभिनेता के सामने आती है तो वह मनमानी करने लगता है और फ्रेम दर फे्रम छा जाने की उसकी प्रवृति बढ़ती जाती है और जल्द ही वह किसी खास इमेज में भी बंध जाता है। लेकिन राज कुमार कभी भी किसी खास छवि में नही बंधे इसलिये अपनी इन फिल्मों की कामयाबी के बाद भी उन्होंने हमराज- 1967, नीलकमल- 1968, मेरे हूजूर- 1968, हीर रांझा- 1970 और पाकीजा- 1971 में रूमानी भूमिका भी स्वीकार की जो उनके फिल्मी चरित्र से मेल नहीं खाती थी बावजूद इसके राजकुमार यहां भी दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहे।
कमाल अमरोही फिल्म पाकीजा पूरी तरह से मीना कुमारी पर केन्द्रित फिल्म थी बावजूद इसके राजकुमार ने अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों की वाहवाही लूटने में सफल रहे। फिल्म पाकीजा में राजकुमार का बोला गया एक संवाद आपके पांव देखे बहुत हसीन हैं इन्हें जमीन पर मत उतारियेगा मैले हो जायेगें इस कदर लोकप्रिय हुआ कि लोग गाहे बगाहे राजकुमार की आवाज की नकल करने लगे। वर्ष 1978 में प्रदर्शित फिल्म कर्मयोगी में राजकुमार के अभिनय और विविधता के नए आयाम दर्शकों को देखने को मिले इस फिल्म में उन्होंने दो अलग-अलग भूमिकाओं में अपने अभिनय की छाप छोड़ी। अभिनय में एकरुपता से बचने और स्वयं को चरित्र अभिनेता के रूप में भी स्थापित करने के लिए राजकुमार ने अपने को विभिन्न भूमिकाओं में पेश किया। इस क्रम में वर्ष 1980 में प्रदर्शित फिल्म बुलंदी में वह चरित्र भूमिका निभाने से भी नही हिचके और इस फिल्म के जरिए भी उन्होंने दर्शको का मन मोहे रखा। इसके बाद राजकुमार ने कुदरत- 1981, धर्मकांटा- 1982, शरारा- 1984, राजतिलक- 1984, एक नयी पहेली- 1984, मरते दम तक- 1987, सूर्या- 1989, जंगबाज- 1989, पुलिस पब्लिक- 1990 जैसी कई सुपरहिट फिल्मों के जरिये दर्शको के दिल पर राज किया। वर्ष 1991 में प्रदर्शित फिल्म सौदागर में राज कुमार के अभिनय के नये आयाम देखने को मिले। सुभाष घई की निर्मित फिल्म सौदागर र्मे दिलीप कुमार और राज कुमार वर्ष 1959 में प्रदर्शित पैगाम के बाद दूसरी बार आमने सामने थे। फिल्म में दिलीप कुमार और राजकुमार जैसे अभिनय की दुनिया के दोनो महारथी का टकराव देखने लायक था। फिल्म सौदागर में राजकुमार का बोला एक संवाद दुनिया जानती है कि राजेश्वर सिंह जब दोस्ती निभाता है तो अफसाने बन जाते हैं मगर दुश्मनी करता है तो इतिहास लिखे जाते है आज भी सिने प्रेमियों के दिमाग में गूंजता रहता है। नब्बे के दशक में राजकुमार ने फिल्मों मे काम करना काफी कम कर दिया। इस दौरान राजकुमार की तिरंगा- 1992, पुलिस और मुजरिम इंसानियत के देवता- 1993, बेताज बादशाह- 1994, जवाब- 1995, गॉड और गन जैसी फिल्में प्रदर्शित हुई। नितांत अकेले रहने वाले राजकुमार ने शायद यह महसूस कर लिया था कि मौत उनके काफी करीब है इसीलिए अपने पुत्र पुरू राजकुमार को उन्होने अपने पास बुला लिया और कहा देखो मौत और जिंदगी इंसान का निजी मामला होता है। मेरी मौत के बारे में मेरे मित्र चेतन आनंद के अलावा और किसी को नहीं बताना। मेरा अंतिम संस्कार करने के बाद ही फिल्म उद्योग को सूचित करना।
अपने संजीदा अभिनय से लगभग चार दशक तक दर्शकों के दिल पर राज करने वाले महान अभिनेता राजकुमार 3 जुलाई 1996 को इस दुनिया को अलविदा कह गए।
बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी का सिनेमाई सफर,जन्मदिन स्पेशल।
मनोज बाजपेयी भारतीय हिन्दी फिल्म उद्योग बॉलीवुड के एक जाने माने अभिनेता हैं। मनोज को प्रयोगकर्मी अभिनेता के रूप में जाना जाता है। उन्होने अपना फिल्मी कैरियर १९९४ मे शेखर कपूर निर्देशित अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फिल्म बैंडिट क्वीन से शुरु किया। बॉलीवुड मे उनकी पहचान १९९८ मे राम गोपाल वर्मा निर्देशित फिल्म सत्या से बनी। इस फिल्म ने मनोज को उस दौर के अभिनेताओं के समकक्ष ला खङा किया। इस फिल्म के लिये उनन्हे सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हुआ।
प्रारंभिक जीवन:-
मनोज बाजपेयी का जन्म २३ अप्रिल १९६९ को बिहार के पश्चिमी चंपारण के छोटे से गांव बेलवा में हुआ था। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा के.आर. हाई स्कूल, बेतिया से हुई। इसके बाद मनोज दिल्ली चले गये और रामजस कॉलेज से अपनी आगे की पढाई की। उन्हे राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय मे तीन कोशिशों के बावजूद प्रवेश नही मिल सका। इसके बाद उन्होने बैरी जॉन के साथ रंगमंच किया। मनोज ने बैरी जॉन के मार्गदर्शन में स्ट्रीट चिल्ड्रेन के साथ काफी काम किया है।
कैरियर:-
मनोज बाजपेयी ने अपना कैरियर दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक स्वाभिमान के साथ शुरु किया। इसी धारावाहिक से आशुतोष राणा और रोहित रॉय को भी पहचान मिली। बैंडिट क्वीन की कास्टिंग के दौरान तिग्मांशु धूलिया ने मनोज को पहली बार शेखर कपूर से मिलवाया था। इस फिल्म मे मनोज ने डाकू मान सिंह का चरित्र निभाया था। १९९४ मे आयी फिल्म द्रोहकाल और १९९६ मे आयी दस्तक फिल्म मे भी मनोज ने छोटे किरदार निभाये। १९९७ मे मनोज ने महेश भट्ट निर्देशित तमन्ना फिल्म की। इसी साल राम गोपाल वर्मा निर्देशित और संजय दत्त अभिनीत फिल्म दौड़ मे भी मनोज दिखे। १९९८ मे राम गोपाल वर्मा की फिल्म सत्या के बाद मनोज ने कभी वापस मुड कर नहीं देखा। इस फिल्म मे उनके द्वारा निभाये गये भीखू म्हात्रे के किरदार के लिये उन्हे कई पुरस्कार मिले जिसमे सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार और फिल्मफेयर का सर्वोत्तम अभिनेता पुरस्कार (समीक्षक) मुख्य हैं। १९९९ मे आयी फिल्म शूल मे उनके किरदार समर प्रताप सिंह के लिये उन्हे फिल्मफेयर का सर्वोत्तम अभिनेता पुरस्कार मिला। अमृता प्रीतम के मशहूर उपन्यास 'पिंजर' पर आधारित फ़िल्म पिंजर के लिये उन्हे एक बार फिर राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। २०१० मे आयी प्रकाश झा निर्देशित फिल्म राजनीति मे उनके द्वारा निभाये वीरेन्द्र प्रताप उर्फ वीरू भैया ने अभिनय की एक नयी परिभाषा गढ दी। यह किरदार महाभारत के पात्र दुर्योधन से काफी मिलता-जुलता है। इस फिल्म के प्रीमियर शो बाद कैटरीना कैफ अपनी सीट से उठीं और उन्होंने मनोज बाजपेयी के पैर छू लिये। कैटरीना ने कहा उन्होंने ऐसी एक्टिंग पहले कहीं नहीं देखी जैसी मनोज ने फिल्म में की हैं।[1] २०१२ मे आयी फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर-भाग१ मे मनोज सरदार खान के किरदार मे दिखे। इस फिल्म को और मनोज के किरदार को समीक्षकों की तरफ से खासी सराहना मिली।
फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार:-
2000 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार - आलोचक - शूल
1999 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार - आलोचक - सत्या
Friday, April 14, 2017
डॉ भीमराव आंबेडकर जन्मदिन पर विशेष संक्षिप्त बायोग्राफी
डॉ भीमराव आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 में मध्यप्रदेश के महू नामक स्थान पर हुआ।बाबा साहेब के नाम से मशहूर डॉ भीमराव रामजी आंबेडकर के दिशा निर्देश में ही भारतीय संविधान की रूप रेखा तैयार की गई थी।इन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया।इनकी पढ़ाई लिखाई ज़्यादातर स्कॉलरशीप के सहारे ही हुई।इन्होंने स्कॉलरशीप से ही कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से डॉक्टरेट की डिग्रियाँ हासिल की।इन्हें भारतीय संविधान मसौदा समिति का अध्यक्ष भी चुना गया।1952 में राज्यसभा के लिए भी चुने गये।6 दिसंबर 1956 को दिल्ली में इनका निधन हो गया।
Tuesday, April 11, 2017
भारत के महान चित्रकार जामिनी राय,जन्मदिन पर विशेष।
जामिनी राय भारत के महान चित्रकार माने जाते हैं। जामिनी राय को कला क्षेत्र में पद्म भूषण से १९५४ में सम्मानित किया गया। वे पश्चिम बंगाल राज्य से हैं। जामिनी रॉय का जन्म 11 अप्रैल, 1887 ई. में पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा ज़िले में 'बेलियातोर' नामक गाँव में एक समृद्ध ज़मींदार परिवार में हुआ था। गांव में व्यतीत किये गए रॉय के आरंभिक वर्षों का उन पर गहरा असर पड़ा। संथाल और उनकी आदि कला, काम करते ग्रामीण हस्तशिल्पी, प्राचीन अल्पना (चावल की लेई से चित्रकारी) तथा पटुआ ने रूप एवं रेखा के प्रति उनकी प्रारंभिक रुचि जगाई। 1903 में 16 वर्ष की आयु में जामिनी रॉय ने कलकत्ता (आधुनिक कोलकाता) में 'गवर्नमेंट स्कूल ऑफ़ आर्ट्स' में दाख़िला लिया, जिसके प्रधानाचार्य पर्सी ब्राउन उनके प्रमुख प्रेरणा स्त्रोत थे। जामिनी रॉय के शैक्षणिक प्रशिक्षण ने उन्हें चित्रकारी की विभिन्न तकनीकों में पारंगत होने में मदद की, उन्होंने प्रतिकृति चित्रण एवं प्राकृतिक दृश्य चित्रण से शुरुआत की, जो तुरंत लोगों की नज़रों में आई।
उनकी प्रमुख चित्र रचना निम्न हैं:-
झींगा साझा करती बिल्लियां
गोपीनी
कृष्ण और बलराम
नृत्य करते कृष्ण और राधा
गोपी के साथ कृष्ण नाव में
मकर
बाघ पर रानी
रावण, सीता और जटायु
साड़ी में बैठी महिला
वैष्णव
वर्जिन और चाइल्ड
योद्धा राजा
माँ और बालक
तीन महिलाएं और बालक
आश्चर्य
भारत
जामिनी राय की मृत्यु सन् १९७२ में हुई थी।
Monday, April 10, 2017
बॉलीवुड अभिनेता व गायक कुंदन लाल सहगल का फिल्मी सफर,जन्मदिन पर विशेष।
बॉलीवुड अभिनेता व गायक कुंदन लाल सहगल का जन्म 11 अप्रैल 1904 को नवाशहर जम्मू में हुआ था।अभिनय से उनका जुड़ाव 1932 में प्रारंभ हुआ।यह सफर संघर्ष के रूप में 1 साल तक चलता रहा।इसके बाद कई फिल्मों में काम कर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की।यहूदी की लड़की,चंडीदास,रूपलेखा जैसी कई फिल्मों से अपनी पहचान बनाई।लेकिन,इनकी खास और एक अलग पहचान फ़िल्म देवदास में मिली।इस फ़िल्म के बाद तो इनका फिल्मी सफर एक अलग ही बुलंदियों तक पहुँच गया।इन्होंने अपने बॉलीवुड के फिल्मी सफर में 36 फिल्में की।साथ ही 185 गीतों को भी अपनी आवाज़ से सुरों में ढाला।यह पहले ग़ैरबांग्ला गायक हुए।जिन्हें रविन्द्र संगीत गाने का सम्मान मिला।साथ ही बॉलीवुड सुपरस्टार भी हुए।अपनी इस फिल्मी सफर और फैन्स को 18 जनवरी 1947 को अलविदा कह दिया।पर,इनकी कला प्रतिभा और यादगार फ़िल्म व संगीत दुनिया को हमेशा याद रहेगी।