Our social:

Latest Post

Showing posts with label सोशल नेटवर्किंग साइट्स ट्यूटोरियल. Show all posts
Showing posts with label सोशल नेटवर्किंग साइट्स ट्यूटोरियल. Show all posts

Thursday, April 13, 2017

ट्विटर ने लाइट वेब एप्प लॉन्च किया,जानें कैसे करेंगे इसका इस्तेमाल।

मोबाइल यूजर के लिए ट्विटर ने हल्का वेब वर्जन एप्प ट्विटर लाइट लॉन्च किया।इसे भारत जैसे देश को ध्यान में रखकर विकसित किया गया हैं।स्लो इंटरनेट में भी यह काफी बेहतरीन खुलेगी।इसकी खासियत की बात करें।तो,यह आपके स्मार्टफोन में काफी कम जगह लेती हैं।इसके अलावा डेटा सेवर भी इसमें हैं।जिससे डेटा की कम खपत होगी।यह 3 जी डिवाइस में भी 5 सेकंड में ही खुल जाएगी।यह भी दावा किया हैं कि यह 70 प्रतिशत तक डेटा को सेव करती हैं।जबकि इसकी गति 30 फीसदी हैं।ट्विटर लाइट एक प्रोग्रेसिव लाइट वेब एप्प हैं।जो गूगल के साथ पार्टनरशिप में लॉन्च किया गया हैं।एंड्राइड यूजर के लिए पुश नोटिफिकेशन भी ऑप्शन में हैं।आप इसे स्क्रीन पर शॉर्टकट के तौर पर भी रख सकते हैं।जहाँ यह एप्प की तरह ही एप्प ड्रॉयर पर दिखेगा।

गूगल ने यूट्यूब का लाइट वर्शन यूट्यूब गो भारत में लॉन्च किया।

गूगल ने मुख्य रूप से भारत में यूट्यूब यूजर के लिए मोबाइल एप्प यूट्यूब गो को लॉन्च किया।इस एप्प के जरिये यूज़र्स बहुत ही सरलता से वीडिओज़ डाउनलोड और शेयर कर सकते हैं।इसका बीटा वर्ज़न एंड्रॉइड प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं।इस एप्प को भारत में एक टेक्निकल क्रांति के रूप में माना जा रहा हैं।क्योंकि,भारत में फ़ास्ट इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या अभी भी हैं।भारत मे इस एप्प के जरिये वीडियो तेजी से देख सकते हैं।साथ ही डाउनलोड भी कर सकते हैं।गूगल ने इस एप्प से जुड़ी घोषणा सितंबर 2016 में ही कर दी थी।जिसे गूगल ने अब जाकर उपलब्ध करवाया हैं।गूगल ने कहा कि इसके लिए टेस्टिंग और गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए ही इतना समय लग गया।यूट्यूब गो यूट्यूब का ही लाइट वर्जन हैं।इससे यूजर डेटा को कंट्रोल भी कर सकते हैं।साथ ही स्लो इंटरनेट होने पर भी यह काम करेगा।फिलहाल यह 5 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता हैं।पर आगे और भी सुविधाएं जोड़ी जाएंगी।

Wednesday, April 12, 2017

अगर आप किसी दूसरे की अश्लील फोटो फेसबुक पर शेयर की तो आप पर कार्रवाई की जाएगी

फेसबुक यूजर अब बिना आपसी सहमति के किसी दूसरे की खींची गई अश्लील तस्वीरों को फेसबुक पर शेयर नहीं कर पाएंगे।फेसबुक ने इन चीजों को रोक लगाने के लिए नया टूल विकसित किया हैं।यह टूल सिर्फ फेसबुक पर ही नहीं बल्कि मैसेंजर इंस्टाग्राम जैसे दूसरे सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी रोक लगाएगा।फेसबुक का कहना हैं कि यह टूल एक अच्छा उदाहरण हैं कि कैसे लोगों की सुरक्षा के लिए उत्तरदायी हैं।अमेरिका में 92 प्रतिशत लोगों ने यह शिकायत की कि वे अश्लील तस्वीरों के कारण काफी तनाव महसूस करते हैं।जबकि 82 प्रतिशत लोगों ने यह शिकायत की कि अश्लील तस्वीरों के कारण सार्वजनिक जीवन मे गंभीर क्षति होती हैं।इसी को ध्यान में रखते हुए फेसबुक ने यह कदम उठाया हैं।अगर को बिना सहमति के अश्लील तस्वीरें शेयर करता हैं।तो,वह रिपोर्ट लिंक के जरिये उसकी शिकायत कर सकता हैं।उसके बाद फेसबुक की टीम समीक्षा के बाद कम्युनिटी स्टैंडर्स के विरुद्ध जिसे भी पाया जाएगा।उसे तुरंत ही हटा दिया जाएगा।ऐसा करने वाले यूजर की फेसबुक आईडी को बंद भी कर दिया जाएगा।अगर यूजर अपनी गलती मानकर उस फ़ोटो को हटा भी देता हैं।तो भी फेसबुक उसे चेतावनी देकर रोक लगाएगी।
तो सावधानी से फेसबुक का यूज़ करें और अश्लील फोटो शेयर न करें।

यूट्यूब यूजर क्रिएटर के लिए बदले गए नियम,पैसे कमाने के लिए अब करनी होगी और भी मेहनत।

5 साल पहले यूट्यूब ने पार्टनर प्रोग्राम सभी यूजर के लिए मुहैया कराया था।जिसमें कोई भी यूट्यूब क्रिएटर अपना चैनल बनाने के बाद तुरंत ही अपने वीडिओज़ के जरिये यूट्यूब से पैसा कमाना शुरू कर सकता था।लेकिन,अब यूट्यूब ने घोषणा कर यह जानकारी दी हैं कि अब निर्माता को पैसे कमाने के लिए उसे अपने चैनल पर 10,000 लाइफटाइम व्यू का इंतज़ार करना होगा।अगर आप इस आंकड़े को पा लेते हैं फिर भी तुरंत कमाई शुरू नहीं होगी।यूट्यूब पहले जाँच करेगी।इसके बाद ही आपके चैनल से इनकम शुरू होगी।यूट्यूब ने कहा कि उसके द्वारा यह नियम इसलिए लाया गया हैं ताकि गलत तरीके से चुराकर कंटेंट से पैसे कमाने वालों पर रोक लगाया जा सके।यूट्यूब मैनेजमेंट के वाईस प्रेसिडेंट एरियल बार्डिन ने ब्लॉग पोस्ट के जरिये कहा कि कुछ हफ़्तों में क्रिएटर के लिए एक रिव्यु प्रोसेस भी लाएंगे।जैसे ही यूट्यूब पर 10 हज़ार व्यू पूरे होंगे।उसके बाद पॉलिसी के तहत रिव्यु करेंगे।इसके बाद कहा कि सब कुछ ठीक रहा तभी चैनल को शामिल किया जाएगा।