Our social:

Latest Post

Showing posts with label पब्लिक न्यूज़ अप्डेट्स. Show all posts
Showing posts with label पब्लिक न्यूज़ अप्डेट्स. Show all posts

Tuesday, May 16, 2017

पहली बार वाइन पार्टी में पकड़ायीं लड़कियां, 8 को गिरफ्तार किया गया।


 पहली बार वाइन पार्टी में पकड़ायीं लड़कियां, 8 को गिरफ्तार किया गया।

पटना । शराब खोरी पर पूरी तरह नकेल कसने के लिए एसएसपी मनु महाराज लगातार एक्शन में दिख रहे हैं. जक्कनपुर थाना क्षेत्र के साईं हॉस्पिटल के ओटी में वाइन पार्टी के बाद अब नया मामले पाटलीपुत्रा थाना के राजीव नगर का है.पाटलीपुत्रा के राजीव नगर में यंगस्टरों को पुलिस ने वाइन पार्टी करते गिरफ्तार किया है.राजीव नगर के एनआरआई प्लाजा के आम्रपाली बैंकवेट हॉल से पुलिस ने नशे में धुत 4 लड़कियों समेत 8 लोगों को सोमवार की देर रात गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूचना मिली की एनआरआई प्लाज़ा के आम्रपाली बैंकवेट हॉल में कुछ यंगस्टर शराब के साथ मस्ती कर रहे हैं. पुलिस ने सूचना के आधार पर आम्रपाली बैंकवेट हॉल में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान 4 लड़कियों समेत 8 लोगों को पुलिस ने नशे में धुत पाया. साथ ही पुलिस ने बैंकवेट हॉल से अंग्रेजी शराब की बोतलें भी बरामद की. सूबे में शराबबंदी के बाद यह मामला है जब शराब की पार्टी करते लड़कियों को भी गिफ्तार किया गया है.पटना के एसएसपी मनु महाराज शराब को लेकर जीरो टॉललेंस की अपनी नीति को पहले ही साफ कर चुके हैं. जक्कनपुर थानेदार समेत वहां के सारे पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर एसएसपी ने सभी थानों को यह मैसेज दे दिया है कि अगर इलाके में शराब मिली तो नपने के लिए तैयार रहें. मालूम हो कि शराबबंदी के बाद भी पटना में शराब खोरी की शिकायतें अक्सर आ रही थी. शराब के तस्करों और लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को पटना के डीएम संजय अग्रवाल और एसएसपी मनु महाराज ने पहले ही सख्त निर्देश दे चुके हैं. ऑपरेशन विश्वास के तहत शराब तस्करों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी भी कर रही है.

Saturday, May 13, 2017

धनबाद में अचानक मौसम में बदलाव आया,आँधी तूफान के साथ बारिश भी।


धनबाद में अचानक मौसम में बदलाव आया,आँधी तूफान के साथ बारिश भी।

धकनबद।गर्मी से परेशान धनबाद वासियों के लिए राहत की बात हैं।क्योंकि,अचानक मौसम परिवर्तन होने की वजह से काफी सुकून भरा माहौल हुआ हैं।
आँधी तूफान के साथ ही बारिश भी हुई।जिससे गर्मी से थोड़ा बहुत और कुछ दिनों तक जरूर निजात मिलेगी।धनबाद में कई दिनों से बहुत गर्मी थी।मौसम परिवर्तन होने से लोगों में खुशी देखने को मिली। ठंडी ठंडी हवा चल रही है। ऐसा लग रहा है कि मानो यह लम्हा गुज़रे ही नहीं।



तेज़ हवा से गर्मी से राहत तो मिली।वहीं दूसरी तरफ से जान माल का भी खतरा है। रोड पर पेड़ की डाली गिर गई। धनबाद स्टेशन पर जो बेनर लगा हुआ है। तेज़ हवा के कारण नीचे गिर गया है।मतलब कि सुकून के साथ थोड़ा नुकसान भी झेलना पड़ेगा।किसान के लिए यह संकेत हैं।अगर इसी तरह से सप्ताह में बारिश हुई।तो,काफी फायदेमंद रहेगा।गर्मियों में जो फसल बोया जाएगा।उससे भी लाभ होगा।
-धनबाद से सरताज खान की रिपोर्ट
-छायाकार संतोष कुमार यादव
-संपादन युधिष्ठिर महतो

Tuesday, May 9, 2017

नीरज सिंह हत्याकांड मामले में शूटर अमन सिंह का जेल में टीआइ परेड किया गया।


धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर व कांग्रेस नेता नीरज सिंह हत्याकांड मामले में शूटर अमन सिंह का आज जेल में टीआइ परेड (टेस्ट आइडेंटिफिकेशन परेड) हुआ. इस हत्याकांड के चश्मदीद गवाह आदित्य सिंह ने उसकी पहचान की. आदित्य सिंह इस घटना के समय नीरज सिंह के साथ उनकी गाड़ी में ही था. आदित्य ने पुलिस को बताया कि अमन सिंह गाड़ी की लाइट में दिख रहा था और वह नीरज सिंह पर गोली चला रहा था.
आज ही कोयलांचल के इस चर्चित हत्याकांड की टीआइ परेड की कोर्ट ने अनुमति दी थी, जिसके बाद यह परेड कराया गया. मालूम हो कि उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर से शनिवार रात शूटर अमन सिंह को गिरफ्तार कर धनबाद पुलिस ले आयी थी. सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया था और अदालत ने 14 दिन के रिमांड पर अमन सिंह को जेल भेज दिया.

झारखंड सरकार और ओरेकल कंपनी के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया

नयी दिल्ली ।झारखंड सरकार और ओरेकल कंपनी के बीच नई दिल्ली में राज्य में नागरिकों को बेहतर सेवा देने और झारखंड को आकर्षक स्टार्ट-अप मंजिल के रूप में विकसित करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया. मुख्यमंत्री रघुवर दास, मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार और ओरेकल के सीइओ साफ्रा कैट्ज की उपस्थिति में सुनील कुमार बर्णवाल, सचिव, आईटी एवं ई- गवर्नेंस और शैलेन्द्र कुमार, क्षेत्रीय प्रबंध निदेशक, ओरेकल इंडिया ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड सरकार राज्य की जनता की भलाई के लिए तेजी से कार्य कर रही है. हमारा लक्ष्य है कि राज्य पूरे देश में ग्लोबल कंपनियों के स्टार्ट-अप हब के रूप में पहली पसंद बने. और इस कार्य में ओरेकल अपने व्यापक वैश्विक अनुभव, तकनीक और क्षमता की बदौलत सबसे उपयुक्त सहयोगी की भूमिका निभायेगा.

जागृति संस्था द्वारा धनबाद हवाई अड्डा की माँग को लेकर बैठक की गई।

धनबाद।जागृती संस्था (बेटी बचाओ अभियान) की बैठक की गई ।जिसकी अध्यक्षता विक्रम वर्मा ने की। बैठक के आयोजनकर्ता शादाब कमाल (धनबाद नगर प्रभारी) ने  कहा कि धनबाद में हवाईअड्डा की मांग जायज है और धनबाद हवाईअड्डा  के लिए हर रूप से तैयार है । इसके बावजूद हवाईअड्डा का धनबाद से बोकारो में परिवर्तन समझ से परे है । बैठक में ये निर्णय लिया गया कि जागृती संस्था के द्वारा धनबाद में व्यापक रूप से हस्ताक्षर अभियान चलया जायेगा । धनबाद उपायुक्त के माध्यम से झारखंड के मुख्यमंत्री तक धनबाद की जनता की आवाज़ पहुचायेंगे । बैठक में शान, शाहरुख, अरमान, गौतम, अरमान खान, मिथुन आदि विशेष रूप से मौजूद थे ।
विक्रम वर्मा
संस्थापक व अध्यक्ष
जागृती संस्था (रजि.)

-धनबाद से सरताज खान की रिपोर्ट

-छायाकार संतोष कुमार यादव

Monday, May 8, 2017

रक्तदान महादान समूह द्वारा  विश्व थैलेसीमिया दिवस पर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए एक अनूठी पहल की गई।

धनबाद।रक्तदान महादान समूह द्वारा डॉ हेडगेवार समृति भवन,जगजीवन नगर में  विश्व  दिवस पर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए एक अनूठी पहल की गई .इस कार्यक्रम मे जिले के कई गणमान्य व्यक्ति विशिष्ट अतिथि के रूप मे शामिल हुए ,जिनमे से चंद्रम्बिका श्रीवास्तव (सिविल सर्जन ,धनबाद ) ,डा. ए. के. सिंह (आई. एम. ए. ,स्टेट प्रेसिडेंट ) ,श्री अमरेन्द्र कु. सिंह (पी. एम. सी. एच. ब्लड बैंक पदाधिकारी ) ,बियाडा के पूर्व अध्यक्ष और समाजसेवी श्री विजय झा जी ,रवीन्द्र कुमार (सीनियर लैब टेक्नीशियन ),डा. नूतन वर्मा ,बिल्डर रमा सिन्हा आदि मौजूद थे .कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रगाण से हुई .तत्पश्चात दीप प्रज्वलन के बाद विशिष्ट अतिथियों को तुलसी और पत्थरचट्टा पौधा देकर सम्मानित किया गया .उसके बाद उन बच्चों के बीच ड्राईंग प्रतियोगिता और बिन्दी लगाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई बच्चों में काफी उत्साह दिखा .ड्राइंग कांपीटिशन मे श्रुति ,कशिश ,मिश्कात तथा बिन्दी प्रतियोगिता मे अबू सोहेम ,दीपक सोनी तथा नीरज को क्रमश: प्रथम ,द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिया गया .अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कृत किया .इस कार्यक्रम की खास बात ये रही कि थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के द्वारा बच्चों की मां को उपहार के रूप मे साड़ी देकर सम्मानित किया गया .कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य थैलेसीमिया बच्चों को एक मंच पर लाना और उनकी आवाज बनना है .कार्यक्रम का मंच संचालन शालिनी खन्ना एवं अंकित राजगढ़िया ने किया .शालिनी खन्ना ने कहा कि बिहार झारखण्ड मे इन बच्चों के लिए कोई भी सुविधा मुहैया नही है ,सरकार इन बच्चों के लिए बजट बनाए .अंकित राजगढिया ने कहा कि शादी से पहले सभी एच. पी. एल. सी. जांच अवश्य करायें ताकि अगर जोड़े दोनो को माइनर थैलेसीमिया उस जांच मे पाया जाता है तो या तो वो शादी ना करें या प्रण लें कि बच्चा गोद लेंगे.कार्यक्रम मे आई. एम. ए. के स्टेट प्रेसिडेंट डा. ए. के. सिंह ने ये आश्वासन दिया कि जल्द ही रेड क्रास सोसाइटी के द्वारा समूह द्वारा गोद लिए गए 32 बच्चों को दवा मुहैय्या कराई जाएगी .डा. सौरभ ने डेंटल किट बच्चों के बीच बांटा .कार्यक्रम को सफल बनाने मे अंकित राजगढ़िया ,शालिनी खन्ना ,विनोद अग्रवाल ,सीमा अग्रवाला ,रविन्दर सेट्ठी ,अर्पिता अग्रवाल , मारवाड़ी महिला मंच कतरास साखा ,मनीष गोयल ,सुमित खेतान ,पंकज सांवरिया ,दलप्रीत राजपाल ,राजीव रंजन ,अमित साव ,प्रीति चौधरी ,पिंकी गुप्ता  आदि का विशेष योगदान रहा .

सुपारी किलर अमन सिंह को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। 

धनबाद । धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर व कांग्रेस नेता नीरज सिंह सहित चार लोगों की हत्या करने वाले सुपारी किलर अमन सिंह को आज यहां की सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया है. अदालत ने उसे 14 दिन के रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया. उसकी पेशी आज सुबह सवा आठ बजे हुई थी. अदालत के आदेश पर पुलिस उसे जेल ले गयी.

अमन सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर सरायढेला पुलिस शनिवार को आधी रात धनबाद लेकर आयी थी. सीजेएम ने शुक्रवार को प्रोडक्शन वारंट जारी कर मिर्जापुर जेल प्रशासन को अमन को पेश करने का आदेश दिया था.

उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर से धनबाद लाया गया था. पुलिस उससे पूछताछ करना चाहती है. सरायढेला थाना कांड संख्या 48-17 में अमन को पुलिस ने अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया है. 

आरोप है कि तीन अन्य शूटरों के साथ वह 21 मार्च को स्टील गेट पर मौजूद था. इस दौरान फायरिंग कर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या कर दी.

गुरु कृपा हीरो शो रूम में आज एक्सप्रेस सर्विस और कॉल सेन्टर का उद्घाटन पांच उपभोक्ता द्वारा किया। 


गुरु कृपा हीरो शो रूम में आज एक्सप्रेस सर्विस और कॉल सेन्टर का उद्घाटन पांच उपभोक्ता द्वारा किया। गया।एक्सप्रेस सर्विस के तहत दो चक्का वाहनों को अब 60 मिनट के अंदर  सर्विसिंग किया  जा सकेगा ।जबकि कॉल सेंटर के माध्यम से हीरो के नए ऑफर की जानकारी के साथ साथ ग्राहकों को दी जाने वाली सुविधाएं और उनकी शिकायतों का निराकरण किया जायेगा ।यह अपने आप मे पहला काॅल सेन्टर है ।उक्त बात की जानकारी गुरु कृपा के सीइओ शरत दुदानी ने दिया । उद्धाटन के दौरान मुख्य रूप से त्रृतविक दुदानी, प्रभोद दत्ता, अशोक सिंह, राजा, अरविंद कुमार, जितेंद्र सिंह, अफसर अहमद,जितेंद्र तिवारी उपस्थित थे ।

Sunday, May 7, 2017

रिदम ऑफ लाइफ योगा वीक का समापन समारोह किया गया।


रिदम ऑफ लाइफ द्वारा आयोजित योगा वीक्स का समापन किया गया।

धनबाद ।रीदम ऑफ लाइफ योगा वीक का रविवार को समाप्ती हुई।
बतौर मुख्य अतिथि अंजू गंडोत्रा उपस्तिथ थी। उन्हें रीदम ऑफ लाइफ की सीमा चौहान ने बुके देकर सम्मानित किया।
योगा के अंतिम दिन बच्चों ने रंगा रंग कार्यक्रम भी पेश किया ।छोटे छोटे बच्चों ने बॉलीवुड  के गानों पर डांस किया और दर्शकों का दिल जीत लिया।


अंजू गंडोत्रा ने मिसेस पायल राठौर की खूब तारीफ की। जिन्होंने रायपुर से चल कर धनबाद में योगा का टिप्स दी।ये समाज के लिए बहुत अच्छी बात है। योगा हम सब के लिए बहुत जरूरी है। रीदम ऑफ लाइफ योगा वीक का आयोजन करके धनबाद वासियों को एक अच्छा तोफा दिया।

डॉक्टर पायल ने मीडिया को बताया योगा हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है।ऐसा नही है कि 7 दिन योगा कर लिये ।तो हमारा योगा पूरा हो गया ।धनबाद के लोगो को मैं इतना बोलना चाहती हूँ कि आप योगा करते रहे। रीदम ऑफ लाइफ ने हमको बुलाया  बोला गया कि धनबाद में पहली बार योगा वीक का आयोजन किया जा रहा है।मैं आई और मुझे पूरा प्यार मिला धनबाद के लोगों से।
योगा वीक को सफल बनाने में मल्टी केयर मेडिक सोलुक्शन  की ओनर मिस विशाखा राठौर तथा रंजीत मंडल  का बहुत योगदान है।  रीदम ऑफ लाइफ ने सभी बच्चों और मॉम्स को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।मंच का संचालन सीमा चौहान ने किया।

समाधान शिक्षा की दान नई पाठशाला को उपहार के रूप में मिली कार।

समाधान को मिला उपहार के रूप में कार 

समाधान शिक्षा दान की  नई  पाठशाला कि आज सप्ताहिक जांच परीक्षा में श्री राजेश सिंह मुख्य अतिथि बनकर झरिया चिल्ड्रन पार्क में आए और समाधान को एक कार की चाबी देकर पूरे टीम को सम्मानित किया  इस कार्य की माध्यम से समाधान टीम अपने आसपास के लोगों को और समाधान के वॉलंटियर को प्रशिक्षण देगी ताकि लोगों को रोजगार दे सके समाधान का आज का कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय रहा श्री राजेश सिंह ने समाधान के सभी वोलियन्टिएर्स  को शुभकामनाएं दी और कहा जब भी मेरी जरूरत हो मैं वालंटियर बनकर समाधान के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा समाधान में आज बतौर मुख्य विशेष अतिथि के रुप में  संजय अग्रवाल और अभिलाषा सिंह जो डीएवी कोयला नगर के अंग्रेजी की शिक्षिका आती है आज समाधान में आकर बहुत खुशी जाहिर की और कहा कि मैं भी समाधान की बोलेंगे बनना चाहती हूं और जो लोग रेलवे एस एस सी  की तैयारी कर रहे हैं उनको मैं निशुल्क आकर पढ़ आऊंगी मौके पर तेजन  कुमार सुमित सन्डिलय  बिट्टू कुमार म्रिगेंद  कुमार प्रतीक कुमार विकास कुमार दीपा सिंह प्रजेश  चौबे इत्यादि लोग थे

डॉ रमेश शरण विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के कुलपति बनाये गये। 

डॉ रमेश शरण को विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग का कुलपति बनाया गया है। 
धनबाद।डॉ. शरण अभी रांची विवि स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र के हेड हैं। रांची विवि के ही Institute of Management के निदेशक भी। डॉ. शरण की झारखण्ड में काफी प्रतिष्ठा है तथा वह काफी सरल, ईमानदार और गंभीर व्यक्ति हैं। उनके चयन से राज्य के विकास पसंद लोगों में प्रसन्नता है। डॉ शरण विभिन्न सामाजिक आंदोलनों, RTI, मनरेगा, राइट टू फ़ूड, पंचायती राज वगैरह से भी गहरे जुड़े रहे हैं। वह झारखण्ड फाउंडेशन के मानद अध्यक्ष भी हैं।

-धनबाद से सरताज खान की रिपोर्ट

-छायाकार संतोष कुमार यादव

नगर निगम द्वारा निर्मित ट्रेड लाइसेंस बनवाने और ट्रेड लाइसेंस री-रिनुअल के लिए एक कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।


धनबाद।दिनांक 9-5-17 दिन मंगलवार को पुराना बाज़ार चैम्बर के सौजन्य से पुराना बाज़ार चैंबर कार्यालय रतनजी रोड में समय सुबह 10 बजे से 3 बजे तक नगर निगम द्वारा निर्मित ट्रेड लाइसेंस बनवाने और ट्रेड लाइसेंस री-रिनुअल के लिए एक कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।आप सभों से आग्रह है कि इस कैम्प का लाभ उठाएं.
नए ट्रेड लाइसेंस के लिए दुकान का एग्रीमेंट पेपर या भाड़ा के राशिद का छाया प्रीति... एक पासपोर्ट साइज फ़ोटो...आई डी प्रूफ...आधार का छाया प्रीति... बिजली बिल का छाया प्रीति
और 0-500 sq fit के लिए 500/-का चेक...भुगतान मात्र चेक द्वारा किया जाएगा
आपका सोहराब
President.. पुराना बाज़ार चैम्बर

भीषण गर्मी को देखते हुए सरकारी विधलयों में 8 मई से छुट्टी घोषित की गई।


धनबाद। भीषण गर्मी को देखते हुए धनबाद  उपायुक्त ने जिले के सभी स्कूल प्रथमिक विधलाय एवं मध्य विद्यालय को 8 मई से छुट्टी घोषित की हैं। आये दिन गर्मी के कारण स्कूल के बच्चें काफी दिक्कत में स्कूल जाते है। जिसके कारण बच्चें सही से पढ़ नही पाते हैं। धीरे धीरे धनबाद में गर्मी अपनी सीमा परवान चढ़ रही है।यह देखकर धनबाद आयुक्त ने जिले के सभी स्कूल को बंद करने का ऐलान किया हैं।गर्मी के कारण कोई स्कूली बच्चा परेशानी मे ना आये।अगर कोई स्कूल बंद नही करता है।तो उस पर करवाई की जायेगी।जब बच्चे ही सही नही रहेंगे ।तो स्कूल का फिर क्या काम?

-धनबाद से सरताज खान की रिपोर्ट

-छायाकार संतोष कुमार यादव

Saturday, May 6, 2017

हवाई अड्डा की मांग को लेकर  केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मिलने वैभव सिन्हा दिल्ली के लिए रवाना हुए ।


हवाई अड्डा की मांग को लेकर  केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मिलने वैभव सिन्हा दिल्ली के लिए रवाना हुए

धनबाद ।धनबाद नगर कांग्रेस अध्यक्ष वैभव सिन्हा शनिवार की रात, युवा एक्सप्रेस से, धनबाद में  हवाई अड्डा निर्माण की मांग  को लेकर दिल्ली रवाना हुए l
 वे अपने साथ हवाई अड्डा की मांग को लेकर 1100 सौ लोंगो का   हस्ताक्षरित ज्ञापन केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री अशोक गजपति राजू से मिलकर उन्हें सौपेंगे। साथ ही धनबाद में  हवाई अड्डा निर्माण की आवश्यकता के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे l 

वैश्य जन प्रतिनिधि सम्मान समारोह सह जागृति सम्मेलन में सम्मानित की गई मिसेस इंडिया फोटोजेनिक निधि जायसवाल।


वैश्य समाज के विभिन्न दलो के नेतागण दिखाई ने दिखाई एकजुटता।
 पटना ।पटना के रवीन्द्र भवन में "वैश्य जन प्रतिनिधि सम्मान समारोह सह जागृति सम्मेलन" में धनबाद की निधि जायसवाल सम्मानित की गई।निधि को उनके कार्यो के सम्मान में सम्मानित किया गया।निधि मिसेस इंडिया फाइनलिस्ट रही हैं।साथ ही धनबाद नगर निगम की ब्रांड एम्बेसडर भी हैं।धनबाद स्वच्छता अभियान से भी लगातार जुड़ी हुई हैं।इनकी सक्रियता सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हमेशा बनी हुई हैं।इन कार्यों के चलते ही इन्हें सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या मे आए वैश्य बन्धु, एंव भाग लेते  सुशील मोदी नेता प्रति पक्ष, बिहार विधान परिषद्, अनुपमा जायसवाल, मा० राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार, मा० सांसद रमा देवी, मा० सांसद संजय जायसवाल, विधान पार्षद ललन शर्राफ, सुमन महासेठ, लालबाबू प्रसाद, राधाचरण साह, विधायक केदार प्र० गुप्ता,संजीव चौरसिया,तारकिशोर प्रसाद, पूर्व सांसद राजनीति प्रसाद, पूर्व मंत्री रामप्रकाश महतो, सुनील कुमार पिंटू, पूर्व विधायक नगीना देवी, चन्द्रमुखी देवी, पूर्व विधान पार्षद रामनाथ गुप्ता, गंगा प्र० चौरसिया, महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप भाई,राष्ट्रीय महासचिव अशोक जायसवाल, वरीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय भाई, राष्ट्रीय महिला आयोग सदस्य सुष्मा साहु, जद यू महिला प्रदेश अध्यक्ष कंचन गुप्ता , पूर्व सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग जग्रनाथ गुप्ता, सहित वैश्य समाज के सभी उप जातियों के नेतागीरी ने दल के बंधन से अलग होकर वैश्य समाज की आबादी के अनुसार राजनीतिक हिस्सेदारी की हकमारी के विरूद्ध एकता का एहसास कराने के लिए  गाँधी मैदान में "वैश्य महाकुंभ" की आवश्यकता पर सहमति जतायी।
    इस कार्यक्रम से वैश्य राजनीति को बड़े नेतागण की अगुवाई में बेहत्तर दिशा एंव दशा मिलेगी।
पवन जायसवाल , पूर्व विधायक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा महासभा एवं अखिलेश जायसवाल राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष।

असिस्टेंट लेबर कमिशनर धनबाद कार्यालय में नौ सूत्री माँगों को लेकर त्रिपक्षीय वार्ता की गई।

धनबाद।असिस्टेंट लेबर कमिशनर धनबाद कार्यालय में त्रिपक्षीय वार्ता हुई।जिसमें माडा प्रबंधन के द्वारा प्राधिकृत पदाधिकारी बीरेंद्र सिंह ने 10 जून तक नौ सूत्री माँगों को पूरा करने के लिए लिखित दिए हैं।वार्ता में यूनियन प्रतिनिधियों कॉमरेड विनोद मिश्रा,बैधनाथ सिंह, अमरेंद्र नारायण सिंह,मो. असलम,राधेश्याम,अब्दुल्लाह व अन्य लोग शामिल थे।एलसी लकड़ा ने माडा प्रबंधन को कड़ी चेतावनी कि लिखित अवधि के अंदर ही माडा के सभी माँगों को पूरा करें।

धनबाद समाधान छाई गद्दा  सप्ताहिक जांच परीक्षा में पहुंचे, धनबाद शहर के सुप्रसिद्ध टीथ एंड पर्ल  डेंटल क्लीनिक के डॉ राजर्षि और डॉ मनीष।

 बच्चों के लिए लगाया गया स्वास्थ्य  जांच शिविर।

 धनबाद समाधान छाई गद्दा  सप्ताहिक जांच परीक्षा में पहुंचे, धनबाद शहर के सुप्रसिद्ध टीथ एंड पर्ल  डेंटल क्लीनिक के डॉ राजर्षि और डॉ मनीष।

धनबाद ।रेलवे स्टेशन स्थित छाई गद्दा में प्रत्येक शनिवार की तरह इस शनिवार भी शाम 5:00 बजे साप्ताहिक जांच परीक्षा और खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसमें छाई गद्दा के सभी बच्चों ने भाग लियाl प्रथम ,द्वितीय और तृतीय आने वाले बच्चों को अतिथियों के द्वारा पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया l मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में धनबाद जिले के  सुप्रसिद्ध डेंटिस्ट  डॉ राजर्षि ,डॉ मनीष छाई गद्दा पहुंचे  और सभी बच्चों का दांत जांच व स्वस्थ परीक्षण  भी किया । साथ ही ज्यादातर बच्चों को दवा भी मुहैया कराया गया। बच्चे भी अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी उत्सुक नजर आए और बड़ी उत्सुकता से जांच शिविर में भाग लिया lबच्चों की उत्सुकता देखकर डॉक्टर ने कहा हम बीच बीच में आकर इन बच्चों का स्वास्थ्य जांच करते रहेंगे इन लोगों के लिए कुछ अच्छा करके हमें खुशी मिली ।जो आगे भी जारी रहेगा l मैदान में आए सभी बच्चों के  बीच चॉकलेट, बिस्किट का वितरण कियाl  मौके पर समाधान के 30 वॉलंटियर  दीपा सिंह ,रोशनी,नेहा ,चंदा ,अभिनाश ,रविंद्र ,विवेक ,उमेश ,रमन ,अभिषेक ,प्रतीक ,विकास ,बिट्टू,और अन्य मौजूद थे।

बिरसा मुंडा पार्क का नियंत्रण जिला प्रशासन और संचालन कोलफील्ड कॉन्ट्रैक्ट्स के द्वारा किया जाएगा।

धनबाद।जिला प्रशासन द्वारा आज बिरसा मुंडा पार्क को आउटसोर्सिंग के हवाले कर दिया गया। अब यह पार्क कोलफील्ड कॉन्ट्रैक्ट्स द्वारा संचालित किया जाएगा। इस पार्क के मालिक अशोक कुमार सिंह होंगे। जो सरवन मुखी विकास परिषद के सचिव हैं ।इस आशय की जानकारी देते हुए जिला योजना पदाधिकारी चंद्रभूषण तिवारी ने कहा कि यह पार्क 5 साल के लिए एके सिंह को दिया गया है। पार्क पर जिला प्रशासन का नियंत्रण रहेगा ।हर तीन माह में उक्त पार्क का रिव्यू किया जाएगा। नियंत्रण जिला प्रशासन के अधीन होगा ।लेकिन निगरानी कोलफील्ड कॉन्ट्रैक्ट्स के द्वारा की जाएगी ।लाभांश का 43.2 प्रतिशत राशि राजस्व के रूप में सरकार को कोलफील्ड कॉन्ट्रैक्ट्स द्वारा दिया जाएगा। जिला प्रशासन बिरसा मुंडा पार्क का सौंदर्यकरण और विकास का काम करेगा ।इसके लिए जो भी फंड पर्यटन विभाग के द्वारा भेजा जाएगा। वह इस पार्क के सौंदर्यकरण में लगाया जाएगा ।

जिला योजना पदाधिकारी ने बताया कि इस साल एक करोड़ का फंड आया है। इसमें 47 लाख रुपया भटिंडा फॉल को दिया गया है ।इसमें से कुछ राशि बिरसा मुंडा पार्क के सौंदर्यकरण मध्य में भी खर्च की जाएगी ।आज इस पार्क को श्री सिंह के हवाले कर दिया गया। श्री सिंह ने बताया कि वह इस पार्क को पर्यटकों के लायक बनाने का पूरा प्रयास करेगा। यहां शीघ्र ही मॉर्निंग पार्क की व्यवस्था की जाएगी। जिला प्रशासन के निर्देश पर पूर्व से कार्यरत किसी कर्मी हो तत्काल हटाया नहीं जाएगा। भुगतान कोलफील्ड कॉन्ट्रैक्ट्स के द्वारा किया जाएगा। श्री सिंह ने कहा कि इस पार्क को इस रूप में विकसित किया जाएगा। ताकि दूरदराज के पर्यटक यहां आकर मनोरंजन कर सकें ।समय-समय पर अनेक कार्यक्रम भी होते रहेंगे। कर्मचारियों की हाजिरी अब यहां बायोमैट्रिक सिस्टम से होगी। ताकि किसी प्रकार की फाकाकशी नहीं चलेगी। पार्किंग की व्यवस्था पार्क के बाहर ही की जाएगी ।शीघ्र ही इस पार्क को डेवलप करने के लिए बैठक की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्क के उद्घाटन के समय डीसी मेयर डिप्टी मेयर डीडीसी के अलावा तमाम प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाया जाएगा।

पहला कदम स्कूल में दिव्यांग बच्चों को डॉक्टर पायल राठौर के नेतृत्व में योगा टिप्स दिया गया।

पहला कदम स्कूल में दिव्यांग बच्चों को डॉक्टर पायल राठौर के नेतृत्व में योगा टिप्स दिया गया।

धनबाद ।पहला कदम स्कूल में दिव्यांग बच्चों के लिए योगा का आयोजन किया गया।जिस तरह आम लोग योगा का लाभ उठा कर अपने ज़िन्दगी का लाभ उठाते है ।उसी तरह आज पहला कदम स्कूल के दिव्यांग बच्चों ने भी लाभ उठाया।

इस मौके पर रीदम ऑफ लाइफ की सीमा  चौहान ने योगा वीक के तहत दिव्यांग बच्चों को भी योगा के लिए बुलाया। पहला कदम स्कूल के दिव्यांग बच्चों के लिए समाज के हर वर्ग के लोग साथ दे रहे है। मल्टी केयर मैजिक सोलुशन के ओनर संजीत मंडल  तथा मिस विशाखा राठौर ने भी पहला कदम स्कूल के दिव्यांग बच्चों से मिले। 

बीसीसीएल महिला मंडल के लोग भी पहला कदम स्कूल के दिव्यांग बच्चों से मिले।साथ ही बच्चों के लिए चिप्स खाने का इंताजाम भी किया गया।बीसीसीएल महिला मंडल से आये महिला लोग ने अनिता अग्रवाल के कामो की खूब तारीफ की।
इस मौके पर मुख्य रूप से नमिता परमार, बबीना चावड़ा, एस बारीक, तृप्ती सलूजा, प्रिया शर्मा, खुशबू कुमारी, अनवर उल हक, विक्रम साव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
-धनबाद से सरताज खान की रिपोर्ट।
-सम्पादन युधिष्ठिर महतो के द्वारा।

बैंक मोड़ थाना के पास चला चैकिंग अभियान, ट्रैफिक पुलिस ने बिना हेलमेट वालों को पकड़ा।


बैंक मोड़ थाना के पास चला चैकिंग अभियान, ट्रैफिक पुलिस ने बिना हेलमेट वालों को पकड़ा।

धनबाद।जनता का कहना हैं कि बहुत कड़ी चिलचिलाती धूप हैं।इस धूप में चैकिंग अभियान लगाया गया। जिससे लोगो को बहुत तकलीफ हुई।  लोगो ने यह भी कहा कि हम ट्रैफिक  नियम का पालन करते है।लेकिन गर्मी भी देखनी होगी है। गर्मी के माहौल में बाइक चैकिंग लगाया गयी। जिससे पुलिस और पब्लिक दोनों को काफी दिक्कत हुई।


                    -धनबाद सरताज खान की रिपोर्ट