Our social:

Latest Post

Showing posts with label झारखण्ड न्यूज़. Show all posts
Showing posts with label झारखण्ड न्यूज़. Show all posts

Sunday, May 7, 2017

डॉ रमेश शरण विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के कुलपति बनाये गये। 

डॉ रमेश शरण को विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग का कुलपति बनाया गया है। 
धनबाद।डॉ. शरण अभी रांची विवि स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र के हेड हैं। रांची विवि के ही Institute of Management के निदेशक भी। डॉ. शरण की झारखण्ड में काफी प्रतिष्ठा है तथा वह काफी सरल, ईमानदार और गंभीर व्यक्ति हैं। उनके चयन से राज्य के विकास पसंद लोगों में प्रसन्नता है। डॉ शरण विभिन्न सामाजिक आंदोलनों, RTI, मनरेगा, राइट टू फ़ूड, पंचायती राज वगैरह से भी गहरे जुड़े रहे हैं। वह झारखण्ड फाउंडेशन के मानद अध्यक्ष भी हैं।

-धनबाद से सरताज खान की रिपोर्ट

-छायाकार संतोष कुमार यादव

Thursday, May 4, 2017

मिशन 2018 की तैयारी में जुटा धनबाद क्रिकेट संघ,खिलाड़ी फॉर्म भरकर आवेदन जमा करें।

मिशन 2018 की तैयारी में जुटा धनबाद क्रिकेट संघ.

धनबाद।क्रिकेट सत्र 2016-17 की समाप्ति के साथ ही धनबाद क्रिकेट संघ अगले सत्र की तैयारी में जुट गया है। संघ ने 12 से 18 वर्ष के खिलाड़ियों के लिए कैम्प लगाने का निर्णय लिया है। इसके लिए खिलाड़ियों को निर्धारित फॉर्म भरकर आवेदन जमा करना होगा। फॉर्म के साथ नगरनिगम से निर्गत जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल का प्रमाण पत्र , DCA का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, आधार कार्ड आदि जमा करना है। 1/9 / 1999 से 1/9/2006 तक के खिलाड़ी इसमें आवेदन कर सकते है। फॉर्म के लिए खिलाड़ी धनबाद जोन में महेश गोराई 7870400509, झरिया जोन में बीएच खान 9430154918 , मुगमा जोन में धर्मेन्द्र कुमार  9334240350 से संपर्क किया जा सकता है। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 8 मई है।
संघ के महासचिव बिनय कुमार सिंह ने बताया कि हर आयु वर्ग में खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा तथा उन्हें प्रशिक्षित कर अगले वर्ष के लिए जिले की टीम को तैयार किया जाएगा। प्रशिक्षण  पूर्व रणजी एवं दिलीप ट्राफी खिलाड़ियों की देखरेख में होगा।

नौकरी 24 में  विजय झा ने चम्पारण सत्याग्रह पर प्रकाश डाला,सभी छात्रों  से अपील की एक बार और गाँधी को पढ़े।

नौकरी 24 में  विजय झा ने चम्पारण सत्याग्रह पर प्रकाश डाला,सभी छात्रों  से अपील की एक बार और गाँधी को पढ़े।
धनबाद। नौकरी 24 के बच्चों को बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय झा ने 2 घंटे का क्लास दिए। जिसमें गांधीजी के प्रथम   सत्याग्रह अथवा चंपारण सत्याग्रह की पूर्ण महत्वपूर्ण जानकारी दिए l उन्होंने कहा गांधीजी के प्रथम सत्याग्रह का 100 साल पूरे हो गए हैं जो चंपारण में शुरू किया गया था और आज संपूर्ण  देश में शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। कम से कम आज के दौर के सभी बच्चों ,युवाओं को शताब्दी वर्ष मनाने का उद्देश्य जानना जरूरी है ।जिसके लिए 
नौकरी 24 के बच्चों को आज गांधी जी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य बच्चों को बतायाl गांधीजी के अहिंसा से अंग्रेजों को झुकने को मजबूर किया। कैसे किसानों को उनका हक दिलवाया और भी बहुत सी जानकारी बच्चों को दिएl साथ ही उन्होंने कहा आज के दौर में गांधी जी की बातें, सोच विचार धुंधली हो गई है ।जो बहुत दुर्भाग्य की बात है ।अगर आज भी गांधी के पथ पर लोग चलेंगे।  उनकी विचारधारा को मानेगे तो हमारे देश को बदला जा सकता है और लोगों में हीन की भावना खत्म की जा सकती है।
मौके पर 40 छात्र अनवर, बिट्टू, प्रियंका ,स्नेहा ,पूजा ,सीता ,विमल और अन्य मौजूद थे।

Wednesday, May 3, 2017

बलियापुर प्रखंड में लाभुकों के बीच प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस चूल्हा व सिलिंडर का वितरण किया गया।

धनबाद।बलियापुर प्रखण्ड के इंडियन गैस एजेंसी में बलियापुर प्रखण्ड बीस सूत्री अध्यक्ष बिजय रवानी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत पंचायतो के लाभुको के बीच में बिजय रवानी  द्वारा गैस चूल्हा एवं गैस सिलिंडर का वितरण किया गया।वितरण करते समय पूर्वी बलियापुर  के भाजपा मंडल अध्यक्ष आसीस मुखर्जी, गोरांग मंडल , पंचायत के उप मुखिया एवं कई भाजपा  कार्यकर्ता उपस्थित थे।प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जिन लाभुको को गैस कनेक्सन का लाभ प्राप्त हुआ, वे लोग काफी खुश हैं और उत्साहित थे।सभी ने मोदी सरकार को धन्यवाद दिया।
                     

समाधान ने चलाया जागरूकता अभियान,जुट के थैले वितरण कर पॉलीथीन का प्रयोग कम करने का दिया संदेश।

सामाजिक संस्था समाधान के द्वारा बोकारो में 300 जुट के थैलों का वितरण किया  गया। 
धनबाद।समाधान टीम ने बोकारो शहर  के सिटी सेंटर इलाकों में जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें राहगीरों को. जूट का थैला दिया गयाl जागरूकता अभियान चलाने और जूट का थैला लोगों को  देने  का मुख्य उद्देश्य पॉलिथीन के उपयोग को बंद करना थाl पॉलिथीन से हमारे पर्यावरण और वातावरण को काफी नुकसान हो रहा है ।जिसके परिणाम स्वरुप तरह तरह की बीमारियां उत्पन्न हो रही हैl आजकल ज्यादा से ज्यादा बीमारियां गंदगी फैलने के कारण ही हो रही हैl और हमारी एक अच्छी पहल से समाज को स्वच्छ रखा जा सकता है.      
 अगर कोई व्यक्ति बाजार से कोई सामान खरीदता है और उसके पास अगर एक थैला रहता है। तो वह पॉलिथीन का उपयोग कम से कम करेगाl
जुट के बैग, थैला  का उपयोग करने से हमें दोगुना फायदा होगाl पहला हमारा पर्यावरण वातावरण पूरी तरह साफ सुरक्षित रहेगा। दूसरी स्वदेशी लाओ देश बचाओ  के तहत युवाओं को एक अच्छा रोजगार का अवसर मुहैया होगाl


इस कार्यक्रम का संचालन आलोकिक ग्रुप के रितेश भैया के माध्यम से किया गया ।कार्यक्रम में समाधान के 20 वॉलंटियर रविंदर ,अविनाश, प्रियंक, राजा ,सुमित,  बिट्टू व अन्य मौजूद थे।

सीआईएसएफ जवानों के लिए धनबाद कोयलनगर में तनाव प्रबंधन एवं व्यक्तित्व विकास पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।


तनाव प्रबंधन एवं व्यक्तित्व विकास पर कार्यशाला का आयोजन।

धनबाद।केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) के कोयला नगर स्थित मुख्यालय में तनाव प्रबंधन एवं व्यक्तित्व विकास पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीआइएसएफ के डीआइजी यु.के. सरकार ने बताया कि राष्ट्रीय श्रमिक कल्याण शिक्षा बोर्ड द्वारा सीआइएसएफ मुख्यालय सहित सभी क्षेत्र में स्थित सीआइएसएफ युनिट में इसका आयोजन किया गया है। 
कार्यशाला का शुभारंभ आज किया गया। इसका समापन 4 मई को संध्या 4.30 बजे होगा। इसमें सीआइएसएफ बल के सदस्यों को सुव्यवस्थित एवं वैज्ञानिक तरीके से व्यक्तित्व विकास के साथ तनाव से मुक्त रहने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।यु.के सरकार ने बताया कि बल के सदस्य अपने परिजनों से दूर रहकर दिन रात अपने कर्तव्य का पालन करते हैं। ऐसे में तनाव में आना स्वाभाविक है। 
कार्यशाला से बल के सदस्यों तथा उनके परिवार को भी लाभ मिलेगा। तवान मुक्त होकर वे अपने कर्तव्य का बेहतर रूप से पालन कर सकेंगे।यू.के सरकार ने बताया कि सीआइएसएफ बल विगत दो वर्ष से नियमित रूप से योगा क्लास भी करते हैं। जिससे वे तनाव से मुक्त रहते हैं और उनके व्यक्तित्व का विकास होता है। 
कार्यशाला में राष्ट्रीय श्रमिक कल्याण शिक्षा बोर्ड के निदेशक आर.के. गोप बल के सदस्यों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। कार्यशाला में यु.के. सरकार, वरीय कमांडेंट एन. तिर्की, सभी सहायक कमांडेंट, इंसपेक्टर व बल के जवान उपस्थित थे।

-छायाकार संतोष कुमार यादव

-धनबाद से सरताज खान की रिपोर्ट

बीजेपी महिला मोर्चा की सोनी सिंह पीड़िता से मिलने उसके घर भूली पहुँची, मिलकर विस्तार से जानकारी ली।

पीड़ित युवती से मिलने पहुँची महिला मोर्चा बीजेपी की सोनी सिंह उसके घर भूली में।
धनबाद।बीते दिन भूली की नाबालिग लड़की ने भूली थाना प्रभारी पर यौन शौषण का मामला लेकर सिटी एसपी के पास गई थी। सिटी एसपी ने डीएसपी के नेतृत्व में जाँच की टीम बनाई। धीरे धीरे पार्टी के लोग भी पीड़ित महिला से मिलने आ रहे है।
बीजेपी पार्टी की महिला मोर्चा की सोनी सिंह ने मिडिया को बताया महिला के खिलाफ अन्याय को नहीं की जाएगी। पीड़िता को हरहाल में न्याय दिलाया जाएगा।

-छायाकार संतोष कुमार यादव

-धनबाद से सरताज खान की रिपोर्ट

Tuesday, May 2, 2017

डीएमसी वार्ड 19 के खबर का असर देखिए,खबर लगते ही नगर निगम के द्वारा की गई सफाई।

ये तस्वीर देखिये धनबाद नगर निगम  वार्ड no 19 का है। युवा शक्ति दैनिक अखबार और संचार संवाद ने न्यूज़ लगाया था गन्दगी का।रिपोर्टर सरताज खान की रिपोर्ट थी।


दूसरी तस्वीर भी देखिए खबर का असर उस जगह को नगर निगम ने आज साफ कर दिया, अब लगता है स्वच्छ भारत अभियान चल रहा है।दूसरी तस्वीर देख कर साफ पता चल रहा है वो जगह गन्दगी मुक्त हो गया हैं।
-सरताज खान की रिपोर्ट।

भूली थाना प्रभारी अरविंद कुमार पर नाबालिक ने लगाया दुष्कर्म का आरोप,कहा कई बार कर चुका हैं बलात्कार।


 धनबाद।धनबाद के भूली इलाके की रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने भूली के थाना प्रभारी अरविंद कुमार पर बलात्कार करने का आरोप लगाया हैं. पीड़िता कक्षा आठ की छात्रा है.जिसकी उम्र अनुमानित 14 वर्ष बताई जा रही हैं. इस मामले में पीड़िता से पूछताछ की गयी है. इस मामले में धनबाद के सिटी एसपी अंशुमान कुमार ने डीएसपी, लॉ एंड ऑर्डर को जांच का आदेश दिया है और 72 घंटे में रिपोर्ट तलब की है.
मामले को रफा-दफा करने के लिए पीड़िता के परिजनों पर दबाव भी बनाया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, लड़की के मुंहबोले चाचा को फोन कर केस मैनेज करने को कहा जा रहा है.वर्दी का रुतबा दिखाकर भूली थाना प्रभारी ने कई बार नाबालिक के साथ बलात्कार किया।ऐसा कहना हैं पीड़िता का।साथ ही पीड़िता ने यह भी बताया कि उसे डरा धमका कर इस बात को छुपाने को कहा जाता रहा हैं।पीड़िता ने इस मामले को लेकर न्यायालय में अर्जी भी दे चुकी हैं।धनबाद एसएसपी से मिलने पहुँची थी।पर मुलाकात न होने की वजह से सिटी एसपी से ही मिलकर अपनी आप बीती सुनाई और न्याय की गुहार लगाई।सच और झूठ का फैसला अभी होना भले ही बाकी हैं।लेकिन,इस तरह की घटना से एक बात साफ पता चलती हैं कि पुलिस प्रशासन के अधिकारी कही न कही अपनी वर्दी का धौंस दिखाते हैं।गरीब अमीर के इस खेल में आम आदमी की ज़िंदगी पिसती चली जाती हैं।अब देखने वाली बात होगी।कौन सही हैं और कौन गलत?अगर पीड़िता के साथ सही में अन्याय हुआ हैं।तो,क्या गरीब को न्याय मिलेगी?या फिर गरीब की आवाज़ को दबा दिया जाएगा।

बाघमारा एसडीपीओ प्रभात कुमार ने नौकरी 24 के छात्रों को दिए करियर से जुड़ी टिप्स एंड ट्रिक्स कहा हार से घबरायें नहीं सीखें।


लगातर 3 घंटे काउंसेलिंग करते रहें बाघमारा एसडीपीओ प्रभात कुमार 

नौकरी 24 में तैयारी कर रहें समाधान के 60 स्वयंसेवी  का किये काउंसेलिंग में सभी बच्चों ने अपने करिअर से संबंधित सवाल किये । सभी छात्रों का सवाल का उत्तर दिया गय़ा ।
जिंदगी में कामयाबी सिर्फ  तीन कॉन्सेप्ट पर टिकी हैं -कड़ी मेहनत,कड़ी मेहनत और सिर्फ कड़ी मेहनत।
सबसे ज्यादा तादाद में शिक्षक बनने वालों की संख्या देखकर प्रभात कुमार खुश दिखे।प्रभात कुमार एक साल तक फ्रांस में रहें ।लेकीन पुलिस की नौकरी में आना समाज के लिये कुछ करना उनका मकसद रहा हैं ।छात्रों ने पुलिस के कार्यों  से सम्बन्धित कई सवाल किये जिसका उत्तर प्रभात कुमार ने एकदम सटीक दिया ।

नौकरी 24 में  बाघमारा SDPO SP प्रभात कुमार समाधान के बच्चों को 3 घंटे का मोटिवेशनल क्लास दिए ।जिसमें उन्होंने UPSC , JPSC SSC, रेलवे ,बैंक पीओ इत्यादि प्रतियोगिता परीक्षा से जुड़े टिप्स और ट्रिक बताएंl लगभग सभी बच्चों ने भी  SDPO  से सवाल किए और उन्हें संतोषजनक जवाब दिया गया ।जिसके माध्यम से उन्हें पढ़ने में और रुचि बढ़ी।वह और अच्छा कर सकें।मोटिवेशनल क्लास में SDPO सर अपने जीवन के अनुभव और मेहनत की बात को भी विद्यार्थियों के संग साझा किएl उन्होंने बार-बार विद्यार्थियों को बस यही कहा जिंदगी में कभी हार नहीं मानना है। उतार-चढ़ाव आते रहता है ।इनसे आप सीखें घबराएं नहींl जिस काम को कर रहे हैं उसी को फोकस करें अपना एक निर्धारित लक्ष्य बनाएं।



महिलाओं के लिये कई उपयोगी और उनका मनोबल बढ़ाने वाली प्रेणनादायक विचार दिये।
लड़कियों को लड़के से कंधे से कंधे मिला कर चलने की आवश्कता नही हैं।उन्हें पुरष से तुलना करने के भी ज़रूरत नही। वो अपने आप में  विशिष्ठ हैं ।
नौकरी 24 के मिशन को सफल बनाने के लिये प्रभात कुमार राजनीति विज्ञान ,और अर्थशास्त्र पढ़ाने आयेंगे।
उन्होने कई जरूरतमंद  छात्रों की पढ़ाई का खर्च उठाने का प्रस्ताव भी सामने रखें।सुमित ,भोला ,प्रियंक,अभिषेक ,रमण ,रोहित ,सारिक, प्रियंका ,सीता ,स्नेहा ,इत्यादि छात्र गण उपस्तिथ थे।

Monday, May 1, 2017

समाधान शिक्षा दान की नई पाठशाला द्वारा 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली निकाली गई।

14 साल से  कम बच्चों को काम पर ना लगायें

अंकल हमें मज़दूर ना बनायें।
हमें आप पढ़ायें ।

धनबाद।समाधान शिक्षा दान की नई पाठशाला संस्था के द्वारा 1मई 'मजदूर दिवस' के अवसर पर पुराना बाजार ,पानी टंकी, बैंक मोड़ इलाकों में  छाई गद्दा के 100 बच्चों और समाधान के 30 वॉलंटियर के साथ एक जागरूकता रैली निकाली गईl इस जागरुकता रैली में छाई  गद्दा के बच्चे स्वयं जाकर दुकानदारों से  आग्रह किया  "अंकल हमें अभी पढ़ने दो अपने भविष्य के लिए हमें कुछ करने दो"l अभी हमारे अंदर मजदूरी करने की इच्छा नहीं पढ़ने का शौक है आप हमारी मदद कीजिए lमजदूर दिवस के दिन जागरुकता रेली निकालने का मुख्य उद्देश्य बाल श्रम को बंद  करना और बच्चों को उनका हक दिलवाना हैl संस्था के संस्थापक चंदन सिंह और उनके सदस्यों का कहना हैं कि हमारी एक छोटी सी पहल से अगर बच्चों के जीवन में रौनक आती है ।उनका भविष्य उजागर होता है ।तो,हम इस क्षेत्र में हरदम प्रयास करेंगे l ऐसे कार्यक्रम करने से समाज के 14 साल से कम बच्चों को काम पर अपने यहाँ ना रखें ।लोग  इनके शिक्षा के लिये आगे आयें  और हमारे साथ मिलकर बच्चों का भविष्य सवारने में जुड़े l कार्यक्रम में समाधान के 30 वॉलंटियर दीपा सिंह, आपदा परवीन, रविंदर, अविनाश, प्रतीक, अभिषेक, बिट्टू और अन्य मौजूद थे।

रीदम ऑफ लाइफ लेकर आया हैं धनबाद वासियों के लिए योगा वीक्स,1 मई से 7 मई तक लाभ उठा सकते हैं।


""रीदम ऑफ लाइफ लेकर आया योगा वीक्स""

धनबाद।1 से लेकर 7 मई तक योगा वीक्स रीदम ऑफ लाइफ आयोजित किया गया हैं।मिसेस इंडिया फाइनलिस्ट निधि जायसवाल और पहला कदम स्कूल की संचालिका अनिता अग्रवाल द्वारा फीता काट कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ  किया गया।




रीदम ऑफ लाइफ की सीमा चौहान ने मिसेस फोटोजेनिक का खिताब जीतने वाली निधि जायसवाल का स्वागत बुके देकर  किया। सीमा चौहान ने मीडिया को बताया कि धनबाद में पहली बार योगा वीक्स का आयोजन किया गया है।योगा वीक्स के लिए ट्रेनिंग देने के लिए विशेष तौर पर  डॉक्टर पायल राठौर को रायपुर से बुलाया गया।


 धनबाद के लोग पूरा लाभ उठा सके।इसके लिए यह कार्यक्रम रखा गया हैं।मिसेस इंडिया फोटोजेनिक का खिताब जीतने वाली निधि जायसवाल ने भी योगा वीक्स का पूरा लाभ उठाया। उन्होंने ने भी बारीकी से डॉक्टर पायल राठौर से योगा की जानकारी ली।मीडिया को बताया योगा करना उन्हें भी बहुत पसंद है।धनबाद के लोग से अपील कर कहा कि  आप के शहर में योगा वीक्स का आयोजन किया गया ।आप लोग भी पूरा लाभ उठायें।
इस आयोजन   को सफल बनाने में  संजीत मंडल, विशाखा राठौर, मल्टी केअर मेडिक सोलुशन झरिया के हेल्प ग्रुप प्रगति कला मंच सहित अन्य सबों का बहुत योगदान है।
योगा वीक्स में सब के लिए अलग इंतेजाम किया गया। बच्चों के लिए भी योगा वीक्स का आयोजन किया गया है।योगा का मुख्य उद्देश्य है थेरोपेथीक योगा जिसका लाभ धनबाद की जनता उठाये।योगा वीक्स गुजराती स्कूल कर्बला रोड़ में आयोजित होगा।इस कार्यक्रम में  नर्मिता परमार का  भी बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा हैं।


                 -धनबाद से सरताज खान की रिपोर्ट
                        -छाया कार संतोष कुमार
                                   -संपादन युधिष्ठिर महतो

मिसेस इंडिया फाइनलिस्ट निधि जायसवाल ने पहला कदम स्कूल की सदस्यता ग्रहण की।

मिसेस इंडिया फाइनलिस्ट निधि जायसवाल ने पहला कदम स्कूल की सदस्यता ग्रहण की।

धनबाद ।पहला कदम स्कूल के खुशी की बात निधि जायसवाल ने  दिव्यांग बच्चों के स्कूल पहला कदम से जुड़ी।पहला कदम के दिव्यांग बच्चों को खुशी मिलती हैं।जब इस तरह के लोगों का साथ समाज से मिलता हैं। निधि जायसवाल ने कहा कि इन दिव्यांग बच्चों के लिए हमलोग नही करेंगे।तो कौन करेगा?निधि ने स्कूल संचालिका अनिता अग्रवाल को धन्यवाद दिया और कहा कि मुझे इनकी सेवा करने का मौका दिया।यह मेरे लिए गर्व की बात हैं। निधि ने समाज के लोगो को मीडिया के माध्यम से यह अपील की हैं कि दिव्यांग बच्चों के लिए यथासंभव सहयोग करो।तभी हमारे समाज का विकास होगा।साथ ही ये बच्चें भी आगे बढ़ सकेंगे।

                         -छायाकार संतोष कुमार यादव।
                   - सरताज खान की रिपोर्ट।
                          -संपादन युधिष्ठिर महतो के द्वारा।

Sunday, April 30, 2017

झरिया के चिल्ड्रेन पार्क में समाधान द्वारा बच्चो के बीच कुश्ती कबड्डी और अन्य प्रतियोगिता आयोजित की गई।


धनबाद।झरिया के चिल्ड्रेन पार्क में समाधान द्वारा बच्चो के बीच कुश्ती कबड्डी और अन्य प्रतियोगिता आयोजित की गईं। जिसमे 15 किलो से 40 किलो के वजन के बीच के पहलवानो ने भाग लिया।
फूल और 200 खिलाड़ियों ने अलग अलग खेलों में भाग लिया कबड्डी कुश्ती 100 मीटर की दौड़ 400 मीटर की दौड़, खो खो इत्यादि खेलों का आयोजन किया गया। जिस में जीते हुए प्रतिभागी को समाजसेवी सुमित सन्डिल्य  और रोशनी परवीन के द्वारा सम्मानित किया गया है। इतना ही नहीं सभी बच्चों ने बहुत अच्छी तरीके से सभी खेलों में भाग लिया है ।
इन बच्चों ने अलग सा उत्साह अलग सा जोश   देखने को मिला कुश्ती एवम अन्य खेलों  में जीतने वाले बच्चों का नाम रोहित जीतू बंटी तेजस अनिल मोहन रमजान रिहान इत्यादि हैं।

जलसंयंत्र केंद्र में विद्युत सब स्टेशन के ट्रांसफार्मर में तकनीकी गड़बड़ी के कारण बिजली आपूर्ति ठप हुई।

धनबाद।जामाडोबा जलसंयंत्र केंद्र में बिजली आपूर्ति करनेवाले जामाडोबा चार नंबर विद्युत सब स्टेशन के ट्रांसफॉर्मर में तकनीकी गड़बड़ी के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शनिवार को आपूर्ति नहीं हो सकी। केंद्र के फिल्टर प्लांट में दामोदर नदी के पानी का भंडारण नहीं हो सका। हालांकि शाम को बिजली आपूर्ति होने पर जल भंडारण हुआ। शनिवार को झरिया व आसपास के क्षेत्रों में माडा जलसंयंत्र से जलापूर्ति नहीं हो सकी। लाखों लोगों में पानी के लिए हाहाकार मचा रहा। एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि संयंत्र में बिजली की आपूर्ति सब स्टेशन से होती है। शुक्रवार की शाम ट्रांसफॉर्मर में तकनीकी गड़बड़ी आ गई। गड़बड़ी को दूर करने लोयाबाद एमआरटी के कर्मी आए। बावजूद गड़बड़ी का पता नहीं चल सका। शनिवार को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत विद्युत आपूर्ति कराई गई। बिजली बहाल होने के बाद जामाडोबा जल संयंत्र में शाम से जल भंडारण शुरू हो सका। जामाडोबा जल संयंत्र के जलकार्य अधीक्षक श्रवण कुमार ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर में गड़बड़ी के कारण 12 व नौ एमजीडी फिल्टर प्लांट में पानी का भंडारण नहीं हो सका था। झरिया कोयलांचल में इससे शनिवार को पानी की आपूर्ति बाधित हुई। शनिवार को जेई संतोष कुमार ने टीम के साथ वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आपूर्ति कराई। देर रात या सुबह जलापूर्ति हो सकेगी। इधर दिनभर पानी नहीं मिलने से लोगों में हाहाकार मचा रहा। कोयरीबांध के मनोज साव का कहना है कि बिजली विभाग गर्मी को ध्यान में रख जल संयंत्र में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था दुरुस्त करे।
राजबाड़ी रॉड में पिछले कई माह से पानी की सप्लाई  अनियमित्त मोहल्ला वाशी आज पानी के लिये सड़कों पर बाल्टी देकची ले कर इधर उधर भटक रहे है ।

-धनबाद से सरताज खान की रिपोर्ट

पंचायत बचाव संघर्ष समिति द्वारा बैठक कर आन्दोलन की रूपरेखा को लेकर चर्चा की गई।

धनबाद।डीगवाडीह डुमारीया टांड बस्ती मे पंचायत बचाव संघर्ष समिति की बैठक मे आगामी 15 मई से 30 मई तक का अंदोलन की  रूप रेखा पर चर्चा हुई।
बैठक मे मुख्य रूप से पुर्व मंत्री मथुरा प्रसाद महतो, पुर्व विधायक आंनद महतो, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य शमशेर आलम, जेवीएम नेता योगेन्द्र यादव, सरोज कुमार सिंह  विनोद पासवान , एमसीसी नेता आशोक महतो, किशोर कुमार, प्रदीप रवानी, रातन दास, इस्लाम अंसारी, देबु दा, आशोक सिंह, गणेश केशरी, सहित भारी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित थे।

सड़कों पर बिखरे कचड़े से परेशान हैं लोग,आस पास के रहने वालों को भी हो रही हैं तकलीफ।

स्वच्छ भारत अभियान का पोल खोल रहा हैं वार्ड 19 की गंदगी का माहौल,जो सड़क पर ही फैली दिख रही है।

धनबाद शहर के बीचों बीच वार्ड नंबर 19 का एक ऐसा हिस्सा है। जो पूरी तरह गन्दगी से भरा हुआ वार्ड है।धनबाद के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल धनबाद को स्वच्छ बनाने के लिए कई स्किम चला रहे है ।उसके बावजूद वार्ड 19 में इतनी गन्दगी है ।यह देख कर ऐसा लगता है कि ये वार्ड गंदगी के लिए है।नगर निगम ने तो वादे बहुत किये।लेकिन कोई भी असर वार्ड नंबर 19 में नजर नही आ रही है। पार्षद भी कोई ध्यान नहीं देते है।कोई भी देखने तक नही आते है ।पर,वार्ड 19 को कब तक नजर अंदाज किया जायेगा ।वार्ड 19 की गन्दगी को साफ करने के लिए नगर निगम और पार्षद को जल्द से काम करवाना होगा।जब युवा शक्ति के रिपोटर वहाँ के लोगों से पूछें कि ये गन्दगी कितने दिन से पड़ी है।तो वार्ड 19 के रहने वाले  इकराम कुरेशी ने बताया तकरीबन 1 महिने से यही माहौल बना हुआ हैं।उन्होंने बताया बहुत तकलीफ हो रही है। यहाँ पर रहने से मेरा घर तक कचड़ा के संपर्क में आ गया हैं।जिसके कारण हमारे घर मे रहना मुश्किल हो गया।कब साफ होगा पता नही है।गन्दगी के कारण रहना मुश्किल हो गया।देखते हैं वार्ड 19 का कचड़ा कब साफ होता है।इस तरह ही अगर रहा तो कई बीमारी भी फैल सकती हैं।जिसकी चपैट में आम जनता ही आएगी।साथ धनबाद के माथे से गंदगी का दाग नही धूल सकेगा।

-नबाद से सरताज खान की रिपोर्ट

Saturday, April 29, 2017

श्रेष्ठ नेत्र चिकित्सालय द्वारा भूली एमपीआई हॉल में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया।

"श्रेष्ठ नेत्र चिकित्सालय द्वारा भूली एमपीआई हॉल में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया"

धनबाद के प्रतिष्ठित  नेत्र चिकित्सालय के द्वारा भूली एमपीआई हॉल में मुफ्त नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया।नेत्र जाँच शिविर में 119 मरीजों की आँखों का जाँच किया गया।जिसमें से 10 मोतियाबिंद के मरीज पायें गए।इस जाँच शिविर में अमन,शिल्पा, उर्मिला मुख्य रूप से मौजूद थे।जो भी मरीज मोतियाबिंद के पायें गयें।उन्हें अस्पताल इलाज के लिए और शेष मरीजों को डॉक्टर परामर्श के लिए बुलाया गया हैं।
-धनबाद से युधिष्ठिर महतो की रिपोर्ट।

साप्ताहिक जाँच परीक्षा सह खेल खुद प्रतियोगिता में बच्चों ने भाग लिया।

धनबाद रेलवे स्टेशन स्थित छाई गद्दा में प्रत्येक शनिवार की तरह इस शनिवार भी शाम 5:00 बजे साप्ताहिक जांच परीक्षा और खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छाई गद्दा के सभी बच्चों ने भाग लियाl प्रथम ,द्वितीय और तृतीय आने वाले बच्चों को अतिथियों के द्वारा पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया l मौके पर आए मुख्य अतिथि के रुप में  बैंक मोड़ धनसार के पार्षद अनामिका सिंह और विशिष्ट अतिथि बिल्डर रमा सिन्हा ,डॉक्टर वीएसपी प्रसाद  छाई गद्दा पहुंचे  और सभी बच्चों के बीच चॉकलेट, बिस्किट का वितरण कियाl  उन्होंने समाधान के सभी सदस्यों का धन्यवाद देते हुए कहा कि आपके माध्यम से ऐसे सामाजिक और नेक कार्य में शरीक होने का मुझे मौका मिला l मैं इन बच्चों के  भविष्य लिए कुछ कर सकूं यह मेरा सौभाग्य होगाl समाधान के कार्यकर्ताओं की लगन और मेहनत देखकर काफी खुशी हुई इनकी एक अच्छी पहल से  बच्चों में काफी बदलाव आया है समाधान ने ऐसे बच्चों को पढ़ाने का बीड़ा उठाया है जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है जो सिर्फ पैसों की वजह से पढ़ नहीं पाते हैं जो इन के माध्यम से शिक्षित हो रहे हैं यह खुद में गर्व की बात है l मौके पर समाधान के 30 वॉलंटियर  दीपा सिंह , रोशनी नेहा ,चंदा,विकास, ,रविंद्र ,विवेक ,उमेश ,रमन ,अभिषेक ,प्रतीक अन्य मौजूद थे।


Friday, April 28, 2017

शिक्षा व्यापारियों के खिलाफ अनशन का पाँचवा दिन,बच्ची की हालत बिगड़ी पर जिला प्रशासन को कोई चिंता नहीं।

निजी स्कूल की मनमानी के खिलाफ पाँचवा दिन,अनशन पर बैठे रंजीत सिंह परमार को मिला पवन झा और अध्वक्ताओं का भी समर्थन।
निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अनशन पर  बैठे  झारखण्ड अस्मिता जागृति मंच के अध्यक्ष रंजीत सिंह परमार  को जनता दल सेक्युलर पार्टी के झारखण्ड प्रभारी पवन झा और धनबाद के अधिवक्ता का भी समर्थन मिला।अनशन पर बैठी शीतल कुमारी की हालत  गंभीर होने के बावजूद शिक्षा पदाधिकारी व जिला प्रशासन कोई खास कदम अब तक नहीं ली हैं। धनबाद निजी स्कूल के मनमानी के खिलाफ रणजीत सिंह परमार के साथ साथ अनशन पर बैठी शीतल कुमारी की उम्र महज 14 वर्ष हैं। शीतल कुमारी एक छोटी सी बच्ची हैं। आज उसकी तबीयत खराब हो रही है।अगर ऐसा ही हाल रहा तो  बच्ची की तबीयत और भी खराब हो जायेगी। जिला प्रशासन की ओर से अभी तक कोई नही पहुँचा।यह देखने की बात है कि यह बच्ची का अनशन उसकी जान का दुश्मन ना बन जाये। उस बच्ची का हाल लेने पहुँचे जनता दल सेक्युलर  पार्टी के प्रभारी पवन झा ने उस लड़की का हाल देख कर तुरंत धनबाद डीसी से मिलने गए।डॉक्टर ने बच्ची की हालत काफी खराब बताई।साथ ही तुरंत इलाज के लिए सलाह दी।पर,रंजीत सिंह परमार ने कहा जब तक हमारी माँगों को पूरी नहीं की जाएगी।आंदोलन जारी रहेगा।चाहे हमारी जान ही क्यों नहीं चली जायें।

-धनबाद से सरताज खान की रिपोर्ट

-छायाकार संतोष कुमार