Our social:

Latest Post

Showing posts with label भोजपुरी फिल्म संगीत. Show all posts
Showing posts with label भोजपुरी फिल्म संगीत. Show all posts

Sunday, May 21, 2017

भोजपुरी फिल्म हाई फाई लैला देहाती छैला का ट्रेलर यूट्यूब पर किया गया रिलीज़,फिल्म अगले महीने होगी सिनेमाघरों में प्रदर्शित.


Minz Film Production के बैनर तले और Equation films के साथ निर्माता राकेश कुमार गुप्ता और निर्देशक अरविन्द मिंज अपनी आगामी भोजपुरी फिल्म हाई फाई लैला देहाती छैला दर्शकों के लिए लेकर आ रहे हैं.यह फिल्म अरविन्द की तीसरी फिल्म हैं.इससे पहले भी दो फिल्मे बना चुके हैं.एक नागपुरी और एक हिंदी फिल्म.साथ ही नागपुरी एल्बम भी एक बना चुके हैं.इस फिल्म की कहानी को अमित कुमार महतो ने लिखा हैं.फिल्म का एक्शन प्रिंस मिश्र एंड टीम के द्वारा किया गया हैं.



फिल्म में जो भी कलाकारों ने काम किया हैं.सभी झारखण्ड,बिहार,यूपी और पश्चिम बंगाल के कलाकार हैं.अभिनेता के रूप में इस फिल्म में शिवा सोनकार ने काम किया हैं.जो रांची के ही रहने वाले हैं.अभिनेत्री के  रूप में बोकारो की रहने वाली जया पाण्डेय ने काम किया हैं.इसके अलावे छाया सिंह जो बिहार सासाराम की रहने वाली हैं.इन्होने भी इस फिल्म में काम किया हैं.




इस फिल्म के आइटम सोंग्स में मुस्कान और रिया ने अभिनय किया हैं.जो रांची की ही रहने वाली हैं.मुख्या विलन के रूप में कैलाश जैक्सन और अनिल सिकेदार ने काम किया हैं.फिल्म के गीतों को ज्योति साहू,रिदिमा,माहि और फैशन राज ने अपनी आवाज़ दी हैं.साथ गीतों को माहि और फैशन राज ने लिखा हैं.फिल्म का ट्रेलर आप निचे की विडियो को क्लिक कर देख सकते हैं.



Thursday, April 20, 2017

Maatr Official Trailer | Ashtar Sayed | RAVEENA TANDON | Releasing 21st April 2017

Presenting the Official Trailer of "Maatr" The film is an upcoming Indian revenge thriller, written by Michael Pellico and directed by Ashtar Sayed releasing on 21st April 2017.

Starring- Raveena Tandon, Alisha Khan, Madhur Mittal, Divya Jagdale, Anurag Arora, Rushad Rana, Saleem Khan, Shalee Goel
Produced by- Anjum Rizvi, Manoj Adhikari, Innama Sayed
Edited by: Manoj Magar
Director of Photography: Hari K. Vedantam
Executive Producers: Michael Pellico, Stephen Pellico
Associate Producers: Sanjay Adhikari, Yaniv Rokah, Ashraf Ali shah
Line Producer- Shailender Kaushik
Lyrics: Swanand Kirkire, S.K. Khalish,
Music: Fuzon
Background Score: Uttkarsh Dhotekar
Sound -Hemant Rao
Dialogues- Mishka singh
Action - Vikram Dahiya

Saturday, April 1, 2017

फरहान अख्तर रविकिशन और मनोज तिवारी एक साथ लखनऊ सेंट्रल में दिखेंगे

निर्देशक निखिल आडवाणी की फ़िल्म लखनऊ सेंट्रल में फरहान अख्तर के साथ भोजपुरी के लोकप्रिय अभिनेता मनोज तिवारी और रविकिशन एक साथ नज़र आने वाले हैं।इस फ़िल्म में ये कैमियो रोल में अपने अभिनय का जलवा दिखाएंगे।मुख्य भूमिका में फरहान अख्तर रहेंगे।लेकिन,तीनो की तिगड़ी से फ़िल्म में काफी मज़ा जरूर आएगा।इस फ़िल्म के लिए मनोज तिवारी और रवि किशन को मनाने में निखिल आडवाणी को काफी मसक्कत करनी पड़ी।फ़िल्म 15 सितंबर तक इसी साल रिलीज होगी।

Monday, March 20, 2017

भोजपुरी फिल्म दारू बहुत जल्द होगी सिनेमाघरों में रिलीज़

वनवासी फिल्म एंटरटेनमेंट एन्ड म्यूजिक के बैनर तले बिहार में शराब बंदी के समर्थन में बनी भोजपुरी फिल्म दारू बहुत जल्द ही सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।फिल्म के निर्माता लेखक निर्देशक व् अभिनेता संतोष कुमार ने खुल कर बताया कि यह फिल्म पूर्ण रूप से बिहार में शराब बंदी का समर्थन करती हैं।शराब ही एक नशा हैं।जिससे आम आदमी ज़्यादा ग्रस्त हैं।शराब के कारण घर परिवार और खुद की ज़िन्दगी बर्बाद हो जाती हैं।शहर और गाँव हर जगह शराब के लत से लोगों की ज़िन्दगी बर्बाद हो रही हैं।फिल्म की कहानी भी इसी तरह आम आदमी से जुडी हुई हैं।फिल्म में दो दोस्तों के इर्द गिर्द उनके परिवार में हो रही परेशानियों को दिखाया गया हैं।कैसे घर में शराबी होने से घर परिवार बर्बाद होता हैं?इसी मुद्दे को ज़्यादा केंद्रित किया गया हैं।इसके साथ ही फिल्म महिलाओं के साथ हो रहे घरेलू हिंसा को प्रदर्शित करती हैं।अकसर घरों में शराबी पति अपनी पत्नियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं।इस प्रकार इस फिल्म के माध्यम से महिलाओं के प्रति हो रहे अत्याचार को भी प्रदर्शित करता हैं।एक शब्दों में कहें तो भोजपुरी फिल्म पूर्ण तरह से लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बनी हैं।बाकी इस चीज को समझने के लिए लोगों को यह फिल्म एक बार देखनी पड़ेगी।फिल्म संतोष कुमार के अलावे बबली,जितेंद्र यादव, वागेन्द्र, शिव कुमार,अजीत, रोहित,मोनिका,मिथिलेश ने अभिनय किया हैं।इस फिल्म के गीत बिजेंद्र जख्मी ने लिखा हैं।संगीत दिया हैं तनहा पप्पू बाबा ने,स्वर दिया हैं स्वाति पांडेय,नेहा गुप्ता व् प्रमोद शर्मा ने।इस फिल्म का छायांकन संतोष सावन,संकलन सन्नी सिन्हा और नृत्य प्रीतम अधिकारी के द्वारा किया गया हैं।

Saturday, February 4, 2017

यूट्यूब पर भोजपुरी फिल्म ''कइसे कही तोहरा से आई लव यू"का ट्रैलर रिलीज़ किया गया


भोजपुरी फिल्म ""कईसे कही तोहरा से आई लव यू"" का ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज़ किया गया

कोशी इंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म कईसे कही तोहरा से आई लव यू का ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज़ किया गया।इस फिल्म के निर्माता व् निर्देशक गुलशन कुमार है।
गुलशन कुमार ने इस फिल्म में लव स्टोरी के साथ साथ परिवारिक तड़का भी लगाया है । इस फिल्म के सभी गाने बहुत ही मधुर हैं।  फिल्म में मुख्य कलाकार के रूप में प्रणव मिश्रा ,सपना सिंह हैं।फिल्म की पठकथा और संगीत को खुद गुलशन कुमार ने तैयार किया हैं।
बहुत जल्द ही यह फिल्म नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।