Our social:

Latest Post

Showing posts with label नॉलेज अप्डेट्स. Show all posts
Showing posts with label नॉलेज अप्डेट्स. Show all posts

Saturday, May 20, 2017

भारत के टॉप 10 एनकाउंटर स्पेशलिस्ट जिनके चर्चे पुलिस डिपार्टमेंट में खूब हैं.




दोस्तों,फिल्मों में अक्सर आपने अपने चहेते फ़िल्मी स्टार को एक्शन करते देखा होगा.पुलिस ऑफिसर के किरदार में तो एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के तौर पर दर्शक और भी कुश हो जाते हैं.लेकिन भारत के कुछ ऐसे भी पुलिस ऑफिसर हैं.जिनके नाम के चर्चे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में पुरे पुलिस डिपार्टमेंट में हैं.अपराधी इनके नाम से ही खौफ खाते हैं.किसी ने अब तक साठ तो किसी ने अर्धशतक पूरा किया हैं.हर जगह जहाँ भी ये एनकाउंटर स्पेशलिस्ट जाते हैं.वहां से जुर्म और जुर्म करने वाले का सफाया हो जाता हैं.
पूरी विडियो देखें.

Tuesday, April 25, 2017

रहस्मय तरीके से जी रहें हैं अपनी ज़िंदगी राजकुमार और राजकुमारी।

दिल्‍ली के सरदार पटेल मार्ग स्थित रिज में पहाडी पर स्थित है एक महल, जहां जाने की इजाजत किसी को नहीं है । उस महल तक पहुंचने के एक मात्र रास्‍ते पर लगा है लोहे का ग्रिल, जिस पर हल्की-सी आहट होते ही कई कुत्‍ते भौंकना  शुरु कर देते हैं । चारों ओर कंटीली तार के बाड़े से घिरे उस महल के प्रवेश द्वार पर लगे पत्थर पर लिखा है, 'रूलर्स ऑफ अवध: 'प्रिंसेस विलायत महल'...
जी हां, आपको आश्चर्य होगा, लेकिन नवाब वाजिद अली शाह के वंश की आखिरी निशानी अवध के राजकुमार रियाज व राजकुमारी सकीना दशकों से दिल्‍ली के सरदार पटेल मार्ग के रिज एरिया में स्थित मालचा महल में रह रहे हैं। मालचा महल को बिस्‍तदारी महल भी कहा जाता है। यह उनका एक ऐसा द्वीप है, जहां बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं हैं । पास ही स्थित इसरो के केंद्र से उन्‍हें पानी तो मिल जाता है, लेकिन उनके खाने का इंतजाम... आज भी एक रहस्य जैसा ही है...

नवाब वाजिद अली शाह के वंशज हैं रियाज व सकीना
औपनिवेशिक शासक काल का अवध, आज का लखनऊ है । अवध के आखिरी शासक नवाब वाजिद अली शाह काफी रंगीन मिजाज बादशाह थे। उनके हरम में कई रानियां थी, लेकिन उनकी सबसे चहेती रानी का नाम हजरत महल था । वाजिद अली शाह को अंग्रेजों ने 1856 में कलकत्‍ता में नज़रबंद कर दिया था । उस दौरान हजरत महल ने लखनऊ की सत्‍ता पाने की काफी कोशिश की थी । उन्होंने अंग्रेजों को अपने नाबालिग बेटे बिरजिस कदर को गद्दी सौंपने को कहा था । हजरत महल के अनुरोध को अंग्रेजों ने ठुकरा दिया था । बिरजिस के जीवन पर भी खतरा मंडरा रहा था । इसलिए हजरत महल अपने बेटे बिरजिस कदर के साथ छिपते-छिपाते नेपाल भाग गई । बाद में वह कभी हिंदुस्‍तान नहीं लौट सकी । मां-बेटे की मौत नेपाल में ही हो गई । वाजिद अली शाह के अन्‍य बेगम व उनके बच्‍चे बच्चे बच गए थे, जिसमें से एक बेटे की शादी बेगम विलायत महल से हुई थी । रियाज व सकीना इसी विलायत महल के बच्‍चे हैं ।

विलायत महल, रियाज और सकीना
अपना गुजारा चलाने के लिए विलायत महल के पति सरकारी मुलाजिम बन गए । पति की मौत के बाद विलायत महल ने अंग्रेजों से लखनऊ की रियासत में हिस्‍सेदारी मांगी, लेकिन अंग्रेजों ने उन्‍हें मना कर दिया । सन 1947 में देश आजाद हो गया । आजाद भारत के गृहमंत्री सरदार वल्‍लभ भाई पटेल की कोशिशों से देश की 565 रियासतों का भारत गणराज्‍य में विलय हो गया ।  लेकिन रियासतों के राजा, रानी, नवाब आदि को अंग्रेजी शासन काल की ही तरह पेंशन की सुविधा मिलती रही । बेगम विलायत महल को 500 रुपए प्रति माह पेंशन मिलता था । मालचा महल में रहने वाले राजकुमार रियाज व व राजकुमारी सकीना इसी विलायत महल के बच्चे हैं।

पेंशन खत्‍म होने पर, नई दिल्‍ली स्‍टेशन पर डाला डेरा
जब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री बनी तो उन्‍होंने सारे राजे-महाराजे की पेंशन सहित सभी तरह की सुविधाएं समाप्‍त कर दीं । जो राजे-महाराजे शक्तिशाली थे वे राजनीति के मैदान में उतर पड़े और जो कमजोर थे उनकी दशा दयनीय हो गई । विलायत महल के दो छोटे बच्‍चे थे और वह मजबूत भी नहीं थी इसलिए उनके साथ संकट उत्‍पन्‍न हो गया । कोई उपाय न देखकर विलायत महल ने सन 1975 में अपने दोनों बच्‍चे रियाज व सकीना सहित , 12 कुत्‍तों और और पांच नौकरों के साथ लखनऊ से दिल्‍ली की ओर रुख किया और यहां के नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन के एक प्‍लेटफॉर्म पर डेरा डाल दिया । बाद में वह अपने कुनबे के साथ प्‍लेटफॉर्म से उठकर वीआईपी वेटिंग लांज पहुंची और वहां कब्‍जा कर लिया।

विलायत महल अपने कुनबे के साथ नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन पर करीब नौ वर्ष तक रहीं, जिसमें से लगातार तीन वर्ष धरना देकर अपने अपने अधिकार की मांग करती रहीं । उनके धरने की खबर तत्‍कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कानों तक पहुंची । जिस वर्ष इंदिरा गांधी की हत्‍या हुई उसी वर्ष इंदिरा गांधी विलायत महल व उनके बच्‍चों के हालात का जायजा लेने नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन पहुंची ।  इंदिरा गांधी को देखते ही विलायत महल फट पड़ी । किसी तरह उन्‍हें शांत किया गया । इंदिरा गांधी ने उन्‍हें कहीं और रहने के लिए ठिकाना उपलब्‍ध कराने का वचन दिया । विलायत महल की मांग थी कि उन्हें रहने के लिए ऐसी जगह मुहैया कराई जाए, जहां आम आदमी उनकी जिंदगी में ताक-झांक न कर सके । जगह की तलाश खत्म हुई सरदार पटेल मार्ग स्थित सेंट्रल रिज एरिया में।

सेंट्रल रिज एरिया में मालचा महल स्थित है, जो ऊंची पहाड़ी पर तो स्थित है ही, जंगल से भी घिरा है ।  यह एक अनजान स्‍मारक है, जहां के बारे में आज भी दिल्‍ली के अधिकांश निवासी नहीं जानते हैं । जानकारी के मुताबिक इंदिरा गांधी की मौत के बाद वर्ष 1985 में उनके बेटे व तत्‍कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने विलायत महल को मालचा महल में रहने के लिए स्‍वीकृति पत्र प्रदान किया था, जिसमें उन्हें नवाब वाजिद अली शाह का वंशज बताया गया था।



मालचा महल में विलायत महल ने की थी आत्‍महत्‍या

करीब 700 वर्ष पुराने लाल-भूरे पत्‍थर से निर्मित मालचा महल को फिरोजशाह तुगलक के शिकारगाह के रूप में जाना जाता है । इस महल में 20 दरवाजे हैं, जिसकी वजह से इसे 'बिस्‍तदरी महल'  भी कहा जाता है ।  लेकिन इसके एक भी दरवाजे पर किवाड़ नहीं लगा है । 10 सितंबर 1993 में दोपहर 2.40 बजे बेगम विलायत महल ने आत्‍महत्‍यार कर ली थी। कहा जाता है कि वह अपने जीवन के अकेलेपन से ऊब गई थी और अपने हीरे की अंगूठी को तोड़कर खा लिया था, जिससे उनकी मौत हो गई । मां की मौत के बाद से रियाज व सकीना बिल्‍कुल अकेले हैं।


वर्तमान में राजकुमार व राजकुमारी की दुनिया

राजकुमार रियाज व राजकुमारी सकीना की उम्र 50 वर्ष से अधिक है । बाहरी दुनिया से दोनों का कोई संपर्क नहीं है । मालचा महल में न तो बिजली कनेशन है और न ही पानी की पाइप लाइन, लेकिन एमटीएनएल का टेलीफोन कनेक्‍शन उन्होंने जरूर ले रखा है । एमटीएनएल के लाइन मैन महेन्द्र के अनुसार, दोनों की दुनिया बड़ी रहस्यमयी है । फोन खराब हो जाए तो फोन को बाड़े के अंदर से ही सरका देते हैं, लेकिन हमें अंदर नहीं आने देते । उनकी हालत खास्‍ता है । ढंग के कपड़े भी उनके शरीर पर नहीं होता, लेकिन राजकुमार के पास रिवाल्‍वर जरूर है । उसके पास एक टूटी साइकिल भी है । वह खुद के लिए राशन लाने और अपने कुत्‍तों के लिए मीट लाने के लिए लुंगी व शर्ट पहने बाहर निकलता है और किसी द्वारा कुछ पूछने की कोशिश करने पर रिवाल्‍वर तान देता है । गेट पर आहट होते ही उसके कुत्‍ते भौंकने लगते हैं । अब तो कुत्‍ते भी शायद एक या दो ही बचे हैं । राजकुमार रियाज की अंग्रेजी बहुत अच्‍छी है । उसने विदेश से पढ़ाई की है।


आज भी बरकरार है अकड़

मालचा महल के पास ही अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र(इसरो) का दफ्तर है । इसरो दफ्तर की दीवार के पास और बाड़े के अंदर एक पानी की टंकी लगी है । इसरो से एक पानी की पाइप लाइन निकली है, जो उस टंकी से जुड़ी है । इसरो के एक कर्मचारी ने बताया कि दिन में एक बार टंकी भर देते हैं । राजकुमार बाल्‍टी से उससे पानी निकाल-निकाल कर पानी अंदर ले जाता है। आज भी रियाज की अकड़ पहले वाले राजकुमार की तरह है । वह हिंदी की बजाय फर्राटेदार अंग्रेजी में बात करना पसंद करता है । वह चाहता है कि लोग उससे 'हुजूर' कह कर बोलें और अदब से पेश आएं । राजकुमारी भी अकड़ में रहती है, लेकिन वह कभी बाहर नहीं निकलती ।

Thursday, April 20, 2017

BASIC COMPUTER KNOWLEDGE IN HINDI MUST WATCH


THIS VIDEO POST FOR BASIC COMPUTER KNOWLEDGE
THIS VIDEO POST FOR BASIC COMPUTER KNOWLEDGE
THIS VIDEO POST FOR BASIC COMPUTER KNOWLEDGE

Monday, April 17, 2017

We the Nation | Bold and Straight-forward | Dr Kumar Vishwas | HD

Dr Kumar Vishwas comes out with a strong statement on the issue of Nationalism, Kashmir and India as a nation. This is in the backdrop of the recent attack on CRPF Jawans in Kashmir as well as Pakistan's take on Kulbhushan Jadhav and India's silence on these issues. This is also a blunt attack on blind faith of Indians on their political leader.दोस्तों इस विडियो को ज़्यादा से ज्यादा शेयर करें.

रातो रात चेहरे को चमका देगा ये फेस पैक/ Face pack for fair and clean face.

हल्दी के फेस पैक से चेहरे को कैसे चमकाये।

रातो रात चेहरे को चमका देगा ये फेस पैक/ Face pack for fair and clean face.

 

Tuesday, April 11, 2017

पढ़ने के लिए चाहिए निजी स्कूल कॉलेज और नौकरी सरकारी,आखिर ऐसा क्यों?जानिए जरूर इस शिक्षा व्यवस्था को।

सरकारी विद्यालय देश के हर राज्य और ज़िला में हैं।साथ ही इसकी स्तिथि क्या हैं?इस बात से भी सभी अवगत हैं।भले ही गरीब बच्चों को शिक्षा तो मिल जाती हैं।पर,शिक्षा व्यवस्था का क्या हाल हैं?यह भी किसी से छुपी नहीं हैं।किसी भी विद्यालय को ले ले।सभी में कुछ न कुछ कमियों की भरमार हैं।खाने के लिए खिचड़ी,पढ़ने के लिए किताबें, बैठने के लिए टेबल आदि सुविधाएं धीरे-धीरे मिल रही हैं।पर,शिक्षा व्यवस्था पर कोई खास असरदार बदलाव देखने को नहीं मिल पा रहा हैं।शिक्षकों की कमी भी हर विद्यालय में खलती हैं।यूँ कहे कि जब कोई पढ़ना चाहता हैं।तो,निजी स्कूल कॉलेज की ख्वाहिश रखता हैं।लेकिन,जब कोई नौकरी की इच्छा रखता हैं।तो,सरकारी नौकरी के लिए ज़्यादा प्रयास करता हैं।इसी बात से समझ में आता हैं कि निजी स्कूल और सरकारी स्कूल में क्या अंतर हैं?साथ ही यह भी पता चलता हैं कि सरकारी नौकरी और निजी नौकरी में क्या अंतर हैं?
अगर सरकारी और निजी स्कूलों की बात करें।तो,सरकारी स्कूल से मुफ्त में बहुत कुछ मिलता हैं।परंतु,सही शिक्षा नहीं मिलती हैं।इसी तरह सरकारी और निजी नौकरी की बात करें।तो,निजी नौकरी में सुविधा कम मेहनत ज़्यादा हैं।जबकि,सरकारी नौकरी में मेहनत कम सुविधा ज़्यादा हैं।हमारे भारत देश में इस प्रकार की मानसिकता बहुत पुरानी हैं।सरकार कई बदलाव लाती हैं और लाना चाहती भी हैं।पर,हर विभाग में कोई न कोई कमी हैं।
वर्तमान में निजी स्कूलों की संख्या में इज़ाफ़ा हुआ हैं ।वहीं सरकारी नौकरियों में कमी आयी हैं।युवाओं में बेरोजगारी भी बढ़ी हैं।कारण इसका एक ही शिक्षा व्यवस्था।क्योंकि,आम तौर पर जो युवा सरकारी स्कूल कॉलेज में पढ़कर आ रहें हैं।उन्हें आगे प्रतियोगी परीक्षाओं में ज़्यादा दिक्कतें हो रही हैं।निजी स्कूल कॉलेज फल फूल रहें हैं।हर साल मनमाना पैसा वसूल रहें हैं।कई कोचिंग संस्थान भी अब गाढ़ी कमाई कर रहें हैं।इन सबके बीच गरीब तबके के शिक्षित युवा भीड़ में गुम हो रहें हैं।
सरकार को अगर सच मे सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव लाना हैं।तो,सभी सरकारी अधिकारी के बच्चों का सरकारी स्कूल कॉलेज में पढ़ना अनिवार्य कर देना चाहिए।इसके साथ ही जो भी निजी स्कूल कॉलेज हैं।उन सब के लिए एक सख्त कानून बनाई जानी चाहिए।क्योंकि,इन निजी स्कूल कॉलेज की वजह से ही शिक्षा एक बड़ा व्यवसाय बनता जा रहा हैं।

Sunday, April 9, 2017

आरटीई (राइट टू एजुकेशन) अर्थात शिक्षा का अधिकार क्या हैं?जरूर जानिए,जरूरी हैं।

आरटीई राइट टू एजुकेशन अर्थात शिक्षा का अधिकार क्या हैं?अगर,आप नहीं जानते हैं।तो ,जरूर जानें।
अगर कोई भी स्कूल अनुच्छेद 21 (क) और आरटीई अधिनियम 01 अप्रैल 2010 का पालन नहीं करता है.तो उस स्कूल के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जा सकती हैं.इसके अलावे यदि कोई गैर सरकारी स्कूल 25 प्रतिशित सीटें गरीब परिवार के बच्चों के लिए मुहैया नहीं करवाता है।तो,उसके खिलाफ शिकायत होने पर उसकी मान्यता निरस्त की जा सकती है अथवा 25 हजार से 50 हजार रुपये तक का जुर्माना भी हो सकता है।

और भी हैं शिक्षा से जुड़ें स्कूलों के मानक.

सभी स्कूलों में शिक्षित-प्रशिक्षित अध्यापक/अध्यापिकायें होने चाहिए और अध्यापक-छात्र का अनुपात 1:30 होना चाहिए। इसके अलावा स्कूलों में मूलभूत सुविधायें जैसे- हवादार कक्ष, खेल का पर्याप्त मैदान, पीने का स्वच्छ पानी, पुस्तकालय आदि की अनिवार्य रूप से व्यवस्था होनी चाहिए। स्कूल की इमारत भी मानकों के अनुरूप ही बनी होनी चाहिए, जिससे कि आये दिन स्कूलों की इमारतें गिरने वाली घटनायें न हो सकें। इसके अलावा स्कूल परिसर के आसपास या अन्दर बीड़ी, सिगरेट, गुटका,खैनी आदि जैसी नशीले चीजों को बेचना भी गैरकानूनी हैं।

Friday, April 7, 2017

आज के इस टेक्निकल युग मे कोई भी सिंगर बन सकता हैं,आईये जानें कुछ टिप्स एंड ट्रिक्स।

दोस्तों,मेरे ब्लॉगर में आप सभी युवाओं का स्वागत हैं।आज मैं आप सबसे एक बहुत ही जरूरी टॉपिक शेयर करने वाला हूँ।दोस्तो,आज मैं शेयर कर रहा हूँ कि आप एक बेहतरीन गायक कैसे बन सकते हैं।चूँकि, आज के इस टेक्निकल युग में कुछ भी असंभव नहीं हैं।फिर भी एक सही मार्गदर्शन और गुरु के नेतृत्व में ही हर क्षेत्र में सफलता पायी जा सकती हैं।ज़्यादा बातें न करते हुए आगे बढ़ते हैं।
एक सफल और बेहतर गायक बनने के लिए बस इन कुछ जरूरी टिप्स और ट्रिक्स का पालन करें।
1.अगर आप गाने का शौक रखते हैं।आप संगीत में रुचि रखते हैं।तो,सबसे पहले आप एक अच्छे संगीत गुरु के संपर्क में जाये।शुरुआत में जितना हो सके ज़्यादा से ज़्यादा सीखे।क्योंकि,संगीत में भी ज्ञान की कोई सीमा नहीं हैं।आप जिस श्रेणी का संगीत गा सकते हैं।उसी तरह सीखते हुए रोज़ाना रियाज़ करते रहें।जब आपको लगने लगे कि आप अब गायन के लिए तैयार हो चुके हैं।तो फिर दूसरे स्टेप की ओर बढ़े।
2.संगीत की शिक्षा और लगातार रियाज़ के बाद अब आपको जरूरत हैं अपने क्षेत्रीय कलाकारों से संपर्क बढ़ाने की।जो भी आपके स्थानीय म्यूजिकल बैंड्स हैं।या जो भी गायन वादन से जुड़े कलाकार हैं।उन सब से अपना परिचय बनाये।आप चाहें तो खुद का बैंड भी बना सकते हैं।इसके साथ ही रिकॉर्डिंग स्टूडियो में भी ऑडिशन दे सकते हैं।धीरे धीरे इसी तरह आगे बढ़ना हैं।याद रखें ज़्यादा से ज़्यादा कलाकारों से संपर्क रखें।
3.आप लगातार अपनी आवाज़ मधुर बनाये रखने के लिए नियमित रूप से रियाज़ करें और नियमित रूप से सीखते रहें।कभी भी सीखना नहीं छोड़े।
4.आप अपने आस पास अपना एक इमेज बनाये।अपने आपको एक गायक के रूप में ज़्यादा से ज़्यादा संपर्क बढ़ाये।लोग जब आपको जानने लगेंगे।तो,धीरे धीरे आपको फायदा दिखेगा।
5.अपने आवाज़ में डेमो सीडी रिकॉर्ड कर बाहर किसी को भी भेज सकते हैं।या इंटरनेट के माध्यम से भी अपनी प्रतिभा को लोगो तक पहुंचा सकते हैं।
6.अपने आस पास या बाहर कही भी जहाँ मौका मिले परफ़ॉर्म करें।पैसे मिले या न मिले।जगह जगह अपनी प्रतिभा प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाये।
7.अगर आप चाहे तो कुछ प्रतियोगिता में भाग लेकर भी कोशिश कर सकते हैं।असज कल तो बहुत सारे शोज हो रहे हैं।किसी मे भी कोशिश कर सकते हैं।
8.इंटरनेट प्लेटफार्म के माध्यम से आप अपनी प्रतिभा को ज़्यादा से ज़्यादा लोगो तक शेयर भी कर सकते हैं।यूट्यूब vimeo आज कल बहुत कुछ हैं।
9.आप अपनी खुद की वेबसाइट के जरिये भी अपने आप से जुड़ी कई चीजों को लोगो तक पहुंचा सकते हैं।
10.इन सब के बाद सबसे जरूरी हैं।आप अपने लिए एक बुकिंग एजेंट को रखें।ताकि,वह आप से जुड़ी हर चीज बेहतर ढंग से डील कर सकें।
तो दोस्तो आज हमने जाना आप कैसे एक बेहतर गायक बन सकते हैं।अगर फिर भी कोई सलाह की जरूरत हो।तो,आप हमें व्हाट्सएप्प ईमेल और मैसेज करें।या कमेंट बॉक्स में कमेंट करें।

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के माध्यम से कमाई करें,जानिए कुछ ऐसे ही टिप्स ट्रिक्स जो फायदेमंद हैं।

क्या आप यह जानते हैं कि फेसबुक से भी पैसे कमाये जा सकते है।अगर नहीं जानते हैं।तो,यह पूरा आर्टिकल पढ़े।दोस्तों,हम में से हर कोई फेसबुक प्रयोग करता हैं।लेकिन,बहुत कम ही ऐसे लोग हैं।जो फेसबुक के जरिये पैसे भी कमाते हैं।आज मैं आप सभी को फेसबुक से जुड़ी कुछ पैसे कमाने की ट्रिक्स बताऊंगा कि आप किस प्रकार फेसबुक की मदद से पैसे कमा सकते है ।तो चलिए आज जानते है फेसबुक से पैसे कमाने के तरीके क्या क्या हैं?

फेसबुक से पैसे कमाने के लिए क्या जरूरत होनी चाहिए।सबसे जरूरी बात याद रखें कि
कही भी पैसे कमाना है।तो,सबसे ज़्यादा जरूरी हैं कि हमारे पास उसके लिए ज़्यादा से ज़्यादा लोग होने चाहिए ।जिनके जरिये हम पैसे कमा सकते हैं।ठीक उसी तरह यहाँ भी यही चीज लागू होती हैं। अगर हम फेसबुक पर पैसे कमाने की सोच रहे है। तो,हमारे पास बहुत से फेसबुक फ्रेंड्स फॉलोवर्स या पेज लाइक्स होने   चाहिए। जिनके जरिये हम एक दूसरे के सहयोग से पैसे कमा सकते है।

फेसबुक पर सबसे पहले आप अपनी एक कम्युनिटी यानी कि समुदाय बनाये। जिसको लोग ज़्यादा से ज़्यादा फॉलो करें और साथ ही तुरंत जॉइन भी करे। तो सबसे पहली चीज जो हैं।वो यह कि आपके पास  Facebook Page या Facebook Group होने चाहिए।इसके अलावे इसमें अधिक संख्या में Like और Followers भी होने चाहिए ।अब कोई कुछ भी सोच सकते है।जितने ज्यादा यूजर होंगे,आपके पास उतने ज्यादा पैसे कमाने का मौका होगा।

अब अगर आपने फेसबुक पर पैसे कमाने के लिए फेसबुक पेज या ग्रुप बना लिया हैं।साथ ही आपके पास बहुत सारे मेंबर्स भी है ।तो अब आईये चलिए देख लेते है कि आखिर क्या क्या तरीके हो सकते है।जिससे आप फेसबुक से पैसे कमा सकते हैं।

Facebook से पैसे  कमाने के लिए कुछ चुनिंदा तरीके बताएं जा रहे हैं।

1.Affiliate Merketing करके पैसे कमाये जा सकते हैं।
किसी भी प्रोडक्ट की Affiliate link को अपने फेसबुक पेज और ग्रुप में  share कर सकते है। Facebook पर जब कोई भी अगर  क्लिक करके  प्रोडक्ट को खरीदता है।तो हमें उसके बदले में  कमीशन मिलेगा।
अगर हमारा फेसबुक पेज है।तो हम उस पर एफिलिएट लिंक को शेयर कर सकते है। या फिर फेसबुक पर जो भी ग्रुप्स है ।उनमे ज़्यादा से ज़्यादा शेयर भी कर सकते हैं।
जो भी e-commerce websites है ।सबके लिए हम उनपर अपना अलग अलग Affiliate account बना कर घर बैठे ऑनलाइन आसानी से किसी भी प्रोडक्ट की एफिलिएट लिंक पा सकते है और उस लिंक को शेयर करके पैसे भी कमा सकते है।

जरूरी सूचना:- कोई भी प्रोडक्ट की एफिलिएट लिंक शेयर करे ।वह लोगो के हिसाब से इंटरेस्टिंग होना चाहिए। या उस प्रोडक्ट पर अच्छा डिस्काउंट मिल रहा हो। ताकि लोग उस पर क्लिक करके जल्दी ही प्रोडक्ट को खरीद ले और हमें उसका कमीशन भी जल्दी मिल जाये|

2: Facebook Page Sell करके भी पैसे कमाये जा सकते हैं।
आपने अकसर फेसबुक पर देखा होगा कि फेसबुक पर कितने सारे Page होते हैं। Facebook Page ज्यादातर सभी अपने टाइम पास करने के लिए अथवा  जो अपने किसी चीज का प्रमोशन करने के लिए बनाये जाते है। ताकि जो भी या जिसने भी हमारे पेज को लाइक किया हैं। उसको लगातार हमारी जानकारी मिल जाये।
बहुत बार कुछ ऐसा होता है कि कुछ कंपनी अपने प्रोडक्ट का प्रमोशन करने के लिए फेसबुक पेज को ही खरीद लेती है ।जिनपर पहले से ही बहुत सारे like हो। ताकि वे लोग अपना प्रमोशन ज्यादा से ज़्यादा लोगो तक आसानी से कर सके।
तो अगर आपके पास आपका अपना फेसबुक पेज है ।तो आप उसको सेल करके भी अच्छा खासा पैसे कमा सकते है।पर शर्त यह है होनी चाहिए कि उसपर बहुत ज्यादा लाइक होना चाहिए।साथ ही यह भी नहीं भूले कि आवक Page active होना चाहिए ।जिसमे हर पोस्ट पर बहुत सारे लाइक और कमेंट नियमित रूप से आते हो।

3: Facebook Group Sell करके भी आप पैसे कमा सकते हैं।
जैसे फेसबुक पेज को हम सेल कर सकते है ।ठीक वैसे ही Facebook Groups को  भी हम sell कर सकते है ।अगर उसमें members ज़्यादा से  ज्यादा हो तब ही।

4: Facebook Post Sell करके भी  पैसे कमाये जा सकते हैं।
इन्टरनेट पर बहुत सारी बड़ी बड़ी वेबसाइट है। जो अपने प्रोडक्ट के प्रमोशन के लिए बहुत खर्च करती है ।वो देखते है कि जिस Facebook Page पर ज्यादा likes है ।उसपर अपनी साइट की लिंक को अधिक से अधिक शेयर करवाई जाये। ताकि कंपनी प्रोडक्ट को और ज्यादा से ज़्यादा विजिटर उनकी साइट में आये |
तो अगर आपके पास आपका अपना कोई फेसबुक पेज है और उसपर लाखो की संख्या में लाइक्स है ।तो आप उस पर पोस्ट शेयर करके भी उनसे पैसे ले सकते हो।जो आपसे लिंक share करवाएंगे।
एक टिप्स:-shopsomething.com एक अच्छी website है ।जिसपर हम account बना कर अपने page के लिए website की link पा सकते है  जिनको पेज पर share करने पर हमें paise मिलेंगे।

5: Short Link शेयर करके भी चाहे तो पैसे कमाये जा सकते हैं।
शार्ट लिंक क्या है ?और उससे कैसे पैसे कमाये जा सकते हैं। उसकी जानकारी यहाँ है कि अगर
आप किसी भी इम्पोर्टेन्ट लिंक को शार्ट करके ग्रुप्स और Facebook page पर शेयर कर सकते है ।तो जिन लोगो को उसकी जरुरत महसूस होगी और जब लोग उस लिंक पर क्लिक करेगे तो उससे आपकी income होगी।

6: PPD Network से पैसे भी कमाये जा सकने की संभावना हैं।
PPD मतलब Pay Per Download इसमें हमें ऐसी download links को share करना होता हैं। जिनपर से अगर कोई डाउनलोड करे। तो उसके बदले में हमें पैसे मिलेंगे।Internet की दुनिया मे ऐसी बहुत सी websites है। जो PPD के अनुसार  से भी हमें पैसे देती है।

7: Online Teaching के जरिये भी   पैसे कमाए जा सकते हैं।
अगर आपके पास टीचिंग टैलेंट है ।कोई ऐसी चीज है।जो लोगो की जरूरत हैं और जिसको आप लोगो को सीखा सकते है। तो फेसबुक एक अच्छा जरिया साबित हो सकता है आपके लिए।आपको online पढ़ा कर भी पैसे कमा सकते हैं।
फेसबुक पर पढ़ा कर पैसे कमाने के लिए आप Facebook पर Secret Group बनाये और उसमे Members को Join करने के लिए कुछ पैसे ले सकते हैं।इस तरह हम Facebook Group की मदद से भी उन्हें पढ़ा सकते है ।जो पढ़ना चाहते हैं,और पैसे भी कमा सकते है।

तो फ्रेंड्स इन tricks की मदद से  आप जरूर कुछ न कुछ ऐसा सीखें होंगे। जो आपको आज तक नहीं पता था ।और अगर अभी भी आप फेसबुक बहुत ज्यादा चलाते है। तो मैं आपसे कहना चाहूँगा कि आप इन तरीको को use करे ताकि आपकी Facebook से income भी हो सके।चूँकि, हर कोई चाहता हैं कुछ न कुछ कमाना।कम से कम सोशल नेटवर्किंग साइट्स फेसबुक से ही कमाने की एक कोशिश तो करें।

Thursday, April 6, 2017

भारत मे रेडियो स्टेशन का इतिहास किस प्रकार शरुआत हुई फिर कैसे विकसित होकर स्थापित हुई।

1920 में भारत में रेडियो प्रसारण की शुरुआत की गई।1923 में मुम्बई में पहला कार्यक्रम रेडियो क्लब के द्वारा प्रसारित किया गया।इसके बाद फिर धीरे धीरे विकास बढ़ता गया।1927 में मुम्बई औऱ कलकत्ता में निजी तौर पर प्रसारण सेवा की भी शुरुआत हुई।सरकार ने 1930 में इन निजी रेडियो स्टेशन को अपने अधीन कर लिया।जिसका नामकरण भारतीय प्रसारण सेवा के रूप में किया गया।1936 में यह नाम बदल कर ऑल इंडिया रेडियो के नाम से जाना जाने लगा।आखिर में 1957 में आकाशवाणी नाम से यह पूरी तरह से स्थापित हो गया।

दुनिया मे सबसे ऊँचे औऱ सबसे पेड़ हैं?जानकर हो जायेंगे हैरान।

रेडवुड नेशनल पार्क कैलिफ़ोर्निया में स्तिथ कोस्ट रेडवुड विश्व का सबसे ऊँचा जीवित पेड़ हैं।इसकी ऊंचाई 115.66 मीटर अर्थात 379 फुट हैं।इस पेड़ की तुलना कुतुब मीनार से लेकर अमेरिकी संसद भवन और स्टेचू ऑफ लिबर्टी से की जा चुकी हैं।सब मे यह पेड़ सबसे ऊँचा पाया गया हैं।
जनरल शर्मन सबसे बड़ा व सबसे ज़्यादा जगह घेरने वाला पेड़ हैं।अगर आसान शब्दों में समझना चाहें।तो,यह कह सकते हैं कि अधिक से अधिक लकड़ी देने वाला पेड़ हैं।जनरल शर्मन पेड़ कैलिफ़ोर्निया अमेरिका राज्य के सेक्योवा नेशनल पार्क में मौजूद हैं।यह पेड़ इतिहास में सबसे ऊँचा नहीं हैं ।दरअसल,यह पेड़ लोगों को ज्ञात सबसे बड़ा भी नहीं हैं।कैलिफ़ोर्निया के पास ही ट्रिनीडाड में क्रेनेल क्रीक जाइंट पेड़ जनरल शर्मन से भी 15 से 25 प्रतिशत ज़्यादा बड़ा हैं।पर,यह पेड़ 1940 में ही काट दिया  जा चुका हैं।

उत्तरप्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के सरकार में मंत्रिमंडल की टीम में हैं कौन कौन?आईये डाले एक नज़र।

उत्तरप्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के सरकार में मंत्रिमंडल की टीम में हैं कौन कौन?आईये डाले एक नज़र।

भूपेंद्र सिंह चौधरी- राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार
धरम सिंह सैनी- राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार
सुरेश राणा-राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार
गुलाबो देवी- राज्य मंत्री
बलदेव ओलख- राज्य मंत्री
चेतन चौहान- कैबिनेट मंत्री
अतुल गर्ग- राज्य मंत्री
संदीप सिह- राज्य मंत्री
लक्ष्मी नाराणण चौधरी- कैबिनेट मंत्री
श्री कांत शर्मा- कैबिनेट मंत्री
एसपी सिंह बघेल- कैबिनेट मंत्री
राजेश अग्रवाल- कैबिनेट मंत्री
धरमपाल सिंह- कैबिनेट मंत्री
सुरेश खन्ना- कैबिनेट मंत्री
महेंद्र सिंह- राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार
स्वाती सिंह- राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार
आशुतोष टंडन-कैबिनेट मंत्री
बृजेश पाठक- कैबिनेट मंत्री
रीता बहुगुणा जोशी- कैबिनेट मंत्री
अनुपमा जैसवाल- राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार
मुकुट बिहारी वर्मा- कैबिनेट मंत्री
रमापति शास्त्री- कैबिनेट मंत्री
मोहसीन रजा- राज्य मंत्री
अर्चना पांडेय- राज्य मंत्री
सतीश महाना- कैबिनेट मंत्री
रणवेंद्र प्रताप सिंह- राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार
स्वतंत्रदेव सिंह- राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार
सत्यदेव पचौरी- कैबिनेट मंत्री
मन्नु कोरी- राज्य मंत्री
जय प्रकाश सिंह-कैबिनेट मंत्री
ज्ञानेंद्र सिंह- राज्य मंत्री
स्वामी प्रसाद मौर्य- कैबिनेट मंत्री
जय प्रकाश निषाद- राज्य मंत्री
सूर्य प्रताप शाही- कैबिनेट मंत्री
दारा सिंह चौहान- कैबिनेट मंत्री
उपेंद्र तिवारी- राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार
राजेंद्र प्रताप सिहं (मोती सिंह)- कैबिनेट मंत्री
सिद्धार्थनाथ सिंह- कैबिनेट मंत्री
नंद कुमार नंदी- कैबिनेट मंत्री
गिरीश यादव- राज्य मंत्री
संगीता बलवंत- राज्य मंत्री
अनील राजभर- राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार
नीलकंठ तिवारी- राज्य मंत्री
ओम प्रकाश राजभर- कैबिनेट मंत्री
जय कुमार सिंह जैकी- राज्य मंत्री
सुरेश पासी- राज्य मंत्री

Wednesday, April 5, 2017

दशवी के बाद की उलझन क्या करें,क्या न करें,आईये जानते हैं।दशवी के बाद की करियर संभावनाएं।

नमस्कार मित्रों मेरे ब्लॉग  में आप सब का स्वागत है। आज हम चर्चा करेंगे दसवी के बाद करियर विकल्प को लेकर | दसवी के बाद किस तरह का कोर्स की संभावनाएं हैं।  दसवी के बाद आपके पास क्या विकल्प हो सकते हैं। जिससे आप  एक बेहतर भविष्य बना सके | आपमें से अधिकतर छात्र 10th पास करने के बाद अकसर सोचते हैं,आगे क्या करना है ।इसी बात को लेकर परेशान रहते हैं कि भाविष्य कैसे सुनहरा होगा। तो चलिए आज मैं आप सभी को बताना चाहूँगा कुछ ऐसे ही कोर्स के बारे में जो आपके सारे दिक्कते दूर कर देगा और आप एक सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे।

10thके बाद क्या करें,यह प्रश्न हर युवा के मन मे होता हैं।आईये जानते हैं।

भारत देश के सभी राज्यों में 10th तक लगभग शिक्षा एक जैसी ही होती है।हर किसी को 10th के बाद  अपनी पसंद के अनुसार करियर चुनने का अवसर भी होता है।आप सभी से यही कहूँगा कि आप सबसे पहले अपनी रूचि के अनुसार सोचे। अगर आपको लगता है कि आपकी रूचि इन्टरनेट, कंप्यूटर  तकनीक में है ।तो आपको उसी के अनुसार करियर चुनना होगा। और अगर आपकी रूचि मेडिकल, एकाउंटिंग, बैंकिंग में है। तो आपको अपनी रुचि के अनुसार ही करियर का चुनाव करना होगा।अन्यथा आपको  आगे बढ़ने में बड़ी दिक्कत आ सकती है।

विज्ञान संकाय :- 10 वी के बाद यदि आप विज्ञान विषय का चुनाव करते है ।तो आपको 2 विकल्प चुनने का अवसर मिलता है। पहला जीव विज्ञान और दूसरा गणित। इन दोनों में से आप कोई भी एक विषय चुन सकते है| अगर आप मेडिकल क्षेत्र में जाना चाहते है ।तो जीवविज्ञान का चुनाव कर सकते हैं। और अगर आप तकनीक के क्षेत्र में जाना चाहते है। तो आपको गणित विषय चुनना होगा| इन दोनों विषयों के साथ साथ आपको भोतिक विज्ञान (Physics) रसायनशास्त्र (Chemistry) अनिवार्य रूप से लेना ही पड़ेंगा| विज्ञान संकाय थोड़ा कठीन जरुर है ।किन्तु सबसे ज्यादा संभावनाए भी इसी में है ।11वी एवं 12वी में आपको इसके लिए कोचिंग की जरुरत भी पड़ सकती हैं|तो,आप कोचिंग जरूर ले।

कॉमर्स संकाय : अगर आप १०वीं के बाद अपना करियर लेखाबंदी या बैंकिंग जैसे क्षेत्रों में बनाना चाहते है तो कॉमर्स संकाय आपके लिए ही है कॉमर्स लेकर आप लेखाबंदी, अर्थशास्त्र, जैसे विषय पड़ते है जिसमे आगे बहुत संभावनाए है ।अगर आप चाहे तो 11वी – 12वी में कॉमर्स, कंप्यूटर एप्लीकेशन, टैक्स, ऑनर्स के साथ साथ भी कर सकते है ।जिससे आपको १२वी के बाद BBA, BCA, और फिर MBA जैसे प्रोफेशनल कोर्स करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

कला संकाय : 10वी के बाद कला (Art) भी एक अच्छा विषय है ।आर्ट लेने पर आपको इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीती विज्ञान जैसे दमदार विषयों को पड़ने का मौका मिलता है।अगर आप प्रशासनिक सेवाओं में जाना चाहते है ।तो आर्ट आपके लिए बिल्कुल ही सही साबित हो सकता है ।कुछ लोगों में यह गलत धारणा है कि 12th आर्ट से या BA करने वाले की कोई पहचान नहीं होती है। किन्तु ऐसा नहीं है,आप आर्ट लेकर भी बहुत अच्छी नौकरी पा सकते हैं और अर्थशास्त्र, राजनीती जैसे क्षेत्रों में करियर बना सकते है|

व्यवसायिक पाठ्यक्रम  में भी हैं अवसर 10वी के बाद जाने।
कंप्यूटर हार्डवेयर एवं नेटवर्किंग : इस कंप्यूटर के युग में यह एक सही विकल्प है इस फील्ड में आप कंप्यूटर रिपेयर और नेटवर्किंग से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करते है जो एक अच्छी नौकरी दिलाने में सहायक हो सकती है |

होटल मैनेजमेंट : यदि आपको इस क्षेत्र में करियर बनाना है तो आप 10वी के बाद होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा कर सकते है यह एक बहुत ही अच्छा निर्णय हो सकता है जिसमे अपार संभावनाए है |

इंजीनियरिंग डिप्लोमा : कई सारे संसथान एवं पोलोटेक्निक कॉलेज 10th के बाद इंजीनियरिंग डिप्लोमा करवाते हैं इनको करने के बाद आपको डायरेक्ट BE में प्रवेश मिल सकता है या आप इस क्षेत्र में नौकरी भी कर सकते हैं |

स्टेनोग्राफी एवं टाइपिंग : आप १०वी के बाद स्टेनोग्राफी एवं टाइपिंग में भी डिप्लोमा कर सकते है कुछ कुछ प्रदेशों में 11th एवं 12th में भी स्टेनोग्राफी एक विषय के रूप में चुन सकते है, स्टेनो करके टाइपिंग या स्टेनो की जॉब आसानी से प्राप्त की जा सकती है, न्यायलय और अन्य सरकारी दफ्तरों में इस तरह की विज्ञप्ति निकलती रहती है |

आई टी आई (औधोगिक प्रसिक्षण संस्था) : अगर आप 10 वी के बाद कोई ऐसा कोर्स करना चाहते है जिससे आपको जल्दी और अच्छी जॉब मिल जाये तो आप आईटीआई कर सकते हो आईटीआई आप बहुत से विषयों में कर सकते है जैसे इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, फिटर, कारपेंटर, मेकिनिक, स्टेनो, कंप्यूटर आदि |

10वी के बाद सरकारी नौकरी के भी विकल्प हो सकते हैं।जानिए कैसे।

अगर आप 10th  के बाद सीधे नौकरी करना चाहते है ।तो आपके लिए भारतीय सेना, पुलिस, वनविभाग, रेलवे जैसे कई सरकारी विभाग हैं। जो आपको  10वी के बाद इनमे काम का मौका हैं।