सड़कों पर बिखरे कचड़े से परेशान हैं लोग,आस पास के रहने वालों को भी हो रही हैं तकलीफ।
स्वच्छ भारत अभियान का पोल खोल रहा हैं वार्ड 19 की गंदगी का माहौल,जो सड़क पर ही फैली दिख रही है।
धनबाद शहर के बीचों बीच वार्ड नंबर 19 का एक ऐसा हिस्सा है। जो पूरी तरह गन्दगी से भरा हुआ वार्ड है।धनबाद के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल धनबाद को स्वच्छ बनाने के लिए कई स्किम चला रहे है ।उसके बावजूद वार्ड 19 में इतनी गन्दगी है ।यह देख कर ऐसा लगता है कि ये वार्ड गंदगी के लिए है।नगर निगम ने तो वादे बहुत किये।लेकिन कोई भी असर वार्ड नंबर 19 में नजर नही आ रही है। पार्षद भी कोई ध्यान नहीं देते है।कोई भी देखने तक नही आते है ।पर,वार्ड 19 को कब तक नजर अंदाज किया जायेगा ।वार्ड 19 की गन्दगी को साफ करने के लिए नगर निगम और पार्षद को जल्द से काम करवाना होगा।जब युवा शक्ति के रिपोटर वहाँ के लोगों से पूछें कि ये गन्दगी कितने दिन से पड़ी है।तो वार्ड 19 के रहने वाले इकराम कुरेशी ने बताया तकरीबन 1 महिने से यही माहौल बना हुआ हैं।उन्होंने बताया बहुत तकलीफ हो रही है। यहाँ पर रहने से मेरा घर तक कचड़ा के संपर्क में आ गया हैं।जिसके कारण हमारे घर मे रहना मुश्किल हो गया।कब साफ होगा पता नही है।गन्दगी के कारण रहना मुश्किल हो गया।देखते हैं वार्ड 19 का कचड़ा कब साफ होता है।इस तरह ही अगर रहा तो कई बीमारी भी फैल सकती हैं।जिसकी चपैट में आम जनता ही आएगी।साथ धनबाद के माथे से गंदगी का दाग नही धूल सकेगा।
-धनबाद से सरताज खान की रिपोर्ट
0 comments:
Post a Comment