Our social:

Friday, May 5, 2017

बॉलीवुड क्रिकेट की पाँच जोड़ियाँ,किसी ने शादी सगाई तो कोई कर रहा हैं डेट।


बॉलीवुड और क्रिकेट जोड़ियों का सफर तो हमेशा से रहा ही हैं।कोई डेट से शुरुआत करता हैं।फिर सगाई करता हैं और तब जाकर शादी की शहनाई बजती हैं।लेकिन,कभी-कभी सीधें शादी पर भी बात बन जाती हैं।ऐसी ही कुछ पाँच जोड़ियाँ।जो जुड़ी हैं क्रिकेट और बॉलीवुड से।


1.युवी हेजल प्रीमियर लीग
आप सोच रहें होंगे युवी हेजल प्रीमियर लीग कोई खेल टूर्नामेंट का नाम होगा।तो आप बिलकुल गलत हैं।यह नाम युवराज और हेजल की शादी को दिया गया था।युवराज और हेजल ने साल 2016 नवंबर में ही चंडीगढ़ गोआ में शादी कर ली हैं।इसके लिए दिल्ली में भव्य रिसेप्सन का भी आयोजन किया गया था।शादी बहुत ही धूमधाम से की गई थी।




2.हरभजन सिंह और गीता बसरा की शादी
हरभजन और गीता एक दूसरे को लगभग पाँच सालों से डेट कर रहें थे।फिर अक्टूबर 2015 में दोनों ने शादी कर ली।शादी में काफी क्रिकेटर और बॉलीवुड सेलिब्रिटी का आगमन हुआ था।साल 2016 में गीता ने हिनाया हीर को जन्म भी दिया हैं।साथ ही अभी हाल ही में नच बलिए में हरभजन और गीता ने स्पेशल अपीयरेंस भी दिया था।
3.ज़हीर खान और सागरिका घटगे की जोड़ी
ज़हीर और सागरिका युवी हेजल की शादी में दोनों साथ ही दिखे थे।दोनों में काफी करीबियां बढ़ी।इसी साल सागरिका की रिलीज़ हुई फ़िल्म इरादा का भी ज़हीर ने खूब प्रचार प्रसार किया था।दोनों ने हाल ही में सगाई की और बहुत जल्द ही शादी भी करने वाले हैं।

4.विराट और अनुष्का का सोशल मीडिया प्यार
अभी सबसे ज़्यादा चर्चित जोड़ी अनुष्का और विराट की हैं।होने की खास वजह दोनों का सोशल मीडिया प्यार।2013 से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहें हैं।पहले तो दोनों ही एक दूसरे को एक आम युवा जोड़े ही मानते थे।साथ ही एक दूसरे के रिश्ते को छुपाते भी थे।मगर वैलेंटाइन डे दिन एक दूसरे के रिश्ते को सार्वजनिक किया।
5.शर्मिला टैगोर और नवाब मसूर अली खान पटौदी का प्यार
60 के दशक में ही नवाब साहब शर्मिला को दिल दे बैठे और 1969 में शादी भी कर ली।इनके तीन बच्चे सैफ,सबा और सोहा हैं।करीना ने सैफ से शर्मिला के ही जोड़े को पहन कर शादी की।2012 में सैफ करीना ने शादी की। 
                               -युधिष्ठिर महतो(कुमार युडी)

0 comments: