आईपीएल के चल रहे मुकाबलों के बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दिउड़ी मंदिर पहुंचे।
रांची। आईपीएल के चल रहे मुकाबलों के बीच टीम इंडिया के पूर्व कैंप्टन महेंद्र सिंह धोनी मंगलवार को दिउड़ी मंदिर पहुंचे। खुद हमर ड्राइव करते हुए धोनी मंदिर में काफी कम देर के लिए ही रुके।पूजा करने के बाद सीधे लौट गए...
मंदिर के पुजारी ने बताया कि धोनी ने अगले महीने इंग्लैंड में होने वाली चैंपियंस ट्राॅफी में टीम के बेहतर प्रदर्शन की कामना की।
इसके अलावा अपने नए फाॅर्म हाउस में शिफ्ट होने के बाद पहली बार धोनी दिउड़ी मंदिर आए थे। इसको लेकर भी उन्होंने घर की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा।
धोनी के साथ उनके दोस्त सीमांत लोहानी उर्फ चित्तू भी थे। धोनी को अचानक देख वहां पूजा करने पहुंचे लोग खुश हो गए। सभी के लिए यह एक सरप्राइज सा था।
0 comments:
Post a Comment