Our social:

Thursday, April 27, 2017

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना के निधन पर धनबाद के सांसद व विधायक सहित भाजपा नेताओं ने गहरा शोक प्रकट किया।

धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह जी ने  पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री और फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना का 70 साल की उम्र में निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है ।सांसद पशुपति नाथ सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा कि आज देश ने एक अच्छा इंसान तथा एक अच्छा अभिनेता खो दिया ।अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता और भाजपा सांसद विनोद खन्ना के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायी है।सर्वशक्तिमान ईश्वर से अभिनेता विनोद खन्ना की आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की करबद्ध प्रार्थना करता हूँ।
शोक प्रकट करते हुए धनबाद के विधायक  राज सिन्हा ने कहा सुप्रसिद्ध अभिनेता, वरिष्ठ सांसद और भाजपा नेता विनोद खन्ना जी के निधन के विषय मे जानकर अपार दुःख हुआ। ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।विनोद खन्ना जी चार बार सफल सांसद सदस्य रहे ।
शोक प्रकट करते हुए भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला के अध्यक्ष  चन्द्रशेखर सिंह ने कहा कि  विनोद खन्ना के निधन का समाचार अत्यंत कष्टदायी है ।कोयलांचल में भी उनके लाखों  प्रशंसक हैं ।एक बेहतरीन अभिनेता के साथ साथ देश के विदेश राज्य मंत्री,पर्यटन और संस्कृति मंत्री का दायित्व सफलता पूर्वक निभाया ।शोक प्रकट करने वालों में भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला के महामंत्री संजय झा,रामप्रसाद महतो,नीतिन भट्ट, प्रिय रंजन,  मिल्टन पार्थ सारथी,मोहन कुम्भकार,स्वरूप भट्टाचार्य,अमलेश सिंह,अभिमन्यु कुमार,राजकुमार मंडल,पंकज सिन्हा,उमेश सिंह,निर्मल प्रधान,दीलिप सिंह,प्रीतपाल सिंह अजमानी ,बबलू फरीदी,अमृत दास,पप्पू साव,ललन मिश्रा,डॉ सी पी सिंह,सुरेश महतो,नरेन्द्र त्रिवेदी,तमाल राय,राम जी मिश्रा,श्रवण झा,रामदेव महतो शामिल थे ।

-धनबाद से सरताज खान की रिपोर्ट

0 comments: