सामाजिक संस्था द्वारा सम्मानित किए गए कई कलाकार।
धनबाद।मंगलवार को हेडगवार भवन जगजीवन नगर में संस्था की औऱ से कलाकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप ने भाजपा विधायक राज सिन्हा औऱ वरिष्ठ पत्रकार इंद्रजीत प्रसाद सिंह उपस्थित थे।वही विधायक राज सिन्हा ने कहा कि भारतीय संस्कृति की पहचान उसकी विभिन्न कलाओ से है।कला की पूजा हमेशा होती है।उन्होंने कहा कि राजनीति में भी कलाकार है।उन्होंने द ब्लैक पर्ल्स के कलाकारो को शुभ कामनाएं तथा बधाई दिया।कहा कला को आप लोगो ने जीवंत रखा है।उन्होंने कहा कि यह ब्लैक पर्ल्स नाम विपरीत है,लेकिन कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से दो धाराओं को मिलाने का काम किया है।हमारी संस्कृति में नाटक,लोकगीत,संगीत बसा हुआ है।बहुत सी कलाओ को विभत्स रुप में देखने लगे है।द ब्लैक पर्ल्स ने एक बार फिर पुरानी कलाओ को जीवंत करने का प्रयास किया है।विधायक ने कहा कि वृन्दाबन में होने वाली अंतरराष्ट्रीय नाट्य प्रतियोगिता में द ब्लैक पर्ल्स के भाग लेने और विजयी होने के लिए अपनी शुभ कामनाएं दी।वरिष्ठ पत्रकार इंद्रजीत प्रसाद सिंह ने कहा कि कलाकार अपनी प्रतिभा को आगे लेकर जाये औऱ सभी को शुभकामना दिया।वही काला हीरा में नाट्य ,सांग,डांस ,मेकपमैन,स्टेज डेकोरेटर,म्यूजीक,डायरेक्टर कुमार बलवन्त,राममूर्ति पाठक को समानित किया।स्वागत टीम की अध्यक्ष शारदा गिरी तथा धन्यवाद ज्ञापन टीम के सचिव सुमित कुमार ने दिया।वही टीम को सम्मानित किया मौके पर उपाध्यक्ष रजनी प्रिया,सह सचिव लक्ष्मण सिंह,सुवीर,स्वाति, एकता,वैशाली,प्रिंस,शुभी,
तनवी,शिवानी,निद्धि,कुंदन,महराज मंडल राजा,श्रीकांत इत्यादि सभी मौजूद थे।
-धनबाद से सरताज खान की रिपोर्ट
-छाया कार संतोष कुमार यादव
0 comments:
Post a Comment