Our social:

Sunday, June 4, 2017

गिरती शिक्षण व्यवस्था एवं लचर विधि-व्यवस्था के विरोध में झामुमो द्वारा रणधीर वर्मा चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।

           
धनबाद ।केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार झामुमो  जिला समिति ने जिला अध्यक्ष रमेश टुडू के नेतृत्व में राज्य में गिरती शिक्षण व्यवस्था एवं लचर विधि-व्यवस्था के विरोध में मुख्यमंत्री का जिला मुख्यालय रणधीर वर्मा चौक में पुतला दहन किया गया | इस अवसर पर उपस्थित पूर्व मंत्री मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि राज्य सरकार पूर्ण रूप से विफल हो चुकी है | राज्य में विधि-व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है | राज्य में अराजक स्थिति उतपन्न हो गयी है | परंतु सरकार को इसकी चिंता नहीं है | वो सिर्फ पूंजीपतियों की चिंता में डूबी हुई है | पिछले 10 वर्षों में राज्य की शिक्षा व्यवस्था सबसे निम्न स्तर पर पहुँच गई है | जिसका जीता-जागता उदाहरण पिछले दिनों आये परीक्षाओं के परिणाम है | जिला अध्यक्ष रमेश टुडू ने कहा कि एक सुनियिजित षड्यंत्र के तहत झरखंड के विद्यार्थियों के भविष्य के साथ राज्य सरकार खिलवाड़ कर रही है | ताकि झरखंडी युवा किसी भी वैकेंसी में शामिल ही नहीं हो सके | त्रुटिपूर्ण  स्थानीयता परिभाषित कर वैसे ही यहाँ के युवाओं को नॉकरी से वंचित किया गया |यह भाजपा की बहुत बड़ी साजिश है | श्री टुडू ने कहा कि राज्य में गायें सुक्षित है परंतु बहने एवं माएँ असुरक्षित हैं | गायों को सुरक्षित करने के लिए सरकार चिंतित है परंतु राज्य की बेटी-बहनें आज पूर्ण रूप से असुक्षित है | सरकार को इनकी चिंता  नहीं है | इस निरंकुश सरकार को राज्य की जनता अच्छी तरह पहचान चुकी  है | समय आने पर इसका मुहतोड़ जवाब देगी | कार्यक्रम में मुख्य रूप से पवन महतो, कल्याण भट्टाचार्या, जग्गू महतो, मदन महतो, अपूर्व सरकार, लक्ष्मी मुर्मू, बलराम महतो, रतिलाल टुडू, वीरेंदर पण्डे , सुनील रजक, अमित महतो,आशीष पासवान, सुशोभन चक्रवर्ती, मंगल मुर्मू, संतोष साव, अशोक कुमार दे, बसंत महतो, हेमन्त सोरेन, दिनेश कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे |
                         
                         
                     

0 comments: