Our social:

Friday, November 25, 2016

अनोखा राज्य झारखण्ड हैं हम सबका

कविता:-अनोखा राज्य झारखण्ड हैं हम सबका
लेखक:-युधिष्ठिर महतो(कुमार यूडी)
💐💐💐💐💐👍👍👍👍👍
जंगल झाड़ियों से भरा,
आदिवासी बहुल राज्य हमारा,
पूर्व में पश्चिम बंगाल,
पश्चिम में उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़,
उत्तर में बिहार,
दक्षिण में ओड़िसा,
वनांचल आंदोलन के संघर्ष से,
झारखण्ड राज्य हैं बना,
अनोखा राज्य झारखण्ड हैं हम सबका।।1।।
विभिन्न भाषा संस्कृति धर्म के लोग यहाँ,
कोयल दामोदर खड़कई स्वर्णरेखा हैं प्रमुख नदियाँ,
अलग राज्य का सपना,
देखने वाले जयपाल सिंह मुंडा,
इसी धरती में जन्में भगवन बिरसा मुंडा,
औधोगिक क्षेत्र राँची जमशेदपुर बोकारो धनबाद,
कला साहित्य सांस्कृतिक से अलग पहचान,
राँची में हैं स्तिथ बिरसा मुंडा हवाई अड्डा,
अनोखा राज्य झारखण्ड हैं हम सबका।।2।।
लोग मनाते हैं यहाँ टुसु पर्व सरहुल और करमा,
लोकनृत्य भी छऊ नाचनी और नटुआ,
शिक्षण संस्थान हैं कई,
कहीं राष्ट्रीय उद्यान तो प्रयोगशाला भी,
बाबा बैधनाथ धाम देवघर में हैं बसा,
वीर हुए हैं जैसे सिद्धू कान्हू तिलका मांझी और अल्बर्ट एक्का,
सभी खनिज पाये जाते हैं यहाँ,
अनोखा राज्य झारखण्ड हैं हम सबका।।3।।

0 comments: