Our social:

Friday, January 13, 2017

कोई खास कमाल नहीं दिखा पायी प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक

प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक एक हास्य फिल्म हैं
ताजनगरी के विभिन्न स्थानों पर शूट हुई फिल्म प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक शुक्रवार को सिनेमाघरों मे रिलीज हुई।इस फिल्म से जुड़े कलाकारों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म में रामलाल आश्रम के संचालक के सहयोगी के रूप में विमल कुमार ने अभिनय किया है। फिल्म की कहानी में जब अभिनेता सपने देखता है, कि वो बहुत धनवान बन गया है ।तो वो अपनी प्रेमिका के साथ रामलाल आश्रम मे गरीबों को कंबल बांटने आता है। इसी सीन में अभिनेता विमल कुमार ने संचालक के सहयोगी की भूमिका निभा कर आश्रम के बारे में बताया है।
विमल की यह दूसरी फिल्म हैं। इससे पहले उन्होंने फिल्म तेवर में भी अभिनय कर शहर व अपने परिवार का नाम रोशन किया है। विमल कुमार आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 7 के रहने वाले हैं, उनके पिता अनिल कुमार भारतीय जीवन बीमा निगम संजय प्लेस शाखा में सहायक प्रशासनिक अधिकारी हैं। फिल्म भारत भर में 175 स्क्रीन पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म को लेकर विमल कुमार ने कहा कि उनकी ये दूसरी फिल्म है। उन्होंने बताया कि फिल्म बहुत ही दमदार है, ये निश्चित ही दर्शकों को पसंद आएगी। रामलाल वृद्धआश्रम के कई सीनफिल्म में सिकंदरा स्थित रामलाल आश्रम के विभिन स्थानों को दिखाया गया है। लगभग 12 दिन आश्रम पर चली शूटिंग मे अभिनेता हेमंत पांडे, ऋषिता भट्ट, चन्द्र चूर्ण, संजय मिश्रा ने प्रमुख कलाकार के रूप मे अभिनय किया है। फिल्म के डायरेक्टर मनोज शर्मा हैं, वहीं आगरा के अनिल भारद्वाज निर्माता व विनय भारद्वाज सह निर्माता हैं। आश्रम परिसर के यमुना घाट, वृदेश्वर महादेव मंदिर पर फिल्म के मुख्य दृश्यों को फिल्माया गया है। फिल्म के माध्यम से रामलाल आश्रम को देश में एक बड़ी पहचान मिलेगी। फिल्म रिलीज से उत्साहित आश्रम अध्यक्ष शिव प्रसाद शर्मा ने फिल्म प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक की टीम को फिल्म की सफल होने की शुभकामनाएं दी हैं।लेकिन,दर्शकों में कुछ ज़्यादा उत्साह इस फिल्म को लेकर नहीं देखा गया।फिल्म में कॉमेडी भी कोई खास नहीं हैं।इसफिल्म उस समय रिलीज़ हुई।जब दो और फिल्मे रिलीज़ हुई।ओके जानू और हरामखोर वजह से इसे 5 में से केवल 2 ही स्टार मिलें हैं।ऊपर से यह रिलीज़ होने के कारण भी इस फिल्म का प्रभाव कम रहा।

0 comments: