असली और नकली 500 के नए नोट की पहचान कैसे करें?
अगर आपके पास है ₹500 का नया नोट, तो जरूर जानिये असली और नकली में फ़र्क़।
₹500 और ₹1000 के नोट बाजार में अब उपलब्ध हो रहे हैं।लेकिन,असली के साथ नकली नोट भी बाजार में आ चुके हैं।सावधान रहें और जाने असली नकली में अंतर।
₹500 के नोट की पहचान निम्न बिंदुओं के आधार पर की जा सकती है।
देवनागरी में लिखा है अंक ₹500
नए नोट के अगले भाग में आपको लेटेंट इमेज के साथ ही देवनागरी लिपि में ₹500 लिखा हुआ मिलेगा। इसमें पारभासी रूप में भी ₹500 लिखा गया है। नोट के मध्य में गांधीजी का चित्र भी है।
रंग बदलता सिक्योरिटी थ्रेड
इस नोट के मध्य भाग में RBI और 500 लिखा हुआ सिक्योरिटी थ्रेड भी है। नोट को झुकाने पर नोट का रंग हरे से नीला हो जाता है। साथ ही इस थ्रेड के पास गारंटी क्लॉज़, गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर, प्रॉमिस क्लॉज़ और RBI का चिन्ह बना हुआ है।
अशोक स्तम्भ का चित्र
इस नोट के दाएं भाग में नोट को थोड़ा सा हिलाने पर गांधीजी की तस्वीर का वॉटरमार्क दिखता है। इसके अलावा ₹500 हरे रंग में में भी दिखता है। जो नोट को झुकाने पर नीले रंग का नज़र आता है। जिसके पास अशोक स्तम्भ का चित्र भी बना हुआ है।
नंबर पैनल है कुछ ख़ास
नए नोट के ऊपरी बाएं और निचले दाएं हिस्से में नंबर पैनल बना हुआ है। जिसमें अंक छोटे से बड़े लिखे गए हैं। इस नोट में किनारे पर ₹500 खुरदुरे प्रिंट में लिखा हुआ है। दाएं और और बाएं भाग में 5 उभरती हुई एंग्युलर ब्लीड रेखाएं भी बनी हुई है।
पिछले हिस्से में बना है लाल किला
नए नोट के पिछले हिस्से के बाएं भाग पर नोट का ईयर ऑफ़ प्रिंटिंग लिखा हुआ है। 'स्वच्छ भारत' के लोगो के साथ ही मध्य में लाल किला बना हुआ है।
लैंग्वेज बार भी है मध्य में
लाल किले के बाएं में और नोट के मध्य में लैंग्वेज बार बना हुआ है। साथ ही नोट के ऊपरी दाएं हिस्से में देवनागरी लिपि में ₹500 लिखा हुआ है। नोट की खासियत है कि यह स्टोन ग्रे कलर का है।
अगर आप अपनी मेहनत की कमाई बचाना चाहते हैं।तो,सावधान हो जायें।
0 comments:
Post a Comment