Our social:

Monday, April 24, 2017

राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर निरसा एवं एग्यारकुंड प्रखंड सभागार में पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायतीराज व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त व मजबूत करने की शपथ ली।

राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर सोमवार को निरसा एवं एग्यारकुंड प्रखंड सभागार में पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायतीराज व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त व मजबूत करने की शपथ ली। निरसा प्रखंड सभागार में पंचायतीराज पदाधिकारी अशोक तिवारी ने पंचायत प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई। महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण हुआ। निरसा प्रखंड प्रमुख सरिता देवी, उप प्रमुख अबू अयूब अंसारी, पंसस वंशलोचन जयसवाल, गुलाब रविदास, मणिशंकर सेन, कार्तिक दता आदि थे। एग्यारकुंड प्रखंड कार्यालय में बीडीओ अनंत कुमार, प्रखंड प्रमुख प्रिया सिंह, जिप सदस्य सीमा बाउरी, निशा देवी, मुखिया लखी देवी ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। बीडीओ अंनत कुमार ने पंचायतराज को क्यों लागू किया गया इस पर विचार रखे। क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, पंचायत सचिव, स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पंचायतीराज से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रथम जोगरात पंचायत के मुखिया सुभाष कुमार उर्फ रिंटू पाठक, द्वितीय वृंदावनपुर पंचायत मुखिया विमल रवानी एवं स्वयंसेवक अजीत मालाकार एवं तृतीय पुरस्कार मुखिया अफरोज जहां शिवलीबाड़ी पूरब को दिया गया। स्लोगन प्रतियोगिता में दुर्गा कुमार गुप्ता, मो मुस्तकीम, सुभाष कुमार एवं धर्मेंद्र शर्मा ने बाजी मारी। उपप्रमुख अजीत बाउरी, बीरेंद्र सिंह, काकुली मुखर्जी, बेला राय, गिरजा देवी, मो. सनोवर, साहेब लाल हांसदा, कमल रवानी, सजंय गुप्ता, विक्की गुप्ता, सुजीत गोराई, विवेक पाठक, नागेंद्र कुमार आदि थे।

0 comments: