Our social:

Saturday, May 13, 2017

अज्ञात लोगो द्वारा पूर्व नक्सली की गोली मारकर कर हत्या की गई।

अज्ञात लोगो द्वारा पूर्व नक्सली की गोली मारकर कर हत्या की गई।

सरिया (गिरिडीह)।सरिया क्षेत्र के पूर्व नक्सली को बीती रात कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी।घर जाने के क्रम मेें अज्ञात लोगों ने सरिया थाना के दुर्गी ध्वैया और पेसरा बहियार जंगल के बीच में  वारदात को अंजाम दिया। हत्या की खबर मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पूर्व नक्सली के बेटे और पत्नी काे रोता देख वहां के मौजूद लोगों के भी आंखों से आंसू आ गए। हत्या के कारणों का अबतक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।मृतक नक्सली तिलकधारी महतो बगोदर के मुंडरो का रहने वाला था।पुलिस ने बताया कि इसने संगठन छोड़ दिया था और मुख्यधारा में शामिल हो गया था। हालांकि इसके कुछ आपराधिक गतिविधियों में भी शामिल रहने के संकेत पुलिस को मिले हैं।
 


एसडीपीओ दीपक शर्मा ने कहा कि पुलिस को बीती रात 10 बजे सूचना मिली कि सड़क पर एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है जिसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इसी सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
 एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस घटना के कारणों की जांच में लगी हुई है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा। मृतक पूर्व में नक्सली था। तीन साल पहले जेल से छूटा था।
-गिरिडीह से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

0 comments: