Our social:

Saturday, May 27, 2017

युवा काँग्रेस जिला कमिटी के विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।


 धनबाद परिसदन मे युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद के लिये अनूप कुमार सिंह (डेविड सिंह), संदीप कुमार पासवान और जिला महाचिव में सुशील कुमार मानिकपुरी ने नामांकन दाखिल किया ।सिंदरी विधान सभा अध्यक्ष पद के लिए अशोक मोदक, निरसा विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए सन्नी सिंह, रवि कुमार सिंह और मनोज कुमार सिंह, झरिया विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए सूरज कुमार वर्मा, धनबाद विधानसभा के लिए महावीर कुमार महतो ने पर्चा दाखिल किया। वही प्रदेश महासचिव पद के लिए कुमार गौरव उर्फ सोनू सिंह ने नामांकन किया।
 डी०आर०ओ०(डिस्टिक रिटर्निंग ऑफिसर) कुलदीप सोलंकी ने बताया कि नामांकन पर्चा 28/05/2017 शाम 5 बजे तक दाखिल किया जायेगा। 29/05/2017 स्क्रूटनी और 30 मई को चुनाव चिन्ह दिया जायेगा। बताया जाता है कि कल और भी विभिन्न पदों के लिए नामांकन किया जाएगा। जिसमे प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु अभिजीत राज धनबाद से एक मात्र उम्मीदवार होंगे ।
मुख्य रुप से उपस्थित संतोष सिंह, अभिजीत राज,शमशेर आलम,बमभोली सिंह,रशीद रजा अंसारी, इरफ़ान खान चौधरी, कुमार गौरव,धर्मेंद्र सिंह,गिरीश सिंह,राजू सिंह,भूपेंद्र निषाद,दिनेश सिंह,चंदन सिंह,सौरभ सिंह,कृष्णा सिंह,अरंजन सिंह,परवेज अहमद,शशि तिवारी,डी एन  यादव,बबली मालाकार, राजा,नवीन सिंह आदि मौजूद थे

0 comments: