Our social:

Tuesday, May 16, 2017

बहुत जल्द नोकिया मोबाइल्स होंगे बाजार में,अपने नजदीकी दुकान से खरीद सकते हैं।

भारत।लोगों को नोकिया मोबाइल की वापसी का काफी दिनों से इंतज़ार था|कई मोबाइल की लॉन्चिंग नोकिया ने पहले ही इस साल फरवरी में कर चुकी हैं | नोकिया के चार लॉन्च किये गए मोबाइल में से एक था नोकिया ३३१० | नोकिया ३३१0 को नोकिया का अब तक का सबसे बेहतरीन फोन माना जाता है। नोकिया १८ मई को इंडिया में इस मोबाइल को लॉन्च करने जा रही हैं। इस फोन की खासियत की बात करें तो यह एक फिचर फोन है| इसमें ४ जी नहीं मिलता है| लेकिन ड्यूल सीम और स्नेक  गेम आपको इसमें मिलते है| साथ में ही पीछे की तरफ २ मेगापिक्सेल का रियर कैमरा फ़्लैश के साथ मिलता है| ईस फोन में आपको १६ एमबी की इंटरनल स्टोरेज भी मिलेगी| जो करीब १००० कांटेक्ट को आराम से सेव कर पायेगी| आप १६ जीबी का मेमरी कार्ड डालकर इसकी मेमरी बढ़ा सकते है|यह फोन आप परसों से ऑफलाइन यानि की अपने नजदीकी दुकान से खरीद पाएंगे| नोकिया के बाकि के फोन जैसे के नोकिया ३, नोकिया ५, और नोकिया ६ अगले महीने में पहले हफ्ते में लॉन्च होंगे| नोकिया ३३१० की कीमत ३३१0 रुपये रखी गई है| 

0 comments: