मनोज कुमार और उनकी टीम का डीसीए पर बोलबाला बरकरार रहा।
धनबाद । मनोज कुमार व उनकी टीम का डीसीए पर कब्जा बरकरार रह गया है। रविवार को धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन की प्रबंध समिति 2017-20 के लिए विभिन्न पदों के लिए हुए नामांकन में पुरानी कमेटी का बोलबाला रहा। चुनाव पदाधिकारी इश्तियाक अहमद और सहायक चुनाव पदाधिकारी मनोज सिन्हा की देखरेख में विभिन्न पदों के लिए नामांकन भरा गया। अध्यक्ष, वरीय उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, स्कूल कार्यकारिणी सदस्य के प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिये गए। अध्यक्ष पद के लिए मात्र मनोज कुमार का नामांकन आया ।जिससे इनका डीसीए में फिर से अध्यक्ष बनना तय गया है। अब केवल चुनाव की औपचारिकता रह गई है। इस तरह एक वरीय उपाध्यक्ष के लिए उत्तम विश्वास, पांच उपाध्यक्ष के लिए साधवेंद्र सिंह, संजीव कुमार झा, शातनु चौधरी, मनोज कुमार सिंह और रविजीत सिंह डाग, एक महासचिव के लिए विनय कुमार सिंह, एक कोषाध्यक्ष के लिए ललित जगनानी, दो संयुक्त सचिव के लिए बीएच खान व बाल शकर झा और एक स्कूल कार्यकारिणी सदस्य के लिए रमन राय का नामांकन आया। ये सभी निर्विरोध चुन लिए गए हैं। उपाध्यक्ष पद में एक फेरबदल हुआ है। संजीव कुमार झा नई कमेटी में निर्विरोध उपाध्यक्ष बने हैं। वह पुरानी कमेटी में कार्यकारिणी सदस्य में थे। इन्होंने अनूप कुमार झा के स्थान पर उपाध्यक्ष के लिए नामांकन किया है। दस सदस्यीय कार्यकारिणी सदस्य के लिए 11 नामांकन पड़े हैं। कार्यकारिणी सदस्य के लिए द्वारिका प्रसाद तिवारी, जावेद इकबाल खान, डॉ.राजशेखर सिंह, इंद्रजीत सिंह, सुनील कुमार, सीएम झा, संजय कुमार, संजीव राणा, वेणुगोपाल, सुनील कुमार सिंह एवं अमरेंद्र कुमार सिन्हा उर्फ राजन सिन्हा ने नामांकन पत्र भरा है। सोमवार को चुनाव से नाम वापसी लेने का अंतिम दिन है। अगर किसी ने नाम वापस नहीं लिया तो 21 मई को चुनाव से कार्यकारी सदस्य का चयन होगा।
0 comments:
Post a Comment