भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महुदा मण्डल की बैठक की गई।
महुदा : मुरलीडीह 20/21 पिट्स के अम्बेदकर चौक के समीप भाजपा महुदा मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा की एक बैठक मुजिबुल रहमान की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर महुदा मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकारिणी सदस्यो का विस्तार किया गया जिसमें महुदा मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मुजिबुल रहमान के अलावा वाजिद अंसारी, सरफुद्दीन अंसारी, इकबाल रहिम, अब्दुल मजीद, शमशेर खान को उपाध्यक्ष के पद पर चुनाव किया गया। महामंत्री के पद पर मुजिब उर रहमान को चयन किया गया। कार्यकारिणी सदस्य में जनादुल अंसारी, नेजामुद्दिन अंसारी, कमालुद्दीन अंसारी, मुख्तार अंसारी, अहमद अंसारी का चयन किया गया। इसके अलावा मिडिया प्रभारी में रोशन जमील का चयन किया गया। मौके पर पहुँचे मुख्य अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष बब्लु फरिदी ने सभी सदस्यो को माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि आज का समय जाति धर्म या मजहब का गुलाम नहीं है। तमाम अल्पसंख्यको को वर्तमान मोदी सरकार के सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ चलने की आवश्यक्ता है। उन्होंने सरकार के बुचड़खाने के फैसले एवं तिन तलाक पर लगी पाबंदी को जायज ठहराते हुए प्रधानमंत्री की निति की प्रशंसा की। उन्होने मनोनित मोर्चा के सदस्यो का उत्साह बढ़ाते हुए ईमानदारी के साथ कार्य करने का संदेश दिया। मौके पर महामंत्री जिलाअल्पसंख्यक प्रकोष्ट गजनफर खान, जिला मंत्री सबदर अंसारी , मनिन्द्र नाथ दुबे, अली हुसैन अंसारी, उगा कुमारी, परमेन्दर सिंह, नुरेमान अंसारी, अंजुम अंसारी, हाजी तमजीद , हाजी आवेदिन आदि मौजुद थे।
0 comments:
Post a Comment