समाधान द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में 500 बच्चों ने भाग लिया।
धनबाद।रमजान के इस पावन महीने में समाधान के द्वारा लेखन व वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी बच्चों ने रमजान पर लेख लिखा। रमजान के महीने को पाक मानते हुए,सभी बच्चों ने अपना अपना अनुभव साझा किया। कुछ बच्चों ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में भी भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए। सभी बच्चे आज बहुत उत्साहित थे।जो बच्चें सफल हुए,उन्हें एक कॉपी देकर सम्मानित किया गया। आज 500 बच्चों ने भाग लिया।सफ़ल बच्चों में कौशल ,अभिषेक ,अमित ,रानी ,अभिलाषा ,सोनू ,नगमा ,मजूमदार ,साहिल ,सुजाता ,अनिता ,रोहित ,राकेश ,सारिक इत्यादि थे।
0 comments:
Post a Comment