Our social:

Thursday, February 9, 2017

भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन की चाहत हैं बिरसा मुंडा पर फिल्म बनाने की

बिरसा मुंडा पर फिल्म बनाना चाहते हैं भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन

झारखंड पूरी तरह मॉरिसस की तरह है। यहां की हरियाली और लोकेशन फिल्म की शूटिंग के लिहाज से बहुत ही शानदार है। यह कहना है प्रसिद्ध भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन का।

वह इस समय सर्वशक्तिशाली महादेव नामक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में रांची आए थे। उन्होंने कहा कि अगले महीने से महली नामक फिल्म की शूटिंग करने जा रहे हैं। यह पूरी तरह आदिवासी जीवन पर आधारित है। साथ ही बिरसा मुंडा पर फिल्म बनाने की उनकी इच्छा है। वह राज्य फिल्म सलाहकार बोर्ड के सदस्य भी हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ने जिम्मेवारी दी है, उसे भी बेहतर तरीके से निभाएंगे। झारखंड के पहचान दिलाना है। आनेवाले समय में अन्य फिल्मकारों को भी यहां शूटिंग के लिए लाएंगे। यहां लोगों का, प्रशासन का बहुत सहयोग मिलता है। जैसे-जैसे फिल्मों की शूटिंग की संख्या बढ़ेगी, स्थानीय कलाकारों को मिलेगा।

इस फिल्म में उनके अलावा प्रियेस सिन्हा,अमरीश सिंह, गुंजन पंत, संगीता तिवारी, पायस पंडित, सुनीत वर्मा, ब्रजेश त्रिपाठी सहित कई अन्य कलाकार शामिल हैं। पीआरओ संजय पुजारी ने बताया कि कुछ दिन पहले तक इसकी शूटिंग पतरातू घाटी में चल रह थी। इसके अलावा रांची में रातू रोड, बीएनआर चाणक्या के अलावा देवघर में भी होना है। यह अभी 18 फरवरी तक चलेगी। इसके निर्देशक विष्णु शंकर बेलू हैं।

0 comments: