जगजीवन नगर स्थित केंद्रीय अस्पताल के मुख्य द्वार पर 11 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया गया।
धनबाद :- सीटू से संबद्ध बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (बीसीकेयू) की ओर से सोमवार को जगजीवन नगर स्थित केंद्रीय अस्पताल के मुख्य द्वार पर 11 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया गया। यूनियन के महामंत्री सह विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं पर प्रबंधन का कोई ध्यान नहीं है। केंद्रीय अस्पताल की व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है। सुविधाएं नहीं बढ़ाई जा रही हैं। प्रबंधन अब भी नहीं चेता तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा। पूर्व की बैठक में तय हुए मुद्दों को तुरंत लागू किया जाए।
सीसीसी सदस्य एसके बख्शी ने कहा कि केंद्रीय अस्पताल की व्यवस्था में सुधार का केवल आश्वासन मिलता है। कर्मियों के लगातार आंदोलन के बावजूद प्रबंधन ध्यान नहीं दे रहा।
धरनास्थल पर कार्मिक प्रबंधक कुमकुम ने मांगों को पूरा करने के लिए लिखित पत्र यूनियन को दिया। उन्होंने कहा कि प्रबंधन केंद्रीय अस्पताल व्यवस्था में सुधार के लिए प्रयासरत है। जल्द ही इसका परिणाम दिखेगा। इसके बाद ही धरना को समाप्त किया गया। बीसीकेयू की मांगों में अस्पताल की व्यवस्था में सुधार, आवास मरम्मत, पेयजल की व्यवस्था, प्रोन्नति, रिक्त पदों पर नियुक्ति, जांच मशीन, डॉक्टरों की कमी आदि शामिल हैं।
सपन मांझी, रामकृष्ण पासवान, बबीता आशीष, सत्यनारायण सिंह, भरत भूषण, सीमा भंट्टाचार्या, दीनदायल उपाध्याय, रामबालक, एल गोस्वामी, एस डे, अनिल कुमार सिन्हा, मुक्तेश्वर महतो, रतन दे, प्रेमलता, आरपी महतो, विश्वनाथ राणा आदि धरना पर बैठे।
0 comments:
Post a Comment