Our social:

Sunday, April 2, 2017

सोनोत संताल समाज के द्वारा दिशोम बाहा महोत्सव 2017 को लेकर बैठक की गई

धनबाद:-सोनोत संताल समाज की एक बैठक दिशोम जाहेर थान में "दिशोम बाहा महोत्सव 2017 " की तैयारी को लेकर हुई | बैठक की अध्यक्षता समाज के पूर्व केंद्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश सोरेन ने की | " दिशोम बाहा महोत्सव 2017 " में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सभा सांसद श्री संजीव कुमार एवं विशिष्ट अतिथि असीम विक्रांत मिंज (आरक्षी अधीक्षक,रेल), मंटू लाल मुर्मू (महाप्रबन्धक, दूर-संचार विभाग ) को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया | बैठक में तयारी की समीक्षा की गयी | कार्यक्रम में बाहा पर्व की सांस्कृतिक गीत-नृत्य लेकर धनबाद जिले के अलावे अन्य राज्य के भी सांस्कृतिक दल शिरकत करेंगे| बैठक में मुख्य रूप से रमेश टुडू, अनिल टुडू, रतिलाल टुडू , देवीलाल सोरेन, दिशोम नायकी नरेश टुडू, अंजय हांसदा, भीम टुडू, हेमन्त सोरेन ,मंगल मुर्मू, नीलेश मरांडी, मिहीलाल हांसदा, विकास हांसदा, विजय टुडू सहित कई लोग उपस्थित थे |
                            
                           
                             
      

0 comments: