प्रोड्यूसर को नहीं थे पसंद फ़िल्म तीसरी मंजिल के लिए
आरडी बर्मन बॉलीवुड संगीत में एक ऐसा नाम जिन्होंने अपने संगीत का जादू बखूबी बिखेरा हैं।आज भी इनके गीत संगीत काफी लोकप्रिय हैं।कई बार इनके गीत संगीत को रीमिक्स कर कई फिल्मों में उपयोग किया जाता रहा हैं।फिर भी 70 के दशक में उन दिनों बॉलीवुड फिल्म तीसरी मंजिल काफी लोकप्रिय हुई।इसके गीत संगीत को भी काफी पसंद किया गया।इस फ़िल्म के लिए भी संगीत आरडी बर्मन ने ही दिया था।इस फ़िल्म के कई गाने आज भी रीमिक्स वर्शन में उपलब्ध हैं।पर,उस समय फ़िल्म के संगीत के लिए आरडी बर्मन को नापसंद किया जा रहा था।इसका खास कारण था,आरडी बर्मन उस समय शुरुआत कर रहे थे।फ़िल्म के प्रोड्यूसर नासिर हुसैन कोई रिस्क लेना नहीं चाहते थे।लेकिन,विजय आनंद की पसंद आरडी बर्मन ही थे।उन्होंने आरडी बर्मन के लिए नासिर हुसैन और सम्मी कपूर को मनाया।आरडी बर्मन ने भी विजय आनंद के भरोसे का मान रखा और लोकप्रिय सुपरहिट संगीत दिया।
0 comments:
Post a Comment