Our social:

Monday, April 10, 2017

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी के पास काम की कमी नहीं,पर घर की तलाश आज भी जारी हैं।

बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री सनी लियोन इन दिनों बहुत ही परेशान हैं। उनकी परेशानी का कारण काम नही बल्कि एक घर है, जो उन्हें मुंबई में नहीं मिल पा रहा है। खबरों के अनुसार, सनी इन दिनों मुंबई में अपने लिए एक प्यारे से आशियाने के लिए बहुत ही मेहनत कर रही हैं।करें भी क्यों नही,आखिर घर के बिना काम करना मुश्किल हो जाता हैं। उन्हें अब तक कोई घर नहीं मिल पाया है और इसी कारण से अब वो पति डेनियल के संग होटल में रहने को विवश हैं। 

आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही सनी लियोन अपने किराए के मकान को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई थी। दरअसल सनी अभी तक इंडिया में कही स्थापित नहीं थीं और किराए के घर में ही रह रही थीं। उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली का मकान किराए पर लिया था, लेकिन कुछ महीनों बाद ही सेलिना ने उनसे घर खाली करा लिया था। सेलिना ने आरोप लगाया था कि सनी मकान का जरा भी खुद से  ख्याल नहीं रखती थीं और उन्होंने मकान को कुड़ाघर बना दिया था। 

सनी अब बॉलीवुड में काफी फेमस हो चुकी हैं और उन्हें लगातार काम पे काम मिल रहे है। जानकारी के मुताबिक वह तीन साल तक बॉलीवुड में काफी बिजी हैं और अब रहने के लिए मकान खरीदना चाहती हैं। उन्हें उनकी पसंद के मुताबिक मकान अभी तक नहीं मिला है और वो मकान नहीं मिलने तक किराए के घर में रहने की जगह होटल में रहना पसंद कर रही हैं।अब जो भी हो,जब विकल्प ही न बचें।तो,क्या करें।काम तो काम होता हैं।पर,जिंदगी के लिए रोटी कपड़ा और मकान बहुत जरूरी होता हैं।अब सनी के पास घर नहीं हैं।तो,कमी तो खलेगी।

0 comments: