Our social:

Sunday, April 23, 2017

आयरन जिम में शारीरिक सौष्ठव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

धनबाद :- नया बाजार के मुस्कान कांपलेक्स स्थित आयरन जिम में रविवार को शारीरिक सौष्ठव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न भार वर्ग में लगभग पांच दर्जन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बेंच प्रेस में ओवरऑल का खिताब विवेक कुमार को मिला। विवेक के अलावा विक्की, इफतेखार भी विजेता रहे। इनके बाद रिजवान, प्रिंस, सददम, उत्तम, धीरज और संजीव को स्थान मिला। जबकि बॉडी बिल्डिंग 50 से 59 किलोग्राम में सूरज, 60 से 69 में विजय और 70 से अधिक वजन वालों में वसीम ने बाजी मारी। अनुपम और मुजफ्फर को भी पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता के आयोजन में रौशन झा, रौशन सिंह, कैश, पंकज अग्रवाल, संजीव, अनिल, आशीष और चंदन सक्रिय रहे।

0 comments: