Our social:

Saturday, April 8, 2017

हर बेसहारा जरूरतमंद की संभावित मदद करें,हो सकता हैं आपकी एक मदद कितनों की ज़िंदगी बदल दे।

किसी सड़क के किनारे एक बच्ची बैठी रो रही थी।उसके पास एक टिफ़िन बॉक्स खाली थी।उसके पास कुछ भी खाने को नहीं था।इस कारण वह बच्ची रो रही थी।पास में ही एक रेस्टोरेंट था।कुछ देर बाद एक कार आयी।जो ठीक उस रेस्टोरेंट के पास आकर रुकी।वो बच्ची अब भी वही बैठी थी।कार से कुछ लोग बाहर निकलें।उसमे एक छोटा लड़का भी था।वह बच्ची लड़की चुपचाप  बैठी हुई थी।कार में आया छोटा लड़का बार बार  उस छोटी लड़की को देख रहा था।थोड़ी देर में सभी रेस्टोरेंट के अंदर चलें गए।छोटी लड़की बाहर से ही सबकुछ देख रहीं थी।रेस्टोरेंट के अंदर बहुत भीड़ थी।उस बच्चें का जन्मदिन सभी मना रहे थे।सभी ने बड़े मजे से केक खाया और उस बच्चे को ढेर सारे उपहार भी मिलें।कुछ देर बाद पार्टी खत्म हुई।सभी एक एक करके बाहर आ रहें थे।वह छोटा बच्चा भी बाहर आया।उसने सड़क के किनारे बैठी छोटी बच्ची को केक और एक उपहार का डब्बा दिया।जिस डिब्बे पर लिखा था-बहुत बहुत शुभकामना के साथ।उस बच्ची ने केक खाई और डिब्बे को टोकरी में भरकर चली गयी।अगले दिन से वह लड़की उसी तरह के डिब्बे बना कर स्कूल कॉलेज पार्क आदि जगहों पर हर बच्चे बच्चियों को बेचा करती थी।10 साल बाद वह लड़का अपनी पत्नी औऱ बच्चों के साथ एक महिला के दुकान में आई।वहाँ पर सभी बच्चों के लिए मुफ्त में हर रोज़ उपहार का डब्बा दिया जाता था।हर डब्बे में कुछ अलग अलग चीजे मिलती थी।यह दुकान उसी बच्ची की हैं।जो कल तक सड़क पर मदद के लिए खड़ी थी।पर,आज यह खुद कई बच्चे बच्चियों के लिए सहारा बनी हुई हैं।उस व्यक्ति को यह जान कर काफी हैरानी हुई कि यह वही बच्ची हैं।
तो,दोस्तों आज अगर आप किसी बेसहारा और जरूरतमंद की मदद करते हो।तो, हो सकता हैं।कल आपकी भी कोई मदद करें या आपके एक मदद से कई ज़िन्दगी बदल जाये।

0 comments: