Our social:

Friday, May 12, 2017

सरिया प्रखंड उप मुखिया संघ द्वारा बीडीओ को ज्ञापन पत्र सौंपा गया।


प्रखंड उप मुखिया संघ सरिया द्वारा बीडीओ को सौंपा ज्ञापन पत्र ।

सरिया( गिरिडीह)। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत प्रखंड उप मुखिया संघ सरिया के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी सरिया एवं अनुमंडल पदाधिकारी बगोदर सरिया को सात सूत्री मांगपत्र का ज्ञापन पत्र सौंपा गया।संघ प्रमुख ने कहा कि उप मुखिया सहित वार्ड सदस्यों को अनदेखा किया जा रहा था।इस कारण से सात सूत्री मांगों को लेकर यह ज्ञापन बीडीओ को सौंपा गया हैं।माँगों में मुख्य रूप से  प्रखंड सभागार में समीक्षा बैठक में उप मुखिया को शामिल करना, पंचायत भवन को प्रत्येक कार्य दिवस में नियमित रूप से चलाना, पंचायती राज झारखंड सरकार द्वारा निर्गत आदेश पत्र संख्या 130, दिनांक 8/5/2017 को लागू करना आदि उल्लेखित हैं।
वहीं प्रखण्ड उप मुखिया संघ के अध्यक्ष  ने कहा कि प्रखंड के पंचायतों में अगर नियमित रूप से कार्यालय नहीं खोला गया तो एक सप्ताह के अंदर आंदोलन की रुपरेखा तैयार की जाएगी।मौके पर उप मुखिया मुन्नी देवी, बिना देवी, मुन्नी कुमारी राही, मोहम्मद कयूम, धर्मबीर कुमार, सफीना खातून, राजेंद्र यादव, रेशमी देवी, निजाम अंसारी, सोमर पंडित, आफताब अहमद, सुनीता देवी, यशोदा देवी सहित प्रखण्ड के तमाम उप मुखिया उपस्थित थे।
             -गिरिडीह से विनोद कुमार की रिपोर्ट

0 comments: