गीतकार विनय तिवारी अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के द्वारा सम्मानित किए जायेंगे।
''गीतकार विनय तिवारी अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के द्वारा सम्मानित किए जायेंगे''झारखण्ड के लोकप्रिय व चर्चित गीतकार विनय तिवारी को उनके सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यो के सम्मान में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज सह ब्राह्मण कल्याण मंच भगवान परशुराम जयंती के समारोह में सम्मानित करेगें।खोरठा गीतों के विकास और संरक्षण के लिए विनय तिवारी हमेशा से सक्रिय रहें हैं।झारखंड में खोरठा गीतों को मान सम्मान और लोकप्रियता का श्रेय इन्ही की देन हैं।इन्होंने ही अपनी मेहनत और लगन से खोरठा गीतों को टी-सीरीज तक पहुंचाया।साथ अपने दम पर कई हिट कलाकारों को खड़ा किया।जो आज भी इन्ही के गीतों की बदौलत कई कार्यक्रम कर रहें हैं।इन्ही के बाद खोरठा गीत संगीत में एक क्रांति आ गयी।फिर एक ऐसा दौर शुरू हुआ।जब कई कलाकारों ने खोरठा गीत में रुचि दिखाई और लगातार काम करते गए।इन्होंने फिल्में भी लिखी।जो काफी पसंद की गई।लेकिन,इतना सब कुछ होने के बावजूद आज झारखंड में कलाकारों की दशा नहीं सुधरी।विनय तिवारी को इससे पहले भी कई सम्मान से सम्मानित किया जा चुका हैं।मीडिया से विनय तिवारी ने कहा कि मुझे खुशी हैं।लोगों ने मुझे और मेरे गीतों को मान सम्मान और प्यार दिया।साथ अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज सह ब्राह्मण कल्याण मंच को भी धन्यवाद देना चाहूँगा।जिन्होंने मुझे सम्मान के काबिल समझा।आगे भी खोरठा के विकास के लिए प्रयासरत रहूँगा।बस एक ही कमी लगती हैं कि यहाँ के कलाकार आपस मे एकता व विश्वास नहीं बना पातें हैं।साथ ही यहां के अपने ही लोग कलाकारों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं।सरकार और बिजनेसमैन अगर रुचि ले।तो,फ़िल्म संगीत को काफी बढ़ावा मिल सकता हैं।
0 comments:
Post a Comment