Our social:

Saturday, May 20, 2017

जीव जंतुओं के काटने से पीएमसीएच पहुँचे धनबाद वासी,किसी को साँप ने तो किसी को बिच्छू और बन्दर ने काटा।


धनबाद के लोग शनिवार को जीव-जंतुओं के काटने से पीएमसीएच पहुंचे। किशोर को सांप ने काटा तो एक महिला को बिच्छू ने। एक अन्य महिला बंदर के हमले से जख्मी होकर अस्पताल पहुंची।
सिंदरी मार्शल यार्ड निवासी संतोष महतो का पुत्र राहुल महतो (14) शनिवार को सर्पदंश का शिकार हो गया। पीएमसीएच में भर्ती राहुल ने बताया कि वह सुबह अपने गांव से नहाने के लिए नदी जा रहा था। रास्ते में सांप पर उसका पैर पड़ गया और सांप ने उसे काट लिया। इस घटना की जानकारी उसने घरवालों को दी। घरवाले उसे लेकर पीएमसीएच चले आए।
केन्दुआ चार नंबर निवासी मो. जावेद अंसारी की पत्नी इशरत खातून को बिच्छू ने काट लिया। पहले महिला का इलाज घर में ही करने का प्रयास किया गया। जब स्थिति गंभीर होने लगी, तो उसे पीएमसीच में लाया गया। पीएमसीएच में इलाज के बाद महिला की स्थिति में सुधार है। इशरत ने बताया कि शुक्रवार रात एक बजे घर में सप्लाई का पानी आया था। पानी आने के बाद वो घर की सफाई करने लगी। जैसे ही उसने झाड़ू उठाया तो बिच्छू ने उसे काट लिया। बिच्छू के काटने के बाद घर में ही इलाज होने लगा। जलन और दर्द बढ़ता ही जा रहा था। शरीर भी नीला पड़ने लगा। ये देख घरवाले उसे इलाज के लिए पीएमसीएच ले आए।
सुबह घर से बाहर निकली वृद्ध महिला पर एक बंदर ने हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। बंदर ने महिला के सिर और चेहरे को जख्मी कर दिया। इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी बेरहाखुदर कतरास निवासी सुलोचना देवी (50) को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती करया गया है। घरवालों ने बताया कि महिला सुबह सुबह घर से बाहर निकली थी। अचानक बंदर ने उनपर हमला कर दिया। इससे पहले की घर के अन्य लोग वहां पहुंचते, बंदर उन्हें लहूलुहाल कर चुका था। पीएमसीएच में इमरजेंसी में इलाज के बाद उन्हें सर्जरी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

0 comments: