Our social:

Saturday, May 20, 2017

शकील ने तलाकशुदा गरीब लड़की का हाथ थाम,दिया युवाओं को एक संदेश।


मिसाल
कतरास (छाताबाद भण्डारीडीह वार्ड-२) के शकील ने जो क्या वैसा करने का साहस बिरले नौजवानों में होता है। तलाकशुदा गरीब लड़की गज़ाला का हांथ थामकर उसने मिसाल पेश किया है। यही नहीं। उसने यह भी साबित कर दिया कि फिजूल खर्च के बिना भी शादी की जा सकती है। जामा मस्जिद छाताबाद में आज पूरी सादगी के साथ उनका निक़ाह हुआ। जुमे की नमाज के बाद निकाह में बड़ी तादाद में लोग जुटे और दोनों के सुखी दाम्पत्य जीवन की दुआएं मांगी। मालूम हो कि लड़की के पिता भी अब इस दुनिया में नहीं है। इस निकाह  को कामयाब करने के लिए शकील को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। अड़चनों को दूर करने में समाज के लोगों ने उसका भरपूर साथ दिया। शकील अंसारी धनबाद स्थित एक दैनिक अखबार में कार्यरत हैं।

0 comments: