Our social:

Sunday, May 14, 2017

भाजपा नेत्री गीता सिंह और सोनी सिंह के बीच छिड़ी बहस की जंग,काफी देर तक चलती रही तू तू मैं मैं।


धनबाद ।भाजपा महिला नेत्री गीता सिंह और सोनी सिंह के बीच भिड़ंत के कारण शनिवार को धनबाद सर्किट हाउस में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा को असहज होना पड़ा। दूसरे नेताओं ने समझाकर दोनों को प्रदेश अध्यक्ष के पास से हटाया। लेकिन, सर्किट हाउस के बाहर निकलने पर दोनों नेत्रियों के बीच काफी देर तक तू-तू मैं-मैं हुईं।
वीडियो फुटेज जारी होने के बाद महीनों पहले भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गीता सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। तबसे महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष का पद खाली पड़ा है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार धनबाद पहुंचे गिलुवा के स्वागत में शनिवार को सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं और नेत्रियों का जुटान हुआ। इस दौरान महिला नेत्रियों ने नया जिलाध्यक्ष चयन करने के लिए जिलाध्यक्ष को निर्देश देने को कहा। गीता सिंह का कहना था कि क्षमतावान को ही महिला जिलाध्यक्ष बनाया जाय। इसका विरोध करते हुए सोनी सिंह ने पुरानी महिला कार्यकर्ता को अध्यक्ष बनाने की वकालत की। इस दौरान सोनी ने प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही जिलाध्यक्ष पर पैसा लेकर मोर्चा अध्यक्ष बनाने का आरोप जड़ा। इसे लेकर गीता सिंह और सोनी सिंह के बीच जमकर मारपीट छोड़कर सबकुछ हुआ।

0 comments: