Our social:

Saturday, May 13, 2017

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मोत्सव को लेकर भाजपा ने बैठक की,प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।


धनबाद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि पार्टी पूरे देश में उत्साह के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म शताब्दी वर्ष मना रही है केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पूरे एक साल तक संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया है इस निमित्त सभी प्रदेशों में पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद यह पार्टी के विकास कार्यों  संकल्प हो और सिद्धांतों बता कर भाजपा से जोड़ने का काम करेंगे जनता पार्टी के विकास कार्यों संकल्पों और सिद्धांतों को बता कर भाजपा से जोड़ने का काम करेंगे इन की जानकारी के बाद शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर पूरे देश प्रदेश को भाजपा मy बनाना है संसद में 300 प्लस और झारखंड विधानसभा में 60 हो।इसके लिए  पूरा प्रयास किया जाएगा। झारखंड में 43 सीट भाजपा के पास है शेष 38 सीट पर भी हमारा कब्जा हो। उन्होंने बताया कि देश के 17 राज्यों में भाजपा की सरकार है इसके अलावा सभी राज्यों में भाजपा की सरकार बनाना है। प्रदेश में सीएनटी एसपीटी एक्ट सहित विभिन्न मामलों में  मुख्यमंत्री रघुवर दास से विधायकों और कार्यकर्ताओं के बीच चल रहे मतांतर पर  गिलवा ने कहा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के पूर्व आंतरिक मतभेद को दूर कर लिया गया है। अब पार्टी को और मजबूती के साथ सींचना है। मौके पर विधायक राज सिन्हा भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह प्रदेश प्रवक्ता प्रोफेसर सरिता श्रीवास्तव सांसद प्रतिनिधि मिल्टन पार्थसारथी नितिन भट्ट संजय झा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमलेश सिंह सहित अन्य शामिल थे।

0 comments: