Our social:

Monday, June 5, 2017

किसानों के हक़ के लिए आजसू पार्टी का एकदिवसीय किसान सत्याग्रह आंदोलन।

धनबाद।आजसू पार्टी धनबाद जिला अध्यक्ष मंटू महतो के नेतृत्व में धनबाद जिला मुख्यालय रणधीर वर्मा चौक धरना स्थल पर एक दिवसीय किसान सत्याग्रह आंदोलन सिंदरी विधान सभा क्षेत्र के किसानो द्वारा किया गया।सत्याग्रह आंदोलन के माध्यम से जिला उपायुक्त महोदय के माध्यम से एक शिष्टमंडल द्वारा मुख्यमंत्री महोदय झारखंड सरकार एवं प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार को ज्ञापन सौंपा गया।


सत्याग्रह आन्दोलन को संबोधित करते हुए आन्दोलन के नेतृत्व कर्ता आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष मंटू महतो ने कहा कि दामोदर नदी बरकार नदी मैथन डैम एवं पंचेत डैम से सिंदरी,बलियापुर,गोविन्दपुर,निरसा,कलियासोल,टुंडी, जामताड़ा आदि निकट वर्ती क्षेत्रो में किसानो का इन नदियो और बाँधो के पानी पर पहला हक़ बनता है। जब सिंदरी उर्वरक खाद्य कारखाना स्थापित हुआ,तो देश की हरित क्रांति में योगदान रहा, D.V.C ( दामोदर भेली कॉर्पोरेशन ) स्थापित हुआ, पंचेत-मैथन डैम बना हजारो गांव एवं लोग विस्थापित एवं बेघर हुए। उसी समय इस क्षेत्र के लोगो को अगर नहर और बिजली की सुविधा किसानो को मिलती तो शायद आज इन किसानो का भी बंगाल से ज्यादा कृषि क्षेत्र में राज्य और देश के विकास में योगदान रहता।
          

यहाँ के किसान रास्ट्रीयहित में सिंदरी खाद्य कारखाना अपना भूमि देकर बसाया D.V.C मैथन,पंचेत जैसा बांध बनाया गया लेकिन पानी और बिजली नही दिया गया। यह उसी समय ये नहर और बिजली की सुविधा पहले धनबाद झारखंड और सिंदरी क्षेत्र के लोगों को मिलना चाहिए था। लेकिन अब झारखंड के किसान सौतेलापन बर्दास्त नही करेंगे।इस पर पहला हक़ हमारा बनता है ।हम अपना हक लड़कर सत्याग्रह कर जरुर लेंगे।

0 comments: