Our social:

Tuesday, June 6, 2017

हज यात्रा के किराए में हुई करीब 15 हजार रुपए की बढ़ोत्तरी।



धनबाद।इस बार हज यात्रा महंगा होने से हज यात्री खासे परेशान हैं। हज यात्रा के किराए में करीब 15 हजार रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है। जिला हज कमेटी के संयोजक अली अख्तर ने बताया कि बढ़ोत्तरी विमान के किराए से जुड़ी है। किराया बढ़ने से हज जाने वाले लोग फोन कर कई सवाल पूछ रहे हैं। हज जाने के लिए प्रथम श्रेणी (ग्रीन) और द्वितीय श्रेणी (अजीजिया) की सुविधा है। किराया बढ़ने से कई लोग अब प्रथम श्रेणी से से द्वितीय क्षेणी में जाने की तैयारी कर रहे हैं। अभी तक मक्का-मदिना जाने के लिए प्रथम श्रेणी का किराया 2.36 लाख रुपए और द्वितीय श्रेणी का किराया 2.06 लाख रुपए के करीब है। इसी रकम पर किराया बढ़ाया गया है। पिछले वर्ष यह किराया 2.18 लाख और 1.85 लाख रुपए रखे गए थे। हज कमेटी बताते हैं कि मक्का की दूरी के हिसाब से किराया बढ़ता है। ग्रीन श्रेणी के यात्री हरम शरीफ के बिल्कुल करीब रहते हैं। जबकि अजीजिया श्रेणी के यात्री हरम शरीफ से कुछ दूरी पर ठहरते हैं।

0 comments: