Our social:

Thursday, June 8, 2017

पार्षद महजबीन परवीन ने लोगों को अंधेरे से निजात दिलायी,चौराहे पर लाइट की व्यवस्था दुरुस्त की गई।


वार्ड संख्या 19 में रमजान के मोके पर पार्षद ने लगाया लाइट।

धनबाद ।रमजान का महीना रहमत और बरकत का महीना होता हैं।वार्ड संख्या 19 के वासियों के लिए पार्षद ने खुशियाँ दी हैं।धनबाद नगर निगम के पार्षद महजबीन परवीन ने अपने वार्ड में लाइट लगा कर लोगों का दिल जीत लिया। सब के जुबाँ पर पार्षद का ही नाम आ रहा है।पूरे इलाके में अंधेरा छाया था ।इस समस्या को लोगों ने पार्षद को बताया गया। रमजान के महीने में बहुत दिक्कत होने की वजह पूरे इलाके में लाइट की कोई सुविधा नही होना था।इस इलाके में लाइट नगर निगम के द्वारा लगाया गया है।पर,वार्ड 19  में अभी तक लाइट नही लगी थी। तो,पार्षद ने भी देखा कि हमारी जनता को दिक्कत हो रही है। उसने तुरंत निगम से लाइट के लिए मांग की और मोहल्ले में  लाइट लगवाया।पार्षद ने अपने वार्ड के जनता को ईद से पहले खुशी दी।जो बहुत ही सुकून की बात हैं।

-धनबाद से सरताज खान की रिपोर्ट

0 comments: