Our social:

Friday, June 9, 2017

झामुमो जिला अध्यक्ष रमेश टुडू के नेतृत्व में जिला समिति द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की 116 वीं पुण्यतिथि तेलीपाड़ा दुर्गामंदिर स्थित भगवान  बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई गई ।


धनबाद ।झामुमो जिला अध्यक्ष रमेश टुडू के नेतृत्व में जिला समिति द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की 116 वीं पुण्यतिथि तेलीपाड़ा दुर्गामंदिर स्थित भगवान  बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई गई | इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रमेश टुडू ने कहा कि भगवान बिरसा ने जल, जंगल,जमीं एवं स्वशासन व सम्मान इत्यादि के लिए अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन के बदौलत अंग्रेजों ने छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम बनाने को मजबूर हुए | परंतु वर्तमान रघुवर सरकार उन महान शहीदों को अपमानित करने का काम CNT/SPT Act में संशोधन कर कर रही है | रघुवर दास बिरसा के वंशजों (झारखंडियों) की आत्मा(ज़मीन) को उनसे छीनकर पूंजीपतियों के हाथों बेचने का काम कर रही है | त्रुटिपूर्ण स्थानीयता परिभाषित कर रघुवर दास ने झारखण्ड के मूलवासी-आदिवासियों के युवाओं के रोजगार को छीनकर अन्य  प्रदेश के युवाओं को देने का काम किया | विकास के नाम पर आदिवासी-मूलवासियों की हज़ारों एकड़ जमीन को "डोभा" बनाकर बर्बाद किया गया, बाकि बची जमीं को मोमेंटम झारखंड के बहाने पूंजीपतियों को देने की रघुवर की तैयारी है | रघुवर राज़ में विधि-व्यवस्था चौपट हो चुकी है , सरकार यहाँ गायों के लिए चिंतित है ,परंतु गौशाला में गायें चारे के बिना मर रही हैं | इस सरकार में गायों की चिंता है परंतु बहन,बेटी और मैं असुरक्षित हैं | बिरसा को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब झारखंड में झारखंडी मुख्यमंत्री सरकार की सरकार बनेगी | कार्यक्रम में मुख्य रूप से पवन महतो, कंसारी मंडल, युद्धेस्वर सिंह, जग्गू महतो,कल्याण भट्टाचार्य, बलराम महतो,डोरा मण्डल, मदन महतो , अमित महतो,हेमन्त सोरेन, जीतेन सिन्हा , भुवन रवानी,अनिल टुडू, भीम रवानी,सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे | 
                            
                           
         

0 comments: